Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2)

मुख्य समाचार

विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खास्त कराने की मांग

फिरोजाबाद। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने के साथ ही राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।
विहिप के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। दीपक सोलंकी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। हिंदू बहन बेटियों के साथ गलत काम हो रहे हैं।

Read More »

नगर निगम में अब दो और पार्षदों ने कराया मुंडन

निगम अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पार्षदों ने जताया विरोध
फिरोजाबाद। नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर अब दो और पार्षदों ने नगर निगम में मुंडन कराकर विरोध जताया है। भाजपा की सरकार में भाजपा के ही पार्षद न्याय के लिए भटक रहे हैं। अपनी ही सरकार में विरोध जता रहे हैं। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में शनिवार को वार्ड नंबर 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव और वार्ड नंबर 11 के पार्षद पंकज कुमार नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए नगर निगम परिसर में ही मुंडन कराकर विरोध जताया।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 74 शिकायतें, नौ का निस्तारण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील जसराना में किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने लोगों की शिकायतों को एक-एक कर सुन संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व, अवैध कब्जा, राशन, पेयजल, बिजली आदि संबंधित शिकायतें आई।

Read More »

डा. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में पालिकाध्यक्ष ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

हाथरस। नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नारी सशक्तिकरण से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल में किया गया। यह आयोजन प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलाए जा रहे “जयंती महोत्सव अभियान” के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश स्वर्णकार (प्रभारी कार्यालय अधीक्षक), संजय अग्रवाल (लेखाकार), राजेश परिहार (खजांची), यशुराज शर्मा (प्रभारी नजूल निरीक्षक) एवं अमित कुमार (कर संग्रहक) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नगर पालिका परिषद में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

Read More »

कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति ने 20 मई की प्रस्तावित हड़ताल को दिया समर्थन

कानपुर। केंद्र, राज्य एवं अन्य वर्गों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु सक्रिय कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति की आवश्यक बैठक आज बैंक ऑफ बड़ौदा, सिविल लाइंस शाखा स्थित AIBOBECC यूनियन कार्यालय, कानपुर में समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ बैंक नेता का. रजनीश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में विगत 9 मार्च को हुई बैठक की कार्यवाही को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके पश्चात 20 मई 2025 को प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल — जिसमें विभिन्न ट्रेड यूनियनों, राज्य व केंद्र सरकार के स्वतंत्र फेडरेशनों द्वारा भाग लिया जाएगा — को नैतिक समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Read More »

सनिगवा में श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा निकाली गई 14वीं भव्य शोभायात्रा

कानपुर। सनिगवा क्षेत्र में श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम परिवार की 14वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता की। यात्रा का शुभारंभ भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया। शोभायात्रा के दौरान मंच पर उपस्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया का समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान शिव, माता पार्वती और बाबा श्री श्याम के स्वरूपों से सजे कुल पंद्रह रथ शामिल रहे, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बने। लगभग 300 मातृशक्ति की उपस्थिति ने यात्रा की गरिमा को और भी बढ़ाया।

Read More »

अनिश्चितकालीन धरने के 30 वें दिन हुआ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

चकिया, चंदौली। नगर में टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ जन संघर्ष समिति के द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 30 वें दिन धरना स्थल पर नगर पंचायत के चेयरमैन और ईओ के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। यज्ञ के दौरान जन संघर्ष समिति के लोगों का कहना था कि कम से कम इसी बहाने नगर पंचायत के जिम्मेदारों की बुद्धि खुल जाए और नगर में बगैर पानी दिए, लिए जा रहे टैक्स को वापस लेने की घोषणा हो जाए। बता दें कि जन संघर्ष समिति बीते दिनों नगर पंचायत के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से सोए हुए नगर पंचायत और भैंस के आगे बीन बजा कर प्रदर्शन कर चुका है। जबकि आज धरने के 30 वें दिन बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।

Read More »

आरेडिका में मनाया गया वर्ल्ड हेरीटेज डे

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में ‘‘वर्ल्ड हेरीटेज डे‘‘ पर सेन्ट्रल पार्क के पास बने रेलकोच हेरीटेज पार्क पर महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन तथा चीफ प्लांट इंजीनियर आनन्द प्रकाश सोनी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अमूल्य विरासतों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आरेडिका प्रशासन के द्वारा इस हेरीटेज पार्क पर रेलवे के कोचों एवं इंजनों को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है जो रेलवे की अनमोल विरासतों का संरक्षण कर रहा है साथ ही साथ लोगों को रेलवे की भूली-बिछड़ी यादों से जोड़कर लोगों के मन को मोहित भी करता है।

Read More »

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल से शराब का ठेका हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

रायबरेली। हरदासपुर रायबरेली में ग्राम प्रधान की अगुवाई में तमाम ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से शराब का ठेका हटाए जाने की मांग की है। बता दें कि गौरीगंज हरदासपुर सरावां मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास देशी शराब की दुकान व अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित हो रही है जिसको हटाने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया है। स्थानीय प्रशासन से ग्रामीण इस विषय में कई दिनों से मांग कर रहे थे परन्तु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित देशी शराब की दुकान हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। ग्रामीण भी जिद पर अड़े हैं और अब उन्होंने जिलाधिकारी रायबरेली को पत्र सौंपा है।

Read More »

एकजुट के बैनरतले माध्यमिक शिक्षकों का 21 अप्रैल को लखनऊ में धरना प्रदर्शन

हाथरस। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) द्वारा शिक्षक हितों की मांगों को लेकर 21 अप्रैल को लखनऊ स्थित इको गार्डन में आयोजित होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। धरने में जिले से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकजुट के पदाधिकारी लगातार कॉलेजों में जाकर संपर्क और बैठकें कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में शिक्षकों के हित में धारा 12, 18 व 21 को पुनः बहाल कराना शामिल है। इसे लेकर एकजुट संगठन ने हाल ही में लखनऊ में धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी, जिसके बाद से संगठन के पदाधिकारी पूरे जिले में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

Read More »