कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता भगवा रंग का कुर्ता पहने सड़कों पर बिना मास्क लगाये घूमते नजर आये। पुलिस ने जब उन्हे रोकने का प्रयास किया तो नेता जी अपनी सत्ता का रौब दिखा पुलिस को दबाने लगे व पुलिस पर ही चढ़ गये लेकिन जैसे ही पुलिस ने सख्ती दिखाई तो नेता जी का पेट खराब हो गया कहने लगे मै तो दवा लेने जा रहा था। मेरा पेट खराब है।
आपको बताते चलें कि भाजपा नेता एमपी वर्मा ने मोहल्ले में हनक जमाने के चलते अपने घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विचार मंच नाम से नेम प्लेट लगवा रखा हैं जिसकी वजह से वो खुद को मोदी से कम नही समझता सत्ता की हनक में वह खुद ही लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे।
Read More »
Jansaamna
देश में कोरोना वायरस के संकट से बाहर निकलने के लिए जो तालाबंदी की गई और उसके बाद जिस तरह की दिक्कतें व परेशानियां सामने आई उसे देख कर हम जैसे तमाम भारतीयों के मन में एक सवाल उठने लगा कि- क्या इस वायरस पर विजयी पाने का एकमात्र हल तालाबंदी ही था। देश का अवाम इस समय कोरोना वायरस जैसे संकट से काफी जूझ रहा है। ऐसे समय में ये सवाल तकलीफ देह भी साबित हो सकता है लेकिन सवाल तो बनता है। और शायद इसीलिए पूछा भी जा रहा है।
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल को रात 9 बजे देश भर में जले दियों से दीपावली जैसा नजारा दिखायी दिया| प्रधानमन्त्री जी ने तो मात्र एक दिया जलाने की अपील की थी| परन्तु लोगों ने उत्साह में आकर अपनी-अपनी बालकनियों और दरवाजों को दीप मालाओं से सजा दिया| आम से लेकर खास तक, मन्त्री से लेकर सन्तरी तक, राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति तक हर किसी ने मोदी जी की अपील पर अमल करने का पूर्ण प्रयास किया| अनेक लोगों ने तो पटाखे भी जमकर फोड़े| लगा जैसे पूरा देश दोबारा दीवाली मना रहा हो| लेकिन दियों की जगमगाहट के बीच शायद ही किसी ने यह विचार किया हो कि देश के उन 89 परिवारों पर क्या बीत रही होगी जिनके चिराग कोविड-19 की महामारी ने बुझा दिये हैं और उन 3900 लोगों की मनः स्थिति क्या होगी जो इस महामारी की चपेट में आकर जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहे हैं| दियों की जगमगाहट से प्रसन्न सत्ता पक्ष जहाँ अन्तर्मन से प्रधानमन्त्री की बढ़ती लोकप्रियता का दर्शन करते हुए भविष्य के परिणामों का सुखद आभास कर रहा है वहीँ बहिर्मन से इसे देश की एक जुटता का द्योतक बताते हुए नहीं थक रहा है| विपक्षी दल इसे भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल की पूर्व सन्ध्या पर अघोषित जश्न की संज्ञा दे रहे हैं तो अन्ध भक्त और स्वयंभू विद्वान इसे सनातन धर्म के पौराणिक विज्ञान से जोड़कर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई का एक बड़ा हथियार बता रहे हैं|
कानपुर देहात,
इटावा, राहुल तिवारी।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
जन संघ सेवक मंच के संस्थापक शशांक सिंह राठौड़ ने मांग की है कि हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ व गौरवशाली इतिहास के साक्षी महाभारत के सभी पात्रों के साथ स्टार प्लस पर चल रहा धारावाहिक “महाराज की जय हो” में परिहास कर इतिहास को धूमिल किया जा रहा है। वह हिंदू धर्म को हाशिए पर खड़ा कर रहा है, यह हिंदू धर्म का अपमान है इसे स्टार प्लस को फौरन बंद करना होगा वरना जन संघ सेवक मंच कोर्ट में उन पर मुकदमा करेगा। हिंदू धर्म के आस्था का मजाक किसी के भी द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योँकि कर्फ्यू के दौरान पूरा देश घर पर है ऐसे में इस हंसी मजाक में इसका गलत असर बच्चों के मस्तिष्क पर जाएगा। वह इस तरह अपने धर्म का मजाक उड़ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।