⇒ट्यूबवैल मीटर को लेकर किसानों में सुगबुहाट तेज
जसौली अड्डा और बाढ़ौन में किसानों की पंचायत में लिया फैसला
मथुरा। सिंचाई ट्यूबवेल पर लगाए गए मीटरों को लेकर किसानों में सुगबुहाट चल रही है। किसान संगठन इस मुद्दे पर किसानों को एकजुट कर आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और किसानों की पंचायत मथुरा के गांव जसौली अड्डा और बाढ़ौन में की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर और जिला अध्यक्ष सोनवीर सिंह उपस्थित रहे। पंचायत में पहुंचे मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर और जिला अध्यक्ष सोनवीर सिंह का ग्रामीणों ने साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। जिसके पश्चात किसानों की समस्याओं को सुनकर मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी सूरत में अन्नदाता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल के सभी जिलों में किसी भी किसान भाई की कोई समस्या हो मुझे अवगत कराएं तुरंत समाधान कराया जाएगा। चाहंे इसके लिए किसी अधिकारी का घेराव करना पड़े या धरना देना पड़े। किसानो की मुख्य समस्या ट्यूबवेल पर लगने वाला विधुत मीटर है जिसे किसी भी सूरत में नही लगने दिया जाएगा और जल्दी ही किसानों की मुख्य समस्याओं को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Jansaamna
जिसमें एक जनहित याचिका के तहत करीब पांच एकड़ भूमि पर कॉरिडोर प्रस्तावित है, लेकिन कुछ लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई रूपरेखा रास नहीं आ रही है। इन लोगों का मानना है, कि प्रस्तावित कॉरिडोर में विकास के नाम पर प्राचीनता को नष्ट किया जा रहा है। धार्मिक नगरी की पहचान कुंज गलियां को खुर्दबुर्द किया जायेगा। जिससे हमारी पुरातन पहचान खत्म होगी। उनका कहना है, कि अगर प्रशासन ने बदलाव नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कस्बा राया स्थित कोतवाली गेट के समीप सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। कोतवाली राया के समीप बनाये गए सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुन विसेन, क्षेत्राधिकारी महावन आलोक सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान एसपी देहात ने कहा कि राया में यह सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ होने से पूर्व ही युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।
आयोजित निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर उन गरीबों के लिए वरदान के रूप में सिद्ध होगा जो धन के अभाव में अपने मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं करा पाते और आंख की रोशनी चली जाती है। साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प वात्सल्य ग्राम निश्चित रूप से अद्वितीय सेवा प्रकल्प है समाज को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के शिविर वात्सल्य ग्राम में प्रतिवर्ष छह लगाए जाते हैं जिसमें आस पास जनपदों के 300 मोतियाबिंद रोगी अपना ऑपरेशन कर लाभ उठाते हैं।
ताकि हमारी युवा पीढ़ी हमेशा शहीद हेमराज के नाम से प्रेरित होती रहे। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण गांव शेरनगर में शहीद हेमराज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि शहीद हेमराज की शहादत को देश भूल नहीं सकता। वर्ष 2013 में जवान हेमराज ने देश की रक्षा करते हुए शहादत दी थी। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने शहीद हेमराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और छाता क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में शहीद हेमराज का नाम प्रमुखता से अंकित किए जाने का अपना संकल्प दोहराया।
यह विचार अपनी धर्मपत्नी स्व0 श्रीमती चन्द्रकान्ता शर्मा जी की पुण्य स्मृति के अवसर पर कल्याणं करोति, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर सुरेश चन्द्र शर्मा ने श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा के प्रागंण में व्यक्त किये। मूलचन्द्र गर्ग पार्षद मथुरा-वृन्दावन नगर निगम ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेत्र रोगियों की सेवा का कार्य सबसे पुण्य कार्य है क्योंकि नेत्र ज्योति प्रदान करने से बड़ा कोई कार्य हो ही नहीं सकता है। नेत्रों के बिना संसार अन्धकारमय हो जाता है। इसका मूल्य तो वही समझ सकता है जिसके समक्ष कठिनाई आई हो।
रायबरेली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 जनवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशासनिक अमला सहित व्यापारिक संगठन व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। संगठन के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ने कंबल वितरण कार्यक्रम सहित आए हुए लोगों की स्वल्पाहार की व्यवस्था की थी। इसके साथ ही चौहान व टीम ने सभी का माल्यार्पण करते हुए शहीद परिवारों को कम्बल शाल, मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने बताया चौहान गुट संगठन प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में जहां व्यापारियों के लिए खड़ा रहता है वहीं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेकर लोगों के सहयोग में सदैव तत्पर रहता है। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के साथ प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भारत माता मंदिर पर भारत माता को पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष बबीता वर्मा सहित प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा, महामंत्री मो. नजर, चित्रेश, युवा अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शिव भोला शर्मा, सहित चौहान गुट व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुंशीगंज के शहीद स्मारक को इतिहास में इसे दूसरा जलियांवाला कांड के रूप में जाना जाता है। 
इस कलेंडर मे तिथि, बार, नछत्र, दिशाशूल यात्रा की गणना, वार्षिक राशि फलादेश अदि प्रमुख रूप से दिये गये है इसकी पांच हजार प्रतियां विप्रो को वितरित की जायेगी। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, दिलीप पांडे, पप्पू गौतम, पंकज शर्मा दिवाकर, आचार्य पीपी शर्मा, प्रेम भगत, डॉक्टर जमुना शमार्, मालती भार्गव, समाजसेवी डॉ सीमा शमा, कल्पना सारस्वत, उमा शर्मा, विनीता शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।