शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में श्री रामस्वरुप ग्रामोद्योग इण्टर कॉलेज पुखरायां में चल रही 2 दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, वालीबॉल, बैडमिंटन, पीटी, व्यायाम एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी व सह-संयोजक बीईओ उदय नारायण कटियार तथा बीईओ विमला वर्मा हैं। मुख्य अतिथि ने क्रीड़ा प्रतियोगिता पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, खेल अनुदेशकों, शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की वही बीईओ ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।Read More »
Jansaamna
कानपुर, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।