इटावा, राहुल तिवारी। इटावा पुलिस ने उड़ीसा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन्ही टप्पेबाजों ने बीते दिनों बुलंदशहर में तैनात महिला जज के साथ 35000 रूपये की टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था जज के साथ हुई घटना के बाद से ही पुलिस को इस गिरोह की बेसब्री से तलाश थी एसएसपी ने टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए तीन टीम बना दी थी गिरफ्तार सभी टप्पेबाज गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने गिरफ्तार टप्पेबाजों के पास से 74100 की नगदी, 2 तमंचे, 12 जिन्दा कारतूस, 500 ग्राम नशीला पाउडर, 07 मोबाईल, एक स्टीम कार, एक हथौड़ी, एक पेचकश, प्लास्टिक के नकली सांप, एक डब्बा काला तेल, एक सोडियम पत्थर बरामद किया है।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में हाइवे पर निकलने वाले वाहनों के साथ टप्पेबाजी की घटनाये बढ़ गयी थी। जिसको लेकर पुलिस की तीन टीमें बना दी गयी थी और आज सुबह थाना बकेवर पुलिस ने एक स्टीम कार से जाते समय इन्हे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होने बताया कि यूपी राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा, दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। इटावा में पिछले माह के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रो में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके थे और पिछले सप्ताह थाना जसवंतनगर क्षेत्र में एक महिला जज के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ, जन सामना संवाददाता। संकल्प सेवा समिति के द्वारा आज संस्था ने सभी के सहयोग से ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चे आयुष को इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल लखनऊ जाकर आयुष की माता पिता को 51000/- रुपये की आर्थिक मदद दी। बता दे की आयुष को वर्ष 2011 में ब्लड कैंसर हुआ था। 2015 तक आयुष का इलाज हुआ और वो पूरी तरह ठीक हो गया। लेकिन दुर्भाग्यवश मार्च 2018 में आयुष को फिर से ब्लड कैंसर हो गया और आयुष के पिता की आर्थिक स्थित बहुत ही खराब है, आयुष का इलाज करा पाना बहुत मुश्किल था। इस स्थित में उन्होंने लोगों से दानी सज्जनों व संस्थाओं से सहायता करने की अपील की है। आज संकल्प सेवा समिति के द्वारा 51000/रूपये की मदद की गई है, और आगे भी अभी आयुष की मदद संस्था के द्वारा की जाएगी।
टूटी खाट पर पड़े 60 साल के मलकू चचा जिन्हें पूरा गांव चचा कहकर ही सम्बोधित करता था और चिढ़ाता भी था क्योंकि मलकू चचा को चाय से बहुत चिढ़ थी। इसी कारण जो चचा के घर के सामने से गुजरता तो चाय गरम टन्न गिलास कहकर गुजरता तो मलकू चचा उस व्यक्ति पर गालियों की बौछार कर देते और सब हंसते हुये भाग जाते। कुछ भले लोग अपने बच्चों को डांटते कि मलकू चचा बूढ़े और कमजोर हो गये है चाय गरम टन्न गिलास कहकर चिढ़ाया मत करो। दस मिनट तक लगातार गालियाँ बुलवाकर तुम सब क्यों उनका खून जलाते हो? यह सुन चचा चिल्लाते भाग जाओ सब। अब हम लोग मजदूरी के लिये दिल्ली जा रहे हैं फिर सताते रहना इन दीवारों को। यह बात सुन पड़ोस की चाची बोली काहे दिल्ली काहे चचा? चचा बिना कुछ बोले अपने कच्चे कमरे के कच्चे फर्श पर पानी छिड़क कर वहीं चुपचाप लेट गये और पंखा डुलाने लगे।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आज सुबह अधिशासी अभियंता जेएन कौशल के नेतृत्व में लाइन लॉस बचाने एवं विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत उपखंड अधिकारी अंकुश पाल, अवर अभियंता रमेश कटियार, घनश्याम दुबे, मेराज अहमद लाइनमैन स्टाफ एवं दो गार्डों के साथ कस्बे में मास रेड अभियान चलाया गया। जिसमें स्टेशन रोड स्थित होंडा एजेंसी में कटा कनेक्शन बिना बिल जमा किए पुनः चलता पाया गया। तकिया मुहाल में असलम की बेवा राबिया, शास्त्री नगर निवासी रज्जाक पुत्र मोनू ,नौबस्ता निवासी देव नारायण पांडे पुत्र रामकुमार पांडे एवं मोहल्ला कजियाना निवासी अतहर हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन को विद्युत चोरी करते हुए पकड़े जाने पर विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। अवर अभियंता घनश्याम दुबे ने बताया कि यह रूटीन मासिक अभियान है जो पूरे माह चलता रहेगा। शिवराढ़ी फीडर के अवर अभियंता मेराज अहमद ने सहकर्मियों के साथ एसडीओ अंकुश पाल के निर्देशन में ग्राम तेजपुर में मास रेड अभियान चलाकर शंकर लाल कुशवाहा, रामू सविता, लक्ष्मीनारायण गोरेलाल गुलाब सिंह रोहित सिंह पुत्र अनिल कुमार सुरेश रामविलास, लाल बहादुर व फूल सिंह को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इनके खिलाफ स्थानीय थाने में विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
कानपुर, रवि कुमार राठौर। बीमार भतीजे के इलाज के लिए दर-दर भटक रही बुआ के लिए हर जगह के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। विजय नगर का रहने वाला 14 वर्ष का आशिफ पुत्र मो0 सलीम अपनी बुआ रेशमा के यहाॅ रहता है। आशिफ के पिता मो0 सलीम कबाड़ की फेरी लगाकर अपनी गुजर बसर करते है। आशिफ को गंभीर बीमारी ने जकड़ रखा है और उसके दोनों गुर्दे खराब चुके हैं। जिसका उपचार प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर और लाला लाजपत राय अस्पताल, कानपुर में चलने के बाद संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, लखनऊ में रेफर करके भेजा गया जहां चार दिन उपचार होने के दौरान रूपये खत्म हो गये तो वहां के डाक्टरों ने बच्चे को डिस्चार्ज कर 15 से 20 दिन का समय रूपये का इंतजाम करने के लिए दिया है।
वाराणसी में निर्माणाधीन पुल ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली और उन्हें कभी ना भूलने वाला गम दे दिया। साथ ही उन लोगों के दिलो दिमाग पर उन तसवीरों ने अपनी अमिट छाप छोड़ दी होगी जो उस हादसे के दौरान काल के गाल में समाने से बच गए। हादसा जो हुआ उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि उस पर गहनता से विचार-विमर्श होना चाहिए कि जो दुर्घटना हुई उसके लिए आखिरकार कौन जिम्मेदार है ? साथ ही वाराणसी के अलावा लखनऊ, कानपुर महानगर सहित अन्य तमाम जगहों में भी ऐसे निर्माणाधीन अनेक पुलों से लोग आज भी गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं हर कहीं खुले में निर्माणकार्य चल रहा है। इस दौरान धूल व गर्द सबओर उड़ती देखी जा सकती है। साथ ही उनके नीचे से लोग चल रहे देखे जा सकते हैं और ऊपर काम चल रहा होता है। इससे सवाल यह उठता है कि निर्माणाधीन स्थानों पर किसी प्रकार की सुरक्षा क्यों नहीं होती? आखिर इन जिम्मेदार लोगो को दुर्घटना से पहले क्यों नहीं दिखता कुछ? इतना बड़ा हादसा घटित होने के बावजूद अभी भी तमाम निर्माणाधीन स्थलों पर न तो सुरक्षा के मानकों का पालन हो रहा है, न ही आम आदमी की जान की परवाह। यह कहना कदापि अनुचित नहीं होगा कि रिश्वत और भ्रष्टाचार ने सभी को किनारे लगा दिया है।
लालगंज, मीरजापुरः संदीप श्रीवास्तव। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सोलर चरखा ग्रामीण इलाके के लिए बहुउपयोगी है। प्रत्येक मौसम में रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। कहा कि ग्रामीण इलाके की महिलाओं को आर्थिक लाभ होगा है। कहा कि गाँव स्तर पर इस तरह के प्रशिक्षण केन्द्र से जागरूकता भी आएगी। उन्होंने यह विचार सोलर चरखा शुभारंभ के अवसर पर फीता काटने के बाद रामपुर मड़वा गांव में सोमवार कही।