कानपुर। हिन्दू जागरण मंच उत्तर प्रदेश में हिन्दू संगठन को गति देते हुये अभिषेक जोशी को हिन्दू समन्वय समिति उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष सर्वसम्मति से घोषित किया गया। हिन्दू जागरण मंच की ओर से सब ने बधाई दी और मिठाई बाटी। अभिषेक जोशी कहा कि दिये हुये दायित्व पर खरा उतरूगा और संगठन को मजबूत करूँगा। इस मौके के पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैंथानी, राकेश तिवारी, सुमित कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Written By: Chandan Jayaswal
Read More »
Jansaamna
घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। घाटमपुर विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बनाने के लिये कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। आज दोपहर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में घाटमपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी नन्दराम सोनकर के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसियों ने पत्रकारों से वार्ता कर जानकारी दी कि आगामी 16 अक्टूबर विधानसभा के जन-जन तक कांग्रेस महासचिव राहुल गान्धी के विजन व संदेश को पहुंचाने के लिये वृहद स्तर पर राहुल गान्धी सन्देश यात्रा का आयेाजन होने जा रहा है। यात्रा में मध्य प्रदेश कांगे्रस कमेटी महासचिव व पर्यवेक्षक आबिद सिद्दीकी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, कानपुर मण्डल प्रभारी विनोद चतुर्वेदी, व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा की उपस्थिति प्रमुख रूप से रहेगी। 



