Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2018 » August » 19

Daily Archives: 19th August 2018

सुलभ शौचालय के नाम पर यात्रियों से लूट

टूंडला रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार द्वारा की जा रही रेल यात्रियों से अवैध वसूली, पांच के स्थान पर लिए जा रहे 20 रुपए
टूंडला, जन सामना संवाददाता। रेलवे स्टेशनों पर सुलभ शौचालय इसलिए बनवाए गए हैं जिससेे रेल यात्री उनका उपयोग कर सकें। टूंडला रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है। शौचालय के बाहर लगे बोर्ड पर शौच करने के पांच रूपए अंकित हैं जबकि ठेकेदार द्वारा उनसे 20 रुपए वसूल किए जा रहे हैं। अवैध वसूली करने को लेकर रविवार को यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
रेलवे द्वारा बनवाए गए शौचालयों की साफ सफाई के लिए पांच रुपए निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद भी ठेकेदार पांच के स्थान पर 20 रूपए वसूल कर रहा है। विरोध करने पर ठेकेदार यात्रियों को शौचालय का प्रयोग नहीं करने देता। रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यह हाल तब था जब डीआरएम निरीक्षण के लिए स्टेशन पर आने वाले थे। डीआरएम के आने की भनक लगते ही ठेकेदार वहां से गायब हो गया। शुलभ शौचालय प्रयोग करने आने-वाले यात्रियों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में ठेकेदार द्वारा मांगे जाने वाले रुपए देने पड़ते हैं। रुपए न देने पर ठेकेदार शौचालय का प्रयोग नहीं करने देता। पेट पर दबाव बढ़ने की मजबूरी के कारण उन्हें पांच की जगह 20 रूपए देने पड़ते हैं। हंगामा कर रहे यात्रियों ने उच्चाधिकारियोें तकक मामले को पहुंचाने की चेतावनी दी है। इससे पहले भी स्टेशन पर ऐसा मामला सामने आ चुका है।

Read More »

डीआरएम को निरीक्षण में गंदे मिले शौचालय, जताई नाराजगी

एनसीआर इंटर काॅलेज में टूटी मिली थीं टाइल्स
डीआरएम ने किया चर्च, फ्रेंड्स क्लब का निरीक्षण
टूंडला, जन सामना संवाददाता। रविवार को डीआरएम अमिताभ ने टूंडला स्टेशन क्षेत्र के चर्च, फ्रेंड्स क्लब और एनसीआर काॅलेज का निरीक्षण किया। चर्च तक आने-जाने के लिए सड़क न होने पर डीआरएम नेे सड़क बनवाए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय में शौचालय गंदे मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
सुबह करीब दस बजे डीआरएम स्पेशल सैलून से प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचे। जहां से वह स्टेशन के सामने बने चर्च पर पहुंचे। वहां से फ्रेंड्स क्लब, होलली चर्च होते हुए एनसीआर काॅलेज पहुंचे। होली चर्च पर आने-जाने की शिकायत पर उन्होंने आरसीसी करवाए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय में पहुंचे डीआरएम को सभी शौचालय गंदे और टायल्स टूटी मिली। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल शौचालय ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।

Read More »

विद्युत करंट लगने से युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव नैपई में विद्युत करंट से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक अपने घर से बाहर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में विद्युत तार टूटा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव नैपई निवासी चन्द्रपाल का 18 वर्षीय अभिषेक आज सुबह अपने घर से सुबह-सुबह खेत की ओर जाने को निकला था। उसी दौरान घर के बार रास्ते में विद्युत तार टूटा पडा था। जिससे उसको जोरदार करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगो की भीड़ लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

चाणक्य फाउण्डेंशन के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। वहीं चाणक्य फाउण्डेंशन के द्वारा एक श्रद्वांजली सभा कोटला रोड स्थित अलवेला लाॅज पर आयोजित की गई।
चाणक्य फाउण्डेंशन सचिव डा. अखिलेश शर्मा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के आकस्मिक निधन पर एक आकस्मिक श्रद्वांजली सभी कोटला रोड अलबेला लाॅज में शाम को आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के चित्र पर श्रंद्वा सुमन अर्पित किए। श्रंद्वाजली सभा में सुनील शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, नीता पाण्डे आदि मौजूद रहे। वहीं टूण्डला में आर्य समाज मंदिर में आयोजित शोक संवेेदना में चेयरमैन रामबहादुर चक, नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, सुशील पौनियां, वृंदावन लाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजन सिंह निषाद, दुष्यंत जादौन, सुनील पाठक, रूपेश शुक्ला, कोमल वाल्मीकि, अवधेश पालीवाल, रामनिवास उपाध्याय, अजय जैन, लोकेश जादौन, सतीश गुप्ता, प्रमोद कुमारी, पवन चैधरी आदि ने शोक व्यक्त किया।

Read More »

कलयुगी पुत्रों ने पिता को गोली मार कर किया घायल, आगरा रैफर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कलयुगी पुत्र ने अपनी प्रेमिका के इशारे पर पिता को गोलीमार कर घायल कर दिया। घायल ने पुत्रों के खिलाफ थाने में शिकायत दी, पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहंुची। जहां से उसको आगरा भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ निवासी 50 वर्षीय बब्लेश पुत्र रामेश्वर दयाल को उसकी के कलयुगी पुत्र करूआ सोनू, मोनू आदि लोगो ने करूआ की प्रेमिका सुमन के इशारे पर गोली मार दी। घायल ने बताया कि उसके पुत्र अपराधिक प्रवृति के है। जो आये दिन जेल तो कभी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते है। करूआ विगत कुछ दिनों पूर्व ही कानपुर जेल से जमानत पर आया हुआ है। जिसके साथ उसकी प्रेमिका सुमन रहती है। विगत दिन रूपयों की माॅग करने के लिए आया था। रूपये न देने की बात कहने पर उसकी प्रेमिका ने करूआ को तमंचा दे दिया जिसके कहने पर पिता को गोलीमार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गयी। जहां से उसको आगरा भेजा गया। पिता को पुत्रों द्वारा गोली मारने की जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी नगर डा. अरूण कुमार भी मौके पर पहुंच गये। जिन्होने बताया कि घायल की तहरीर पर अभियोग दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Read More »

जिला अस्पताल के समीप घण्टों धूप में पड़ा रहा मृतक व्यक्ति

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र सरकारी ट्रामा सेन्टर से पूर्व सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का शव घण्टों तेज धूप में पडा रहा। जहां से सैकडों लोग गुजरते रहे लेकिन किसी को इस ओर ध्यान नही गया। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी पत्रकारों को दी। सूचना पर पहुची डायल 100 पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुची।
बताते चले कि आज भागम-भाग जिंदगी में मानवता खत्म होती जा रही है। जिसका उदाहरण उस समय देखने को मिला। जब सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेन्टर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत हालत में लोगो को पडा दिखायी दिया। लेकिन किसी ने उसको अस्पताल पहुंचाने की जुर्त नही कि घण्टों बाद एक व्यक्ति लघुशंका के लिए दीवार की ओर खडा हुआ था।

Read More »

कुष्ठ रोगियों को बांटे फल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कुष्ठाबस्था आश्रम शिकोहाबाद द्वारा रविवार को कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किये गये। समाज सेविका रीनू यादव ने सरकार चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
कुष्ठाबस्था आश्रमकी संयोजिकस रीनू यादव ने शिकोहाबाद में 25 कुष्ठरोगियों के परिजनों को फल वितरण किये। इस दौरान उन्होने संस्था द्वारा किसी भी प्रकार की मदद का भरोसा दिया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी कुष्ठ रोगियों के परिजनों को जानकारी भी उपलब्ध कराई। साथ ही योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

Read More »

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर चला संघन चैकिंग अभियान

चैकिंग के दौरान सात वाहनों को सीज व 226 वाहनों के चालान काट 36600 रूपये का समन शुल्क किया वसूल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के दौरान दो पहिया वाहन विशेष कर (व्हाइट अपाचे, डिस्कवर, पल्सर) पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, नई उम्र के यंग लडको की, महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर वाहन चैकिंग की गई। चैकिंग मे 1101 वाहन चैक किये गये व 1715 संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी। जिसमें सात वाहन सीज व 226 वाहनों के चालन काट 36600 रूपये का समन शुल्क वसूला गया।
वहीं जिला अस्पताल साइड में बनी सर्विस लाइन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा रविवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया। सर्विस रोड पर खड़ी टू व्हीलर व चार पहिया वाहनों को यातायात कर्मियों ने सड़क से हटाना शुरू कर दिया। प्राइवेट ट्रामा सेंटर की वजह से सर्विस रोड जाम हो जाता है। जिससे लोगों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते अवैध रूप से सर्विस रोड पर खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी में बांधकर रास्ते को खाली कराया गया। जिसको लेकर चार पहिया वाहन स्वामियों से उनकी नोक-झोंक भी हुई।

Read More »

अखिल भारतीय मौर्य महासभा की नवीन कार्यकारिणी गठित, सौपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय मौर्य महासभा की एक मासिक बैठक प्रदेश महासचिव त्रिलोक चंद कुशवाहा के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक का शुभारम्भ महासभा पदाधिकारियों द्वारा गौतम बुद्ध एवं सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। बैठक में समाज की आर्थिक स्थिति पर विचार एवं समाज की राजनीति में भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। अखिल भारतीय मौर्य महासभा फिरोजाबाद की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश प्रभारी बलराम मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सैनी, प्रदेश महासचिव त्रिलोक चंद कुशवाहा की सहमति पर कियाा गया।

Read More »

बम भोला समिति जागेश्वर मन्दिर में बिठूर से गंगा जल भरकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे

शिवली कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। विगत वर्षों की भांति चतुर्थ विशाल कांवर यात्रा माँ अथैया देवी प्रांगण से बिठूर से गंगा जल भरकर बाबा जागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जायेगा। बम भोला समिति ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम के साथ बाबा भोले नाथ के दरबार जागेश्वर मन्दिर में बिठूर से गंगा जल भरकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। सैकड़ो श्रद्धालु नाच गाना करते हुए। गंगा जल भरने के लिये बिठूर जाते है गंगा जल भरने के बाद लगभग 35 किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद बाबा भोले के दरबार मे आकर जल चढ़ाते है। शिवली नगरी नाम बाबा जागेश्वर के शिवलिंग के नाम पर कस्बे का नाम शिवली पड़ा। कावरिया कांवर जागेश्वर मन्दिर में चढ़ाते है। सावन माह के आखिरी सोमवार को प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं में यह उत्साह देखा जाता है। सावन में भगवान शिव की आराधना कर भगवान भोलेनाथ से मनोकामना पूरी होने की आश में सभी भक्त बड़ी आस्था के साथ पूजा अर्चना करते है। बम भोला समिति के सदस्य रामजी, अवस्थी, मोनू, हरदेश, सुरेन्द्र यादव, रवी, विनय शर्मा, रिशु, हर्षित, शुभम, चारु, चंदन, अभय, अनुराग, कमलेश आदि लोग मौजूद रहेंगे।

Read More »