Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 923)

करंट लगने से दो युवकों की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत बिद्युत करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना खैरगढ़ के गांव नगला भवानी निवासी जितेन्द्र शर्मा (19) पुत्र विधाराम शर्मा सोमवार की सुवह खेत पर काम कर रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक उसे उच्च तापीय विधुत लाइन का करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो वह सन्न रह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। वहीं दूसरी घटना थाना टूण्डला के गांव अनवारा की है। जहां बिधुत तार की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गयी। अनवारा निवासी कुंवर सिंह (45) पुत्र रघुवीर सिंह सोमवार को खेतों पर काम करने जा रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक उसका पैर खेत में टूटे पड़े बिधुत तार पर पड़ गया। जिससे उसे जोरदार करंट लग गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

Read More »

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने जरूरतमंद लोगों को बांटी खाद्य सामग्री

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक पार्टी द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए निरंतर आगे आ रहे है। इसी क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष विपिन यादव ने लाॅकडाउन मे फंसे लोगों को खाने के पैेिकट वितरण किए। साथ ही जानवरों को भी केला खिलायें। इस दौरान संकल्प यादव, मोहत शर्मा, अर्जुन चैधरी, ललित यादव मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने लेबर कॉलोनी मे खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गुड़िया गुलशन बेगम, पार्षद पति गुलशन, मन्नू शर्मा, उमेश शर्मा के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के द्वारा कश्मीरी गेट पर खाद्य सामग्री वितरित की गई।

Read More »

बैंक के बाहर लगी लोगों की भीड़ नहीं दिख रही सोशल डिस्टेसिंग

बैंक, मेडीकल स्टोर, किराना स्टोर, दूध, सब्जी मंडी में सोशल की उड़ी धज्जियां
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद में लगातार कोरोना पाॅजीटिव की संख्या बढ़ रही है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। वहीं सोमवार की सुबह 7 बजे से 11 बजे लोग जरूरी सामान के लिए घरों से बाहर निकले। और सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन करना ही भूल गये।सोमवार को मेडीकल स्टोर, किराना स्टोर, सब्जी मंडी, चिकित्सकों की दुकानोें पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते नजर नहीं आये। प्रशासन द्वारा सुबह सात बजे से 11 बजे तक की मिलने वाली छूट में लोग अपने-अपने घरों से जरूरत के सामान खरीदते नजर आये।

Read More »

व्यापार मंडल के दो गुट आपस में भिड़े

उपजिलाधिकारी व सीओ के पहुचंते ही हुआ मामला शांत
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के बाजारों में प्रशासन ने कोरोना महामारी से बचने के लिए शारीरिक दूरी एवं मास्क के प्रयोग पर खासा जोर दिया है। जिन दुकानों के सामने गोले नहीं बने थे और भीड़ लगी हुई थी। वहां पर प्रशासन ने गोले बनवाए हैं। वहीं आज सोमवार को बडा बाजार गुड़ मंडी में दुकानदार आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के पहुचने पर मामला शांत हो गया।
बडा बाजार गुड़ मंडी में सुबह 7 बजे के करीब एक थोक व्यापारी ने दुकान खोलने का प्रयास कर रहा था वहीं पास में रिटेलर व्यापारी जब देखा तो उसने मना किया। तभी व्यापारी मे आपस में तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते वहां दो व्यापारियो के गुट आमने सामने आ गये। और जमकर एक दूसरे को गाॅली गलोच करने लगे। मामला बढ़ता देख लोगों ने अधिकारियों को फोन से अवगत कराया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी एकता सिंह, सीओ इंदु प्रभा सिंह, तहसीलदार सत्यप्रकाश और थाना प्रभारी अनिल कुमार भी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन तब तक व्यापारियो का झगड़ा शांत हो गया। जिसके बाद अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों को बताया कि दुकान खोलनी है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वही जो समय निर्धारित है। उसी समय खोलें। अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आगे यदि झगड़े की बात सामने आती है, तो दोनों पक्षों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।

Read More »

सामाजिक संगठन ने कोरोना फायटर्स को किया सम्मानित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में वार्ड नम्वर 23 चौकी गेट चौराहा पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कोरोना महामारी में अपना अहम् योगदान देने बाले अपने देश के डॉक्टर, सफाई कर्मचारी एवं पुलिस कर्मियों का माला एवं साफा पहनाकर, ताली बजाकर कोरोना योद्धाओं का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप बसपा नेता अनिल भाटिया, समाजसेवी नितेश अग्रवाल, इस्पेक्टर संजीव कुमार चैरसिया, सुपर वाइजर धीरेंद्र यादव, पूर्व पार्षद बकील नबी, डॉ ओम बाबू, डॉ मुन्नालाल, पप्पू खलीफा, सीतल मास्टर, हनीफ खाकसार, रिजवान नबी, मनोज, रौनक चैहान, राजू शंखवार, रमन वाल्मीकि, सुशांत पाथरे, करन, राकेश, प्रधूम, सुरजीत वाल्मीकि, विवेक कुमार बंटी, कुशल, विनय, कनक वाल्मीकि, गुनगुन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा महिला जिलामंत्री महानगर की राम लढेती लकी ने कोरोना योद्वाओं को सम्मानित किया।

Read More »

पुलिस ने किया अवैध शराब की बिक्री का भंडाफोड़

हाईवे स्थित एक होटल पर छापामारी कर एक लाख की शराब सहित तीन पकडे
फिरोजाबाद, एस .के. चित्तौड़ी। कोरोना-19 के प्रकोप के कारण चल रहे लाॅक डाउन की स्थिति हैं। लेकिन कुछ शातिर इस दौरान मौके का फायदा उठा कर अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी कर पुलिस ने एक होटल से शराब का जखीरा बरामद किया है। तीन लोग हिरासत में लिए गए है।
थाना सिरसागंज पुलिस को क्षेत्र में स्थित एक होटल पर अवैध शराब की बिक्री होने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। इसकी भनक सीओ सिरसागंज इरज राजा को भी लग गई। सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम को हाईवे स्थित होटल बृज भोजनालय पर छापा डालां। छापामारी के दौरान मौके पर अवैध शराब की बिक्री होते मिली। पुलिस कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही। मौके पर अंग्रेजी शराब के करीब 400क्वार्टर एवं अन्य किस्म की विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब कीमत करीब एक लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री में संलिप्त तीन लोग भी पकडा है। जिनमंे सौरभ जादौन पुत्र दिगेद्र सिंह निवासी उमरी, विनोद उर्फ बिल्ला पुत्र सोबरन, विश्वनाथ उर्फ बाबू पुत्र रजनेश निवासी सिरसागंज शामिल है। पुलिस के अनुसार संबंधित आरोपियों के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

Read More »

थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में लाॅकडाउन का कराएं सख्ती से पालन-एसएसपी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। वहीं सड़कों पर बिना मास्क के निकले लोगों को पुलिस की फटकार एव उथक बैठक लगवाकर छोड दिया गया। वहीं कई वाहनों के चालन कांटे। वहीं एसएसपी सचिंद पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्ती से लोगों को लाॅकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए है।

Read More »

सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे सुहागनगरी के वांशिदे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह आम लोगों को सोशल डिस्टेसिंग पालन कराने एवं मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाबजूद लोग मानने को तैयार नहीं है।
रविवार को सुहागनगरी में सोशल डिस्टेशिंग का पालन नहीं किया गया। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में लोग सोशल डिस्टेशिंग का पालन नहीं करते दिखाई दिए। थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत करबला में सब्जी की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। वहीं थाना रामगढ, रसूलुपर एवं उत्तर में भी सड़कों पर लोग बेवजह घूमते नजर आये। किराना स्टोर, सब्जी, दूध एवं दवा की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। दुकानदार लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करा रहे थे। जिससे जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है।

Read More »

प्रतापपुरा गांव में दो लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजीटिव

टूंडला /फिरोजाबाद,जन सामना ब्यूरो। आगरा में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए टूंडला के गांव प्रतापपुरा के युवक के संपर्क में आने वाले दो और युवक कोरोना संक्रमित मिले। दोनों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। दोनों संक्रमित युवक के दोस्त हैं। इस युवक के संपर्क में आने वाले चार लोग शनिवार को संक्रमित मिले थे। इन सभी आपस में दोस्त हैं और गांव में एक साथ ताश खेलते थे। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की अब 16 हो गई है।

Read More »

 कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कराते समाजसेवी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। ग्राम पंचायत मौढा में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष रामनिवास यादव, समिति के सचिव शैलेंद्र शुक्ला, वीडीओ हरेंद्र पाल सिंह बघेल, प्रधान रविंद्र कुमार ने ग्रामवासियों को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामवािसयों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग घरों में रहकर अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं बाहर से आये लोगों पर नजर रखने की बात कही।

Read More »