» सदमे में पिता की मौत
पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। सलोन कस्बे के पैगम्बरपुर पश्चिमी निवासी युवक अनिकेत पासी के साथ पुलिस की कथित बर्बरता के आरोपों ने एक बार फिर थानों में होने वाली थर्ड डिग्री और अमानवीय व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 28 मई को चोरी के एक मामले में हिरासत में लिए गए अनिकेत को पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री यातनाएं देने का आरोप है। हालत बिगड़ने पर उसे एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है, वहीं बेटे की नाजुक स्थिति से सदमे में आए पिता रामेश्वर पासी की मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 26 मई को सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैगम्बरपुर निवासी अनिकेत उर्फ अंकित, मन्तोष, शिवम उर्फ देवा और आनंद शर्मा को पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में उठाया था। आरोप है कि पूछताछ के नाम पर सभी को थाने में बेरहमी से पीटा गया और अनिकेत को थर्ड डिग्री देकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। बाद में पुलिस ने चारों को चोरी के औजारों और ₹45,000 नगदी के साथ पकड़े जाने की बात कहते हुए 28 मई को जेल भेज दिया।
Read More »
Jansaamna
कानपुर। थाना बर्रा क्षेत्र के निवासी और सीमेंट व्यापारी प्रदीप कुमार ने क्षेत्र में सक्रिय दबंगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीसीपी साउथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से बर्रा 7 में ‘गोल्डी सीमेंट ट्रेडर्स’ के नाम से दुकान संचालित कर रहे हैं, जो केडीए की भूमि पर स्थित है। प्रदीप के अनुसार, वे नियमित रूप से जीएसटी और अन्य करों का भुगतान कर रहे हैं और इस भूमि से संबंधित पत्राचार केडीए में चल रहा है। व्यापारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बर्रा क्षेत्र के निवासी विष्णु कुमार यादव, उमेश यादव, सुरेश यादव और शिव यादव उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं और मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग हर महीने जबरन 20 हजार रुपये किराए की मांग करते हैं और विरोध करने पर धमकियां देते हैं।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष अनुज भारद्वाज की अध्यक्षता में कर्मठ एवं जांबाज पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरूण कुमार चैरसिया, थाना उत्तर प्रभारी इंस्पेक्टर संजुल पाण्डेय, प्रभारी रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, प्रभारी रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे, इंस्पेक्टर राजेश कुमार पाण्डेय प्रभारी लाइनपार, प्रभारी दक्षिण इंस्पेक्टर योगेन्द्र पाल सिंह एवं चैकी इंचार्ज नालबंद ओमकार सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में अच्छे कार्यक्रम करते रहने की बात कही। महानगर अध्यक्ष अनुज भारद्वाज ने कहा महानगर में सभी ऐसे लोगों की दायित्व दिया जाएगा। जिनकी बेदाग छवि है। व्यापार मंडल की आड में कोई गलत काम नहीं करेगा। खाद्य विभाग के द्वारा कई व्यापारियों के उत्पीड़न की खबर आ रही है, अगर उन्होंने अपने रवैये में सुधार नहीं किया, तो अति शीघ्र आंदोलन किया जाएगा।
सलोन, रायबरेली। 21 मई से 10 जून 2025 तक विकास क्षेत्र के विभिन्न जूनियर हाई स्कूलों में चल रहे समर कैंप का आज समापन हो गया। इसी क्रम में जूनियर हाई स्कूल कन्या सलोन में भी समर कैंप का आयोजन किया गया। मो. मैंसर और रीता देवी अनुदेशक के रूप में तीन सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। समापन दिवस पर बच्चों ने स्विमिंग पूल का आनंद लिया और विविध गतिविधियों में भाग लिया। सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माईल खां का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। बच्चों ने समर कैंप के माध्यम से योग, सांस्कृतिक विरासत, डिजिटल कौशल, पर्यावरण विज्ञान, रचनात्मक गतिविधियां, राष्ट्रीय एकता, जल संरक्षण, शिक्षक-विद्यार्थी सामंजस्य, सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकास जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्थलों का दौरा किया। उन्होंने विकास खंड शिकोहाबाद के ग्राम रूपसपुर में सिरसा नदी का निरीक्षण किया। नदी की कुल लंबाई 1960 मीटर है। तटबंधों पर करीब 1100 गड्ढे खोदे गए हैं। जिस पर पौधे रोपे जायेंगे। जिलाधिकारी ने नदी की चैड़ाई 20 मीटर से घटाकर 15 मीटर करने और तटबंधों को चैड़ा करने के निर्देश दिए। इससे वृक्षारोपण के लिए लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। डीएम ने ऐतिहासिक चंद्रवार किले का भी निरीक्षण किया। यह किला चंद्रसेन के पुत्र चंद्रपाल द्वारा बनवाया गया था। वर्तमान में खंडहर की स्थिति में होने के बावजूद किले में प्राचीन कलाकारी देखने को मिलती है।
मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत मथुरा कचहरी परिसर में एक जिला स्तरीय कानूनी सलाह शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व एडवोकेट अरविंद कुमार ने किया। एडवोकेट अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर यह शिविर लगाया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की गई और उनके लिए संबंधित प्रार्थना पत्र भी तैयार किए गए। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा हमेशा असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है।
हाथरस। वीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने धर्म की रक्षा, हिन्दू समाज के संरक्षण और हिन्दू राज्य की स्थापना के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। शिवाजी की दूरदर्शी नीतियों से हिन्दू साम्राज्य की नींव रखी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें अपना आदर्श मानता है। यह विचार संघ के जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने मुरसान खंड के जेपी डिग्री कॉलेज में आयोजित हिन्दू सम्राज्य दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ किया गया। मुख्य वक्ता आशीष सेंगर ने बताया कि सन 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ और हिन्दू पदपादशाही की स्थापना हुई। इसी उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 12 जून को मथुरा जनपद के फरह क्षेत्र के परखम गांव में आयोजित संघ के सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे। वह यहां तीन दिन प्रवास करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संघ के पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। फरह के गऊ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 28 मई से संघ का सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण चल रहा है, जो 18 जून तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास और संघ की विभिन्न पद्धतियों का अभ्यास कराया जा रहा है।
रोहनिया, रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक के परसीपुर, हनुमानगंज और मसौदाबाद चौराहे पर पांचवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप छोला चावल, पूड़ी सब्जी और नींबू शरबत वितरित किया गया। परसीपुर चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस बार भी प्राचीन शिव मंदिर में पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद छोले चावल का विशाल भंडारा संपन्न हुआ। समाजसेवी राकेश पटेल ने जानकारी दी कि इस आयोजन में सतीश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय, पवन तिवारी, देशराज, राम सिंह पटेल, श्रीराम पटेल, श्यामू पटेल, लक्ष्मी चंद निर्मल, अरविंद मौर्य और प्रदीप त्रिपाठी सहित गांव के अनेक लोगों ने सहयोग किया।
राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली।