महाराजगंज, रायबरेली। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य ने संवेदनाएं ब्यक्त करते हुए कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो के निधन पर मेरी श्रद्धांजलि, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ है। इस दौरान सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला महासचिव जैनुलाब्दीन, जिला सचिव कृपा शंकर शर्मा, अनुराग अग्रहरि सहित अन्य कांग्रेसियो ने दुःख प्रकट किया।
(न्यूज रिपोर्ट – नेहा मिश्रा)
Read More »
Jansaamna

खेकड़ाः विश्व बंधु शास्त्री। नगर के सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पं० यज्ञेश शर्मा ने गणपति जी की पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले गजानन की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान श्री गणेश जी की पूजा करने से सभी प्रकार के विघ्न दूर हो जाते हैं। इसके बाद आयोजित भजन संध्या मे श्रृद्धालुओं ने भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित और दिल्ली से आई भजन गायिका डिम्पल, दीपा के भजनों पर जमकर डांस किया। महोत्सव में राजेन्द्र गोस्वामी, जयवीर सिंह, विपिन शर्मा, देवेश कौशिक, जयकुमार शर्मा, सन्नी गुप्ता, संजय वर्मा, सुशील कौशिक, बेबी वर्मा, राजेश वर्मा, अनीता शर्मा, दीपक कुमार, बिजेन्द्र, हरिओम शर्मा, अंकुर गौड, नीतीश शर्मा, मधुर गुप्ता, विनोद गुप्ता, भूपेश गुप्ता, राकेश कौशिक, कल्लू, सोनू यादव, देवेंद्र धामा सहित सैकड़ों श्रृद्धालु शामिल हुए।
कानपुर । गुजैनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे में रामादेवी की तरफ से आ रहे कंटेनर ने डीसीएम को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर डीसीएम डिवाइडर तोड़ कर पलट गया पलटी, डीसीएम में कंटेनर भी घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर केबिन में फंस गए। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर गुजैनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे दोनों ड्राइवरों को केबिन तोड़कर निकाला। दोनों ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पास के निजी अस्पताल में स्थानीय प्रशासन और लोगों के द्वारा भेजा गया।हाईवे के ऊपर हुए एक्सीडेंट में दोनों साइड में कई किलोमीटर तक जाम लग गया। जिसको स्थानीय प्रशासन की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद पुनः दोबारा चालू कराया गया। घटनास्थल से स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के एक घंटे बीत जाने के बाद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। एम्बुलेंस का इंतजार करते करते जब नहीं पहुंची तो हाईवे से गुजर रहे लोडर में एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया। खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों का इलाज जारी था।
फिरोजाबाद।दो माह से वेतन न मिलने के कारण डोर टू डोर के कर्मचारियों में आक्रोश भड़क गया। सुबह सैकड़ों कर्मचारियों ने जलनिगम में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके कारण कूड़ा उठाने वाले वाहन भी बाहर नहीं जा सके। जानकारी मिलते ही डोर टू डोर योजना की कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे। और वार्ता के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।सुहागनगरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दिल्ली की लायन सर्विस कंपनी पर है। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। इसी समस्या को लेकर बुधवार को कर्मचारियों का गुस्सा सड़क पर फूट गया। सुबह लगभग छह बजे सभी कर्मचारी लामबंद हो गए तथा उन्होंने जलनिगम के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि दो महीने से वेतन न मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।