➡️आठ वर्षों के प्यार का पलभर में प्रेमी ने घोंट दिया था गला
➡️चचेरे भाई और दोस्त के साथ मिलकर चलती कार में प्रेमिका का रस्सी से घोंट दिया था गला, पुलिस ने किया खुलासा

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीती रात थाना बछरावां व सर्विलांस, एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना बछरावां पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बंधित वांछित अभियुक्तगण 1-शिराज अली पुत्र मखदूम निवासी बरईपुर थाना कोतवाली नगर, 02- मोहर्रम अली पुत्र नासिर निवासी बरईपुर थाना कोतवाली नगर, 03-अनिल यादव पुत्र श्यामलाल निवासी भोदूं का पुरवा थाना कोतवाली नगर रायबरेली को थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। जिसमें अभियुक्त शिराज व मोहर्रम उपरोक्त के पैर में गोली लगी है , जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया । जिनके विरूद्ध थाना बछरावां पर शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आलाकत्ल रस्सी एवं अवैध शस्त्र बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Read More »
Jansaamna
चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक के मुबारकपुर गांव में स्वर्गीय रामविलास यादव की स्मृति में दूसरे साल भी विराट कुश्ती, दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आये पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाएं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान बलवंत यादव अपने पिता की स्मृति में यह कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करवाते हैं, इसी के तहत गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उनकी माता कलावती देवी के हाथों किया गया। प्रतियोगिता में कुल 56 जोड़ी कुश्ती कराई गई। जिसमें पूर्वांचल केसरी का खिताब डीएलडब्लू वाराणसी के भीम यादव ने अर्जित किया वही कुमार वर्ग में मधुपुर सोनभद्र के धर्मेंद्र चौहान पूर्वांचल कुमार केसरी बने। पूर्वांचल केसरी बनने पर भीम यादव को आयोजक मंडल के तरफ से एक गदा और 21000 रुपये का पुरस्कार दिया गया वही द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को एक 11,000 रुपया पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। जबकि पूर्वांचल कुमार केसरी धर्मेंद्र चौहान को साढ़े 12 हजार तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को साढ़े 7 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। कार्यक्रम में आए पहलवान,खिलाड़िय एवं पत्रकारों तथा अन्य गणमान्य लोगों को आयोजक मंडल के तरफ से साफा तथा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
निराश्रित/आवारा गोवंश किसानों के लिये एक जटिल समस्या बन गये थे और अभी भी बने हुए हैं क्योंकि किसानों की फसलों को नष्ट कर उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर रहे हैं। अनकहे दर्द से किसान परेशान हैं। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुये उप्र की योगी सरकार ने योजना तैयार की कि निराश्रित/आवारा गोवंशों (गायों/सांड़ों) से किसानों को छुटकारा दिलवाया जाये। इसी योजना के अनुरूप हर ग्राम पंचायत स्तर पर अथवा आवश्यकता के अनुसार गोशालाओं की स्थापनायें करना शुरू की गई। सूबे के ही जनपद में अनेक गोशालायें स्थाई अथवा अस्थाई रूप से निर्मित कर दी गईं और कुछ अभी निर्माणाधीन भी हैं।
प्रख्यात कहानीकार प्रेमचंद के हल्कू की सर्द रातें खेत की रखवाली करते हुए खुले आसमान के नीचे कट रही हैं। ब्रज में ऐसे मंदिरों की संख्या बहुतायत में है जिन पर महीने में करोड़ों रूपये का दान आता है और अरबों रुपये की संपत्ति मंदिरों से जुड़ी है। इस दान के पीछे श्रद्धालुओं की कान्हा और उसकी गाय से जुड़ी आस्था ही है जो उन्हें यहां खींच कर लाती है। इसके बावजूद इन अरबों के दान में से कान्हा की गायों के लिए फूटी कौड़ी नहीं निकल रही। बेसहारा पशु फसलों को उजाड़ते हैं तो किसान कभी कभार साहब के दर तक पहुंच कर हो हल्ला मचाते हैं, हर बार उन्हें इस आश्वासन के साथ वापस भेज दिया जाता है कि गौशाला खुलवा दी गई हैं, व्यवस्था दुरुस्त हो रही हैं।
शासन की मंशा के अनुरूप व्यापार वृद्धि करें। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से बचें। टैक्स निर्धारित रुप से जमा कराएं। उसके बाद भी यदि कोई अधिकारी व्यापारियों को परेशान करता है तो व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने व्यापारियों को उनके व्यवसाय से जुड़ी समस्या के समाधान के बारे में बताया। उन्होने संगठन मजबूत करने पर बल दिया तथा मानकों का पालन करने के लिए व्यापारियों को प्रेरित किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल का शताब्दी समारोह इस वर्ष में मनाया जाएगा। जिसमें सभी व्यापारियों को प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी।