Monday, April 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3254)

मुख्य समाचार

बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मां की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शनिवार सुबह बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें मां की मौत हो गई, जबकि बेटा और उसकी देवरानी घायल हो गईं। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलसि ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
थाना सिरसागंज के गांव दौलतपुर बैजुआ निवासी अरुण कुमार (२०) पुत्र सुरेश चंद्र अपनी बाइक संख्या यूपी ८३ डब्लू ९८९५ से फिरोजाबाद मेहलई बुआ के घर मां और चाची को साथ लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में मैनपुरी चैराहा के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें मुन्नीदेवी (५०) पत्नी सुरेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा अरुण और देवरानी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रक को छोड़ भागते हुए चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने आई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन करुण क्रंदन करते हुए शिकोहाबाद अस्पताल की तरफ दौड़ लिए।

Read More »

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

हर हाल में दिलायेंगे जनता को हक और न्याय-हरीशंकर तिवारी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गो का सम्मान और विकास करके खुशहाली लाने का काम किया है। भ्रष्टाचार को उजागर करके समाप्त करने के लिये आरटीआई कानून बनाया है। फिरोजाबाद मेयर की सीट जीतकर नगर निगम को पारदर्शी और कमीशनमुक्त कर जनता के प्रति जबावदेह बनाया जायेगा। ये विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसीसी बाबूराम निशंक ने मेयर प्रत्याशी शाहजहां परवीन के कार्यालय का उद्घाटन करते समय व्यक्ति किये।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पूरी दमखम से चुनाव लड़ रही है और जनता के सहयोग और समर्थन से जीत भी हासिल करेगी। कांग्रेस के पूर्व सांसद राजबब्बर ने नगर निगम क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ से राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचायी। जनता को पानी उपलब्ध कराने के लिये जेड़ाझाल के तहत घर घर बिजली पहुंचायी। जनता को पानी उपलब्ध कराने के लिये जेड़ाझाल मंजूर कराई। जिसे सपा-भाजपा मिलकर राजनीति का शिकार बनाये हुये हैं, परंतु कांग्रेस जनता के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने देगी। हर हाल में जनता को न्याय और हक दिलायेंगे।

Read More »

पुलिस की उदासीनता से दबंगों ने फसल चरवाई

घाटमपुर, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम रठिगांव निवासी सीता राम की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस सीओ को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि पड़ोसी जयचंद्र अशरफी राम अवतार ने एक राय होकर बीती 11 अक्टूबर को प्रार्थनी का 4 बीघा बाजरा अपने पालतू जानवरों से करवा लिया था जिसकी शिकायत डायल हंड्रेड थाना घाटमपुर पुलिस से की गई। लेकिन कोई कार्यवाही ना होने से दबंगों ने पुनरू 8 नवंबर को खेतों में बची फसल को जानवरों से करवाया उलाहना देने पर उक्त लोगों द्वारा पथराव करके मेरे दरवाजे तोड़ दिए गए जिसकी निरंतर रेवना पुलिस चैकी व थाना घाटमपुर में शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Read More »

पालिकाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कई दलों के लोग भाजपा में शामिल

विधायक माहौर व प्रत्याशी आशीष शर्मा द्वारा कार्यालय का उद्घाटनःगुंजा शर्मा ने घर-घर मांगे वोट
हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की रीति एवं नीतियों से प्रभावित होकर एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा ने चुनाव कार्यालय अलीगढ रोड पर आज कुशवाहा समाज एवं ब्राह्मण समाज के लोग सपा-बसपा एवं महान दल को छोडकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इस सभी शामिल होने वाले लोगों का भारतीय जनता पार्टी के निकाय श्री अनिल पाराशर विधायक कोल अलीगढ, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा, हाथरस के निकाय के जिला प्रभारी चै. नत्थी सिंह, हाथरस विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं निकाय के समन्वयक रमेश चन्द्र आर्य, हाथरस के पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष शर्मा के समक्ष अपनी निष्ठा भाजपा रखते हुए उक्त सभी शामिल हुए लोगों ने संकल्प लिया कि स्थानीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने हेतु अपना समस्त समर्पण करेंगे और भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा जनता से अन्य दलों का सफाया इस निकाय चुनाव में करके भाजपा का परचम फहरायेंगे।

Read More »

बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय के लिए मुकुल, रामेश्वर व कल्पना ने घर-घर मांगे वोट

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। नगर पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती रितु उपाध्याय के लिए आज पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व श्रीमती कल्पना उपाध्याय शहर के रामलीला मैदान सहित कई इलाकों में जाकर घर-घर जाकर आशीर्वाद व वोट मांगे तो बसपा प्रत्याशी के पति मुकुल उपाध्याय ने शहर के ओढपुरा व दलित बस्तियों में घर-घर जाकर वोट मांगे तथा क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती रितु उपाध्याय के लिए आज पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय ने बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय के साथ शहर के रामलीला मैदान, गली बख्तावर, गली तबेला, चमन गली, होली वाली गली आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं व लोगों से आशीर्वाद लेकर वोट मांगे और बसपा प्रत्याशी रितु उपाध्याय को जिताने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया।

Read More »

बाइक सवार दो सगे भाईयों को मैटाडोर ने रौंदाःदोनों की मौत

सिकन्द्राराऊः जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड पर आज अगसौली चैराहे के पास बाइक सवार दो सगे भाईयों को एक आयशर कैण्टर मैटाडोर ने बुरी तरह से रौंद दिया जिससे दोनों भाईयों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से परिजनों व पूरे क्षेत्र में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी करीब 32 वर्षीय गिर्राज व इसका छोटा भाई करीब 25 वर्षीय धीरज पुत्रगण दुर्ग सिंह आज अपनी एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी कासगंज रोड स्थित अगसौली चैराहा पर तेज रफ्तार में आ रही एक आयशर कैण्टर मैटाडोर के अज्ञात चालक ने बड़ी ही लापरवाही से उक्त बाइक सवार दोनों भाईयों को रौंद दिया जिससे दोनों भाईयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

Read More »

भाजपा महापौर पत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ

फिरोजाबाद, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का आज सुबह हवन पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर नगर विधायक महानगर अध्यक्ष के साथ-साथ सैकडों भाजपा नेता मौजूद रहे। चुनावी जंग के चलते हर कोई अपने -अपने स्तर से चुनाव प्रचार कर रहा है। इसी क्रम में भाजना मेयर पद की प्रत्याशी नूतन राठौर के चुनाव कार्यालय का हवन पूजन करते हुए उद्घाटन किया गया।

Read More »

रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में फिरोजाबाद विजयी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा में किया गया। जिसमें फिरोजाबाद जिले की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर २७ अंक प्राप्त कर विजेता घोषित हुई। आगरा की टीम उपविजेता रही। इसमें प्रहलाद राय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र शशांक यादव, विजय कुमार, अमन शर्मा ने सबसे अधिक अंक बना राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

Read More »

सपा जिलाध्यक्ष पर रूपये लेकर पार्षद टिकट बेचने का आरोप

चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा-कहा हराने वाली पार्टी का देंगे साथ
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी अनु. जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने पार्टी की नीतियों से व सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव से असंतुष्ट होकर पार्टी से त्याग पत्र दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी जिलाध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नये कार्यकर्ताओं को जो पार्टी से नहीं उनको पार्षद की टिकट रूपये लेकर बेचने का कार्य किया है। इसलिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने घर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम फिरोजाबाद के चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।

Read More »

यातायात माह का नहीं दिख रहा असर

सुभाष तिराहे पर आड़े तिरछे लगे रहते हैं आॅटो
दुकानदार भी रहते परेशान-तैनात पुलिस नहीं दिखाती फुर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कहने को यातायात माह शुरू हो गया है लेकिन इस बार यातायात माह की जरा भी सख्ती नजर नहीं आ रही है। लगभग दस दिन बीत चुके हैं पर शहर के किसी भी चैराहे पर यातायात पुलिस का जलवा नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि डग्गेमार वाहन से लेकर आॅटो चालक तक अपनी मनमानी में व्यस्त हैं। अगर यातायात पुलिस की सख्ती दिखती तो कम से कम नवम्बर के इस माह में तो सुभाष तिराहा आड़े तिरछे आॅटो से भरा न रहता।
बताते चलें कि पिछले कई महीनों से शहर का सबसे ज्यादा व्यस्ततम सुभाष तिराहा चारों तरफ आॅटो चालकों से घिरा रहता है। जब यातायात माह का शुभारम्भ हुआ तो आसपास के दुकानदारों ने सोचा अब कुछ राहत मिलेगी, लेकिन दस दिन बीत गये हालात जस के तस है। चैराहे पर जो दुकानें पड़ती हैं उनके आसपास ही सामने ये आॅटो आड़े तिरछे खड़े हो जाते हैं सवारियां मनमाफिक भरते हैं फिर निकल जाते हैं। अभी पिछले माह जब प्रमुख सचिव का यहां दौरा था तब सभी आॅटो चालकों को इसी यातायात पुलिस ने क्रमबद्ध तरीके से लगा दिया था। तब दो दिन ऐसा लगा था अब वाकई सिस्टम बन गया है लेकिन जिले के प्रमुख सचिव का जाना हुआ उसके बाद फिर उसी पुराने ढर्रे पर माहौल आ गया।

Read More »