Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » 2018 » February (page 36)

Monthly Archives: February 2018

डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर की समीक्षा बैठक

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विवाह योजना कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में आयोजित बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि 10 फरवरी को अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में 123 जोडो का सामूहिक विवाह किया जायेगा। जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे वर-वधू उनकी पूरी डिटेल, मूल फार्म, सूची आदि जिला समाज कल्याण अधिकारी को 8 फरवरी को प्रातः 11 बजे तक मुहैया करा दे ताकि जिला समाज कल्याण अधिकारी जांच, परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही कर ले। उन्होंने विद्युत विभाग लाइट की व्यवस्था सुदृढ रहे पूरा देख ले सभी कमरे पूरी तरह साफ सुथरा, लाइट की व्यवस्था रहे। आमंत्रण पत्र, कार्ड, फूल मालायें, प्रमाण पत्र आदि के लिए लोकल व कानपुर स्तर पर देख ले। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि लोक निर्माण व पीडी, डीआरडीए सभी इंतजामों का ले आऊट बना ले। वर-वधु के आवागमन के साधनो को भी वर-वधु के परिजनों को बता दे इसके लिए एआरटीओ व ब्लाक प्रभारी विशेष ध्यान दे।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है। 123 जोडों का सामूहिक विवाह सकुशल हो, विवाह स्थल पूरी तरह से व्यवस्थित रहेगा इसके लिए वर पक्ष व वधू पक्ष के अति नजदीकी रिश्तेदारों का विवाह स्थल पर आगमन या उपस्थिति भी एक निर्धारित संख्या नियत है उसको भी बता दे। विवाह स्थल पर वर-वधू व उसके नजदीकी रिश्तेदार निर्धारित संख्या में, आमंत्रित अतिथि व आमंत्रित जन, अधिकारी, कर्मचारी, विवाह कार्यक्रम में जिनकी ड्यूटी है, विवाह कार्यक्रम को व्यवस्था करने वाले आदि ही जन विवाह स्थल पर रहेंगे। विवाह कार्यक्रम की समस्त सामग्री 8 फरवरी सायं तक एएमए के कार्यालय में रखवा दे। विवाह स्थल पर बैण्डबाजा, शहनाई, मधुर कर्णप्रिय इन्सुटूमेन्टल म्यूजिक संगीत शादी वाले गीत भी समय समय पर बजेंगे इसको भी देख ले। नगर पंचायत पानी के टैंकों का इंतजाम के साथ ही मोबाइल ट्ायलेट की भी व्यवस्था सुदृढ विवाह स्थल पर रखेंगे। विवाह स्थल की सजावट भी उच्च कोटी व गुणवत्तायुक्त हो। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुयी।

Read More »

मंडल रेल प्रबन्घक इलाहाबाद ने किया औचक निरीक्षण

रोड निर्माण में गुणवत्ता के लिए ध्यान देने की बात कही
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रेलवे स्टेशन टूण्डला में इन दिनों निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण काफी गाडियों के रूट को कुछ दिन पूर्व फैर बदल किया गया था। बुधवार को इलाहाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा औचिक निरीक्षण किया गया। रोड निर्माण में गुडवत्ता पर ध्यान देने की अधिकारियों से बात कही।
टूण्डला रेलवे स्टेशन पर आज सुबह अचानक औचिक निरीक्षण के लिए इलाहाबाद मंडल के प्रबन्धक रेलवे एस के पंकज पहुच गये। जिनको देख रेलवे अधिकारियों में हडकम्प मच गया। लगभग कई घंण्टों के निरीक्षण के बाद वह रेलवे ड्राइवर लाॅवी,केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष, रेलवे अस्पताल,रेलवे परिसर के साथ परिसर में बनायी जा रही रोडों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण हो रही सड़कों को मानक के अनुसार गुडबत्ता पर भी ध्यान देने की बता रेलवे अधिकारियों को कही। निरीक्षण के दौरान एस के पंकज ने बताया कि रेलवे परिसर में कुछ स्थानों पर गन्दगी मिली, वही निर्माण कार्य में सामग्री भी सही माने से नही लगायी जा रही है।

Read More »

स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के होगे आयोजन: डाॅ0 प्रीति कुमार

लखनऊ: जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के समस्त जनपदीय रक्तकोषों में रक्त की प्रचुर मात्रा सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जिला प्रशासन एवं आकांक्षा समिति के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन अभियान के रूप में किया जा रहा है। स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिये जागरूकता लाने तथा सभी जरूरतमंदों को उच्च गुणवत्ता का सुरक्षित रक्त ससमय उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के सभी 75 जनपदों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुये आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा, डाॅ0 प्रीति कुमार ने बताया कि आकांक्षा समिति द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 07, 08 एवं 09 फरवरी, 2018 के मध्य किसी एक दिन प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डाॅ0 कुमार ने यह भी बताया कि प्रदेश के कई जनपदों में आज 07 फरवरी, 2018 को आकांक्षा समिति एवं जिला प्रशासन के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किये गये, जिसमें जनपद के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन द्वारा अत्यधिक उत्साह से रक्तदान किया गया। उन्होंने बताया कि आज जिन जनपदों में रक्तदान शिविर आयोजित हुये, वहां स्वैच्छिक रक्तदाताओं को आकांक्षा समिति की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आकांक्षा समिति की सचिव, डाॅ0 शुभ्रामित्तल ने बताया स्वैच्छिक रक्तदान जनपद की मांग/आवश्यकता एवं डिस्ट्रिक्ट ब्लड बैंक की स्टोरेज क्षमता को दृष्टिगत रखते हुये ही रक्त की यूनिट्स लिये जायेंगे। रक्तदान शिविर में विशेष रूप से भविष्य की मांग को दृष्टिगत रखते हुये रक्तदाताओं के नाम व पता, मोबाइल नं0 एवं रक्त समूह का विवरण लेते हुये सूची बना ली जायेगी, जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को ससमय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा सके।

Read More »

ज्वैलर्स की दुकान से 50 हजार के आभूषण किये पार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के सदर बाजार में बीबी ज्वैलर्स की दुकान से दो लोग सोने के आभूषण चुरा गये। पीड़ित ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। चोरी सीसीटीवी में कैद हो गये है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी तरूण कुमार पुत्र सतीष कुमार की सदर बाजार स्थित गिरधर प्लाजा मार्केट में बीबी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आज दोपहर के समय दुकान पर एक महिला अपने पति के साथ दुकान पर सोने के आभूषण खरीदने के बहाने आयी। उसी दौरान सोने के पैंण्डल देखते ही देखते हाथ की सफाई करते हुए एक पैंण्डल साफ कर ले गयी। दुकान स्वामी ने जब एक पैण्डल गायब देखा तो उसके होश उड गये। क्यो कि गिनती में कम हो रहे थे। उससे पूर्व ही मुस्लिम महिला पुरूष के साथ जा चुकी थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।

Read More »

मेयर साहब ये मौत के कुए कब बन्द होगे………

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम द्वारा जगह -जगह मौत के कुए खोल रखे है। जो कि किसी बडे हादसे के इन्तजार में बैठे है। जबकि मौत के कुए वाले मार्गा से रोजाना कई अधिकारी गुजरते रहते है।
बताते चले कि जिला अस्पताल के समीप सर्विस रोड के किनारे काफी दिनों से मौत के कुए खुले पडे हुये है। कई बार नगर निगम के आलाधिकारियों से उक्त खुले मैनहाॅलों की शिकायत भी क्षेत्रीय लोगो द्वारा दी जा चुकी है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी किसी बडे हादसे के इन्तजार में है जिसके कारण उक्त मैन हाॅलों को बन्द कराने का काम नही किया जा रहा है। जिला अस्पताल में जबकि आये दिन दवा लेने के लिए हजारों लोग आये दिन आते है। कई बार साइकिल, बाइक टैम्पों वालों के साथ रहा चलते लोग भी गड्डो में गिरकर घायल हो चुके है। लेकिन नगर निगम के लोगो का इस ओर कोई ध्यान नही है। नगर की मेयर नूतन राठौर का चुनाव से पूर्व कहना था कि सुबह होते ही सड़को को साफ करा दिया जायेगा।

Read More »

जिला अस्पताल की चार दीवारी का किया गया भूमि पूजन

लगभग सात करोड़ से अधिक की राशि से होगा निर्माण कार्य
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा जिला अस्पताल में चार दीवारी निर्माण के लिए आज भूमि पूजन विधि विधान के साथ आचार्यो द्वारा कराया गया। इस मौके पर निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के सीएमएस चिकित्सकों,पार्षदों के समाज सेवी मौजूद रहे। जिला अस्पताल में विगत काफी दिनों से चोरी आवारा लोगों के साथ अपराधिक लोगो का आसपास अम्बार लगा हुआ था। अस्पताल में होने वाली घटनाओं को देखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डा0 आर0 के0 पाण्डें, डा0 आलोक द्वारा अपने उच्च अधिकारियो के साथ नगर विधायक मनीष असीजा को अवगत कराया गया।

Read More »

यह कैसा मोदी-योगी जी का सफाई अभियान

यमुना मईया पूछ रही है सभी से यही सवाल……..
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर से लगभग दूर यमुना नदी रो-रोकर शहर के लोगो से स्वच्छता के लिए गुहार लगा रही है। सरकारें भी यमुना सफाई के साथ-साथ गन्दगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की योजनायें आयी लेकिन फिरोजाबाद की यमुना नदी रो-रोकर गन्दगी को अपने में समाये हुए है। उसको साफ करने वाला कोई नजर नही आ रहा है। बताते चले कि कोर्ट के आदेशानुसार गंगा -जमुना गन्दी न हो इस के लिए देवी देवताओं के विर्षजन पर रोक लगा दी गयी। गणेश विर्षजन, दुर्गा विर्षजन वाले दिन प्रशासन को भारी मात्रा में यमुना नदी पर लगा दिया जाता है।

Read More »

साॅड के मारने से व्यक्ति घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को आवारा साॅड के मारने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र रामभरोसी आज अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में आवारा

Read More »

आखिर शहर को गन्दगी से कब मिलेगी निजात………..

शहर में यह कैसा स्वच्छता अभियान कि सफाई होती है लेकिन फिर भी गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम को स्वच्छता अभियान के चलते उत्तर प्रदेश में पहले नम्बर पर लाने के लिए महापौर नगर आयुक्त दिन रात एक कर रहे है। लेकिन स्वच्छ भारत का सपना मोदी का फिरोजाबाद नगर निगम की अनदेखी कभी पूरा नही होने देगी। जिसे चहे नगर की जनता को दोष ठहराया जाये य नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को भी दोषी बताया जाये। बताते चले कि देश के साथ -साथ प्रत्येक प्रदेश जिला स्तर पर स्वच्छ भारत का सपना जो देश के प्रधान मन्त्री के साथ पूर्व नेताओं ने देखा था। उसके लिए करोडा रूपया प्रचार प्रसार में सरकारों द्वारा खर्च किया जा रहा है। लेकिन फिरोजाबाद भी इस अभियान में पीछे दिखायी नही दिया।

Read More »

सड़क हादसों में चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर निवासी 40 वर्षीय मालती देवी पत्नी श्यामसिंह 42 वर्षीय धनश्याम पुत्र तोताराम बाइक से गिरकर घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की माने तो वह घर से किसी काम के लिए बाजार के लिये निकले थे रास्ते में बाइक फिसलने से घायल हो गये। अन्य सड़क हादसों में पचोखरा निवासी जवाहर सिंह पुत्र दीपचन्द्र, उसका पुत्र भी बाइक से गिरकर घायल हो गये।

Read More »