⇒ शहीद हेमराज की पुण्यतिथि पर राजनेताओं सहित ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भाजपा सरकार सेना के सम्मान व सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसी का नतीजा है कि अब दुश्मनों का हमारी सेना के सामने खडे होने तक की हिम्मत नहीं है। कहा कि शहीद हेमराज की शहादत को सलाम करने के लिए छाता की शुगर मिल का नाम भी शहीद के नाम पर रखने की वे प्रदेश सरकार से सिफारिश करेंगे।
ताकि हमारी युवा पीढ़ी हमेशा शहीद हेमराज के नाम से प्रेरित होती रहे। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण गांव शेरनगर में शहीद हेमराज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि शहीद हेमराज की शहादत को देश भूल नहीं सकता। वर्ष 2013 में जवान हेमराज ने देश की रक्षा करते हुए शहादत दी थी। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने शहीद हेमराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और छाता क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में शहीद हेमराज का नाम प्रमुखता से अंकित किए जाने का अपना संकल्प दोहराया।
Jansaamna
यह विचार अपनी धर्मपत्नी स्व0 श्रीमती चन्द्रकान्ता शर्मा जी की पुण्य स्मृति के अवसर पर कल्याणं करोति, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर सुरेश चन्द्र शर्मा ने श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा के प्रागंण में व्यक्त किये। मूलचन्द्र गर्ग पार्षद मथुरा-वृन्दावन नगर निगम ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेत्र रोगियों की सेवा का कार्य सबसे पुण्य कार्य है क्योंकि नेत्र ज्योति प्रदान करने से बड़ा कोई कार्य हो ही नहीं सकता है। नेत्रों के बिना संसार अन्धकारमय हो जाता है। इसका मूल्य तो वही समझ सकता है जिसके समक्ष कठिनाई आई हो।
रायबरेली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 जनवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशासनिक अमला सहित व्यापारिक संगठन व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। संगठन के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ने कंबल वितरण कार्यक्रम सहित आए हुए लोगों की स्वल्पाहार की व्यवस्था की थी। इसके साथ ही चौहान व टीम ने सभी का माल्यार्पण करते हुए शहीद परिवारों को कम्बल शाल, मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने बताया चौहान गुट संगठन प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में जहां व्यापारियों के लिए खड़ा रहता है वहीं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेकर लोगों के सहयोग में सदैव तत्पर रहता है। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के साथ प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भारत माता मंदिर पर भारत माता को पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष बबीता वर्मा सहित प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा, महामंत्री मो. नजर, चित्रेश, युवा अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शिव भोला शर्मा, सहित चौहान गुट व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुंशीगंज के शहीद स्मारक को इतिहास में इसे दूसरा जलियांवाला कांड के रूप में जाना जाता है। 
इस कलेंडर मे तिथि, बार, नछत्र, दिशाशूल यात्रा की गणना, वार्षिक राशि फलादेश अदि प्रमुख रूप से दिये गये है इसकी पांच हजार प्रतियां विप्रो को वितरित की जायेगी। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, दिलीप पांडे, पप्पू गौतम, पंकज शर्मा दिवाकर, आचार्य पीपी शर्मा, प्रेम भगत, डॉक्टर जमुना शमार्, मालती भार्गव, समाजसेवी डॉ सीमा शमा, कल्पना सारस्वत, उमा शर्मा, विनीता शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
-नहीं दिखते रेट, न पानी, न ही फर्स्ट ऐड बॉक्स, शिकायत पुस्तिका भी गायब, ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ वाला नियम भी ताक पर
पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान को धार देने के उद्देश्य से आसपास के गांवों की बालिकाओं के ज्ञान और रुझान को नई उड़ान देने के लिए 2 जनवरी से 7 जनवरी तक शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष मनीषा समैयार ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। बालिकाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती समैयार ने कहा कि भारत में महिलाओं का शुरू से ही सभी क्षेत्रों में अपना विशेष प्रभाव व पहचान रही है। आज भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही हैं। एनटीपीसी महिलाओं को आगे बढ़ाने में तथा उनको प्रोत्साहित करने में अपना सामाजिक दायित्व निभाती रही हैं। बालिका सशक्तिकरण अभियान उसी दायित्व बोध के तहत आयोजित होने वाला कार्यक्रम है।
कानपुर। जनवरी महीना भीषण शीतलहर लेकर आया। महानगर में ठंड खूब पड़ रही है। मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने के साथ ही कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं। जनवरी के तीसरे हफ्ते में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के सुबह साढ़े आठ बजे के ऑब्जरवेशन के अनुसार कानपुर में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। कानपुर में शीतलहर, बीमारों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 24 घंटे में हार्ट और ब्रेन अटैक के चलते लगभग दो दर्जन लोगों की मौत हो गई। ठंड के चलते स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। ठंड से बचने के लिए लोग, आग जलाकर ताप रहे है जिससे कि शरीर गर्म रहे है और ठंड न लग सके।