इंजीनियरिंग कार्यों में अटूट लगन एवं क्षमता को दृष्टिगत रखते हुये किया गया सम्मानित
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को इंजीनियरिंग कार्यों में अटूट लगन एवं क्षमता को दृष्टिगत रखते हुये इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की सर्वोच्च सदस्यता फेलो उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 हेमन्त ठाकरे द्वारा प्रदान की गई।इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत् आठ वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। देश के इंजीनियर्स पूरे विश्व में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं और वह हर समस्या के समाधान की क्षमता रखते हैं। उन्होंने इंजीनियर्स से देश के विकास में एकजुट होकर कार्य करने हेतु आह्वान किया।इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 हेमन्त ठाकरे ने बताया कि दुर्गा शंकर मिश्र ने आई0आई0टी0 कानपुर से बी0टेक की शिक्षा प्राप्त की है तथा इन्होंने 10 में से 10 ग्रेड अंक प्राप्त करके एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुये इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) रमेश बाबू वी, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) देबाशीष सेन, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं) अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने ऊंचाहार परियोजना का दौरा किया। ऊंचाहार परियोजना पहुंचने पर मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार तथा अन्य महाप्रबंधकों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उनके साथ विद्युत ग्रह के विभिन्न साइटों का भ्रमण करके कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। निदेशक (प्रचालन) ने इस बात पर बल दिया कि मांग के अनुरूप शत-प्रतिशत विद्युत उत्पादन करते हुए हमें देश व समाज की सेवा में अहर्निश तत्पर रहना है। ऊंचाहार परियोजना हर कसौटी पर सदैव खरी उतरी है आगे भी इससे ये ही अपेक्षाएं हैं।निदेशक (प्रचालन) ने परियोजना भ्रमण के पश्चात् वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा परियोजना में चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान के कार्यक्रम में भाग ले रही बालिकाओं से मुलाकात की और उनकी प्रतिभा तथा जिज्ञासु प्रवृत्ति को देखकर भाव विभोर हो उठे।
कानपुर देहात। कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रयागराज के निरीक्षण अधिकारियों सुनील कुमार गुप्ता, रूद्रकान्त सिंह, गौरी शंकर के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय की अध्यक्षता में कोषागार कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई, बैठक में सामान्य भविष्य निधि, डेबिट वाउचर/क्रेडिट शेड्यूल, एसी/डीसी ऋण अंतिम भुगतान के प्रकरण, मिलान प्रकरणों सम्बन्धी, जीपीएफ सम्बन्धी विसंगतियों एवं लेखा की गुणवत्ता की सुधार हेतु समस्त आहरण वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहा कि जो आहरण वितरण में गलतियां होती हैं उनके सुधार हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया, इसके माध्यम से उन गलतियों में सुधार होगा तथा कोषागार में कोई समस्या आहरण वितरण अधिकारियों को होती है तो उनमें भी सुधार होगा।