फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब द्वारा दो अक्टूबर के राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय स्तर ऑनलाइन क्विज आयोजित की जा रही है। जिसमें जनपद के अतिरिक्त समस्त भारत एवं विश्व के अन्य प्रतिभागी भी लिंक पर जाकर ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग कर सकते हैं। नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि यह ऑनलाइन क्विज निःशुल्क है। इस क्विज में प्रतिभागियों को लिंक पर जाकर ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरना है। उसके उपरांत क्विज प्रारम्भ हो जाएगी। जिसमें 20 प्रश्नों की क्विज है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 05 अंक निर्धारित हैं। 100 अंको की इस क्विज में प्रतिभागी को 50 अंक प्राप्त होने पर प्रतिभागियों को उनके द्वारा दिए गए ईमेल आईडी पर इ-प्रमाण पत्र जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
इस क्विज में 10 प्रश्न राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं 10 प्रश्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से सम्बन्धित हैं।
⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर रविवार को वरिष्ठजनों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में अग्रणी भूमिका रखने वाले पांच वरिष्ठजनों का वृद्वजन समिति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक सेवा न्यास (वृद्ध जन समिति) के तत्वाधान में फिरोजाबाद क्लब में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि अपने वरिष्ठजनों का सम्मान करना हमारे परिवार के संस्कारों के भावों को प्रदर्शित करता है। वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर हम लोग अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। पूर्व एमएलसी और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं आर.एस.एस. के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर श्याम नंदन सिंह ने कहा कि मेरा जीवन देश और समाज के लिए ही समर्पित रहा है। सभी के प्रति समर्पण भाव ही सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है।
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन तहसील सदर के सभागार हॉल में किया गया। इस अवसर वरिष्ठ मतदाताओं को अपर जिलाधिकारी ने शॉल उड़ाकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। रविवार को तहसील सभागार में वरिष्ठ मतदाओं को एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार पुष्कर सिंह, ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने वरिष्ठ मतदाताओं का शॉल उड़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया है।
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा महात्मा गाँधी की 154 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत महासफाई अभियान चलाया गया। रविवार को महापौर ने जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, प्रभारी मंत्री एवं निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के संग कोटला रोड स्थित शनिदेव मंदिर के आसपास मैदान की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी लोगों ने श्रमदान करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की। प्रभारी मंत्री ने नगरवासियों से आवहान करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर एक स्वच्छ, स्वस्थ व स्वर्णिम भारत का निर्माण करें। रविवार को प्रभारी मंत्री अजीत पाल, राज्यसभा सांसद अनिल जैन, विधायक सदर मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर कामिनी राठौर, नोडल अधिकारी अनिल कुमार द्वितीय अपर मुख्य सचिव होमगार्ड, जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा एवं पार्षदगणों ने हाथों में झाडू थाम पीडी जैन स्कूल के सामने खाली पड़े पार्क की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
⇒सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
फिरोजाबाद। गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाने और उनके जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शनिवार को पालीवाल हॉल में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई। पोषण किट पाकर गर्भवती महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा के द्वारा पंडित जे.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संस्कृति माह के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
फिरोजाबाद। नगर संसाधन केंद्र आर्य नगर पर उ.प्र प्रा.शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आए दिन अध्यापकों के साथ किये जा रहे शोषण को लेकर रोष प्रकट किया गया।