मुख्य बिन्दु: जन-जन तक जल पहुंचाना है, जल संरक्षण अपनाना है
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में भूगर्भ-जल सप्ताह बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती हुई जनसंख्या और तीव्र औद्योगिकीकरण के कारण जल संसाधन की बढ़ती मांग को पूरा करने में भूजल की अति दोहन की स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिसे समुचित तथा सुनियोजित प्रयोग करने के लिये एवं जनमानस में जागरूकता लाने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में 16 से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय परिवहन यान समिति से सम्बंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों के फिटनेस से सम्बंधित की गयी कार्रवाई की समीक्षा करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना फिटनेस के कोई भी स्कूल वाहन नहीं चलना चाहिए। चेकिंग की कार्रवाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाये और जो भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के चलते हुए पायें जाये उनका पंजीयन निरस्त करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये।जिलाधिकारी ने जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं सड़कों पर बेतरतीब खड़ा करने वाले वाहनों के विरूद्ध भी कार्रवाई किए जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने स्कूलों के सामने लगने वाले जाम से निपटने के लिए वहां के मैनेजमेंट के साथ वार्तालाप करते हुए जाम न लगने देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में विकास खण्ड राही के सभागार में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 15 कलाकारों द्वारा अपने वाद्य यंत्र एवं संगत कर्ताओं के साथ आयोजन में प्रतिभाग कर सांस्कृतिक विधाओं यथा लोक गायन, आल्हा गायन, भजन, जादू व पपेट द्वारा अपनी विधाओं की प्रस्तुति की गई। आयोजन में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ई-डायरेक्ट्री में पंजीकृत किया जायेगा तथा उनको क्यू-आर कोड बेस्ड पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। समस्त कलाकारों को पंजीकरण के आधार पर ही उन्हें आगामी कार्यक्रमों एवं सरकारी आयोजनों में प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।जिला विकास अधिकारी द्वारा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की।
महाराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फिर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 10 लोगो को बूस्टर डोज लगाई गई। इसमें 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगो को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राधा कृष्णा ने बताया कि नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया 75 दिनों तक चलेगी। 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी ऐसे में सभी पात्र इस टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगोें को दूसरी डोज लगवाए छ: माह बीत चुके हैं, उन्हें ही बूस्टर डोज दी जाएगी। इस दौरान विष्णु शिवाकांत द्विवेदी, स्टाफ नर्स रामावती, रूपाली यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर व्यापार मंडल महानगर महामंत्री रामबाबू झा के नेतृत्व में एक ज्ञापन भारत सरकार के वित्त मंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम बुशरा बानो को सौंपा है। व्यापारी नेताओं ने कहा खाद्य सामग्री पर जीएसटी की दर पांच फीसद करने का कारोबारी विरोध कर रहे। उन्होंने वित्त मंत्री से खाद्य सामग्री को जीएसटी से मुक्त रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में परशुराम लालवानी, पंकज यादव, भानु उपाध्याय, अर्जित उपाध्याय, आशीष अग्रवाल, रमाशंकर यादव दादा, राकेश शर्मा, शांति स्वरूप, सुशील चंद्र आदि व्यापारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। देहरादून स्थित पेट्रोलियम एनर्जी स्टडीज यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सेंटर फॉर कल्चर एंड आर्ट्स का उद्घाटन किया। इस सेंटर की बागडोर फिरोजाबाद की बेटी डा. कायनात काजी संभाल रही है। इस सेंटर के तत्वाधान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से भारत सरकार के नेशनल कल्चरल मिशन प्रोग्राम के अंतर्गत उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण से जुड़े शोध कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज का भी उद्घाटन किया। डा. कायनात काजी महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय की छात्र रही हैं। भारत की पहली सोलो ट्रैवलर डा. कायनात काजी टूरिज्म एवं अल्चरल स्टडी एक्सपर्ट हैं। उनके अनुसार देव भूमि उत्तराखंड के कण-कण में संस्कृति के अनमोल रत्न छुपे हुए हैं। बस जरूरत है कि हम अपनी लोक संस्कृति के महत्व को पहचाने की।