(हक की बात के अन्तर्गत आयी महिलाओं की शिकायतों को अधिकारी/ थानाध्यक्ष गंभीरता से लेकर उसका करें निराकरण: माला श्रीवास्तव)
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने महिला चिकित्सालय के निकट वन स्टाप सेंटर में मिशन शक्ति 4.0 ‘‘हक की बात’’ के तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों को सीयूजी नम्बर पर के माध्यम से वार्ता की। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को विस्तार से सुना तथा शिकायत रजिस्टर पर पूरी बात लिखी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। घरेलू हिंसा, हैण्डपम्प, पेंशन, बीमारी, इंदिरा आवास, शादी अनुदान, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाने या महिलाओं को परेशान किये जाने वाली 10 शिकायतों को गंभीरता से लिया गया।एक महिला द्वारा जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को सलोन की ग्राम जगतपुर की आरफा बानो नाम की युवती ने सीयूजी नम्बर पर फोन करके कहा कि डीएम सर से बात करनी है इस पर डीएम ने कहा मै ही डीएम बोल रहा हूँ पहले अपना नाम, पता बतायें और फिर अपनी समस्या बतायें।
Read More »
Jansaamna
डीएम ने कर्मचारियों द्वारा कार्यो में लापरवाही करने पर लगाई फटकार
डीएम ने जन सामान्य व व्यापार मण्डल के साथ बैठक कर महायोजना-2021 के प्रस्तावित भू-उपयोग के संशोधित प्रारूप दी गई जानकारी
21 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जायेगा: सीडीओ
ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के कबीर चौराहा मजरे खोजनपुर निवासी युवा समाजसेवी हसनैन मंसूरी के पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त होने पर लखनऊ से ऊँचाहार प्रथम आगमन पर सैकड़ों समर्थकों ने आवास पर पहुँचकर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया है। गाँव निवासी युवा समाजसेवी हसनैन मंसूरी को पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी द्वारा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी।इस दौरान नवनियुक्त पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी साहब व शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे राष्ट्रीय स्तर का संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गये जिम्मेदारी का मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूँगा और संगठन को मजबूती दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूँगा। शीर्ष नेतृत्व के अनुमति के बाद जल्द ही पूरे देश व प्रदेश का दौरा कर संगठन मजबूती का कार्य करूँगा।
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीडिर्टजेंट कम्पनी पर पड़ा पुलिस का छापा,तीन पिकअप मे लदा माल मौके से बरामद:दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा दो मौके से फरार
मानव जगत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पहली बार कोई दवाई कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर काम कर गयी है. जी हाँ, डॉस्टर्लिमाब नामक इस दवा ने अपने ट्रायल पीरियड में सभी (जिन मरीजों के ऊपर इस दवा का प्रयोग किया जा रहा था) कैंसर पीड़ित मरीजों को ठीक कर दिया है.
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग कर रही बालिकाओं के हुनर को परखने के लिए तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने एनटीपीसी ऊंचाहार का दौरा किया। नेहा सिंह ने एनटीपीसी स्थित डीएवी स्कूल में चल रहे बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में नन्हीं बालिकाओं के साथ समय गुजारा तथा उनसे सवाल-जवाब किए। पिछले लगभग एक माह से चल रहे इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने गीत, नृत्य, कला तथा आत्मरक्षा के जिन गुरों को सीखा, उसे देखकर उपायुक्त उद्योग बहुत प्रभावित हुई तथा इन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि एनटीपीसी का यह प्रयास ना केवल बालिका सशक्तिकरण अभियान का एक हिस्सा है बल्कि नारी शक्ति को एक सशक्त अवसर देकर उन्हें समाज व देश में अपना योगदान देने का भरपूर अवसर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बालिकाओं तथा उनके अभिभावकों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे अवसर मिलने पर बालिकाओं को शिक्षित करने की ओर उन्मुख होंगे।