Saturday, June 15, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 118)

Jan Saamna Office

ठंड से बचाव के लिए स्लम बस्ती में हुआ कम्बल वितरण

आशा वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने आयोजित किया वितरण समारोह
गर्म कम्बल पाकर खिले निर्धन महिलाओं के चेहरे
लखनऊ। राजधानी सहित यूपी के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसी के साथ रात में ठंड का तापमान नीचे ही गिरता जा रहा है। ऐसे में निर्धन वर्ग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के महानगर क्षेत्र की स्लम बस्ती पंतनगर एवं इंद्रप्रस्थ नगर के निर्धन वर्ग के परिवारों में रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में गर्म कम्बल का वितरण किया गया। इस स्लम बस्ती के निवासी घरों में काम, रेहड़ी दुकानदारी एवं मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते है। वितरण का ये कार्यक्रम आशा वेलफ़ेयर फाउंडेशन की ओर से किया गया।

Read More »

बूढ़े पिता का फैसला…

घर में बडी चहल-पहल थी, तीनो भाई और बहुएं मंत्रणा में व्यस्त थे, इसी बीच दोनों चाचा भी घर का एक चक्कर लगा, भतीजों से गुपचुप बात कर लौट चुके थे, बस केवल बच्चों और वयोवृद्ध पिताजी को मालूम नहीं था कि माजरा क्या है, दूसरे दिन सुबह तीनो पुत्र दोनों चाचा के साथ घर आकर पिताजी की आराम कुर्सी के पास इकट्ठे हुए, बड़े बेटे ने कहा पिताजी माताजी तो अब रही नही, ऐसे में घर का बटवारा हो जाना चाहिए, छोटा भाई ज्यादा कमाऊ नहीं, यह बड़ा घर उसके नाम कर देतें हैं, और दो अन्य मकान जो किराये पर आपने घर खर्च के लीये दिए हुए है, हम दोनों भाइयों को विभाजित कर दीजिए, आपके लिए एक अच्छे वृद्धा आश्रम में जगह देख ली गई है, वहां आप अपने बुजुर्ग साथियों के साथ आराम से अपना बाकी का समय बिता सकते हैं, दोनों चाचा ने इस बात का पुरजोर समर्थन भी किया,

Read More »

आखिर जनवरी में ही क्यों नया साल?

आखिर हम एक जनवरी को ही नया साल क्यों मनाते हैं? अपने देश में चैत्र महीने में नया साल, गुड़ी पाड़वा पर नया साल, दिवाली पर नया साल मनाया जाता है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर नया साल मनाये जाने का रिवाज है लेकिन फिर भी पूरा देश एक जनवरी को नया साल मनाता ही है। तब आखिर एक जनवरी को नया साल क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे भी एक रोचक जानकारी है। ज्यादातर लोगों को पता है कि रोमन कैलेंडर के हिसाब से जनवरी साल का पहला महीना है लेकिन एक जनवरी को नया साल मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई इसकी जानकारी बहुत रोचक है।

Read More »

हिस्ट्रीशीटर की हत्या कार में मिला शव

कथित पत्रकार बनकर घूमता था हिस्ट्रीशीटर, रेलबाजार थाने में है अपराधिक इतिहास
तकरीबन दर्ज है 10 से अधिक मुकदमे, पुलिस का कारखास भी बताया जा रहा मृतक
कानपुर। रेलबाजार के खपरा मोहाल से बीते दिनो लापता हिस्ट्रीशीटर की उसी की चारपहिया वाहन में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को बर्रा थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र नगर सीटीआई नहर के किनारे मिला। आस पास रहने वालो ने कार के अंदर शव देख कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीआईजी, एसपी साउथ, बर्रा, गोविंद नगर फोर्स और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई। और शव यहां लाकर छोड़ा गया है।

Read More »

भारत का सक्रिय मामले घटकर 2.50 लाख तक पहुँचे

विश्व में सर्वाधिक 99 लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हुए
नई दिल्ली। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में लगातार गिरावट का रुख जारी है। भारत में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2.50 लाख (2,50,183) पर पहुँच गई है।
भारत की मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या अब 2.5 प्रतिशत से कम होकर 2.43 प्रतिशत पर आ गई है।
भारत में 19,079 व्यक्तियों में कोविड की पुष्टि हुई है, जबकि इसी अवधि के दौरान 22,926 रोगी स्वस्थ हुए है। इसने पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 4,071 की गिरावट दर्ज की गई है।
पांच राज्यों अर्थात केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से कुल 62 प्रतिशत सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

Read More »

योजनाओं से 3500 श्रमिकों को 29253516 रूपये की धनराशि से किया गया लाभांवित

कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी ने विधायक विनोद कटियार के जन्मदिवस के अवसर पर प्रेमा देवी कटियार महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभार्थी श्रमिकों का हितलाभ वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्यमंत्री, विधायक, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा 3500 श्रमिकों को 2 करोड 92 लाख 53 हजार 516 रूपये की धनराशि तथा 100 श्रमिकों के बच्चों को साइकिल प्रदान की गयी।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि लाभान्वित श्रमिकों का विवरण की जानकारी देते हुए बताया कि योजना मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में 110 लाभार्थियों को 4589016 रूपये की धनराशि से लाभाविंत किया गया।

Read More »

बालिका दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

कानपुर देहात। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश साधना रानी (ठाकुर) के निर्देशन में एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राममिलन सिंह की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात द्वारा न्यायालय सभाकक्ष में बालिका दिवस के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनाली पूनिया द्वारा किया गया।

Read More »

गोरों के शासनकाल में सन् 1940 में भारत में इंडियन कॉफी हाउस का हुआ जन्म

जबलपुर में खुला था देश का पहला इंडियन कॉफी हाउस
प्रयागराज। इंडियन कॉफी हाउस ये श्रमिक सहकारी समितियों द्वारा चलायी जातीं हैं। भारत में लगभग 400 कॉफी चल रहे हैं।
इलाहाबाद अब प्रयागराज का कॉफी हाउस (15 महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस, इलाहाबाद) वही स्थान है जहां देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और वी. पी. सिंह अक्सर अपना समय बिताया करते थे उसके साथ ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी जवानी के दिनों में यही पर कॉफी पीना पसंद करते थे।

Read More »

चाकू से घायल करने की शिकायत पर, महिला से दुष्कर्म का प्रयास

कानपुर दक्षिण। जूही बारादेवी में मकान के विवाद में दबंग पिता-पुत्र ने दम्पति को पीटा और उनके बेटे को चाकू से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी तो गुस्साए दबंगों ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने डीआईजी से गुहार लगाई है।
जूही बारादेवी निवासी युवक फालिज की समस्या से पीड़ित है। उसने बताया कि चार माह पहले उनसे पप्पू सिंह से मकान खरीदा था, लेकिन मकान के ऊपर रहने वाले परिवार का मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर शुक्रवार को उन्होंने छत पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे उनके कमरे की छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि घर के लोगों को क्षति नहीं हुई। इसका विरोध करने पर राजेन्द्र व बेटा अंकुर घर मे घुस कर लाठी डंडो से हमलाकर पति पत्नी को पीटने लगे।

Read More »

मुख्यमंत्री ने युवक एवं महिला मंगल दलों से किया वर्चुअल संवाद

कानपुर नगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आज मुख्यमंत्री के वर्चुअल रूप में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम के आलोक में जनपद कानपुर नगर की ग्राम पंचायतों में गठित युवक/महिला मंगल दलों के 10 युवाओं को एन आई0सी0 कलेक्ट्रेट कानपुर नगर में प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण विधायक घाटमपुर, उपेन्द्र पासवान, सदस्य विधान परिषद अरूण पाठक, जिलाधिकारी आलोक तिवारी तथा मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से कहा कि सभी युवक/महिला मंगल दलों के युवा अपनी उर्जा का प्रयोग सकारात्मक व रचनात्मक कार्यो में करे। उन्होंने कहा कि युवक मंगल दल के सदस्य नशा मुक्ति अभियान, सवच्छता कार्यक्रम, साक्षरता मिशन, आपदा कार्यो में सहयोग तथा गांव को विवाद रहित करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग मिलकर करे।

Read More »