डाक विभाग ने मनाया ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’, सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाकर किया सम्मानित
वाराणसी। देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हमारे देश में बालिकाओं का स्थान महत्वपूर्ण है। बालिकाएं आने वाले कल का भविष्य हैं। ऐसे में बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने की जरूरत है। इसमें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत आरंभ ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उक्त उद्गार ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। उन्होंने विभिन्न बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 2.32 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, वहीं 520 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया जा चुका है।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद (धर्म यात्रा महासंघ) ब्रजप्रांत चंद्रनगर महानगर द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने डाकबंगला स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
चंदौली।
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगई ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन क्षेत्रों का नामांकन हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि निर्वाचन आयोग जनपद कानपुर देहात में समाविष्ट 205-रसूलाबाद (अ0जा0), 206-अकबरपुर रनिया, 207 सिकन्दरा एवं 208- भोगनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नामांकन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 25 जनवरी 2022 से प्रारम्भ हो जाएगा। उक्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नाम- निर्देशन पत्र दाखिला, नाम निर्देशन पत्रों की जाँच व वापिसी का कार्य अकबरपुर माती मुख्यालय स्थित निम्नलिखित कक्षों में प्रातः 11-00 बजे से 03-00 बजे तक होगा।
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार कक्ष में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, अपनी राजनैतिक, सांस्कृतिक विशेषताओं को धारण करने वाले इस प्रदेश की गरिमा और विशिष्टता को रेखांकित इस कार्यक्रम में किया गया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हमें इतने बड़े प्रदेश में सेवा करने का अवसर मिला है, इसी लिए इस प्रदेश की बेहतरी के लिए हमें निष्ठा और लगन के साथ प्रयास करना चाहिए, हमारे द्वारा किया अच्छा कार्य ही इस प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जायेगा, हमारे डाक्टरों और टीकाकरण में लगे अधिकारियों के प्रयासों का ही परिणाम रहा कि आज हम प्रथम डोज में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन अपने नागरिकों को लगा सके, इसीलिए जनपद में एक सुरक्षा का माहौल पैदा हो सका, चूंकि इस समय प्रदेश में विधान सभा सामान्य निर्वाचन होने वाला है, इसलिए जरूरी है कि हम एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए निर्वाचन में अपनी भागीदारी निभायें, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी बूस्टर डोज अवश्य लगवा ले, इन छोटी-छोटी चीजों से हम प्रदेश को उन्नत के पथ पर अग्रसर कर सकते है।