Tuesday, May 21, 2024
Breaking News

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन आदि से जुडी समस्याओं का तत्काल कराया जाएं निस्तार-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रति वर्ष की भांति पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने पेेंशनरों के साथ पारिवारिक आत्मिकता दिखाते हुए कहा कि आप हमारे बडे है, आपसे बहुत कुछ सीखना है। और अभी आपको भी समाज को बहुत कुछ देना है। पेंशनरों के संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर की सभी समस्याओं का वरियता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

Read More »

उपसभापति सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में डीजल चोरी का अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उपसभापति सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में डीजल चोरी के आरोप में अभियोग दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि विगत थाने में नगर निगम के एक कर्मचारी प्रदीप द्वारा तहरीर दी गयी थी। जिसमें उपसभापति योगेश शंखवार, पार्षद मुन्नेन्द्र यादव, गेंदालाल राठौर, उपसभापति के चालक के साथ एक अन्य के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज किया गया हैं।

Read More »

पांच वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने पांच वाछित अभियुक्तो को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समझ पेश किया।
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने विगत रात्रि में दविश के दौरान थाना क्षेत्र रूकनपुर निवासी 48 वर्षीय रिहान पुत्र सब्बीर व उसके पुत्र 29 वर्षीय इरशाद, 21 पप्पू, 19 वर्षीय फरीद को दबोच लिया।

Read More »

पंचायत के हितों के लिए संघर्ष करने वाले प्रधानों व उत्कर्ष कार्य करने वाले ब्लाक कर्मी होंगे सम्मानित

फिरोजाबाद। जिला प्रधान संगठन लखनऊ मे आयोजित ग्राम उत्कर्ष समारोह की व्यवस्थाओं में उत्कर्ष कार्य करने वाले ब्लाक कर्मी एवं पंचायतों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले प्रधानों को सम्मानित करेंगा।जिला प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि विगत 15 दिसम्बर को लखनऊ में प्रदेश सरकार द्वारा उ.प्र. ग्राम उत्कर्ष समारोह आयोजित किया गया था।

Read More »

बाल श्रम मुक्त परिवार के मुखिया एवं समाजसेवी हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए श्रमिक बाहुल्य बस्तियों में कार्य कर रही अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फण्ड इंडिया (दिशा) के वॉलिंटियर ने प्रगति युवा विकास समिति बनाकर 700 श्रमिक परिवारों के ऐसे आउट ऑफ स्कूल बच्चे जो बालश्रम कर रहे थे, को सरकारी और निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया। ऐसे सभी युवाओं, बालश्रम मुक्त परिवारों के मुखियाओं तथा संगम लोक संघ की महिला सदस्यों को रामचंद्र पॉलीवाल हॉल में शील्ड, मैडल, प्रमाणपत्र देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत 6-14 वर्ष तक के सभी बालक बालिकाओं को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा देने का प्रावधान भारतीय सरकार ने किया है।

Read More »

मेंहदी प्रतियोगिता में डोली रही प्रथम

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने रंगोली व मेंहदी के माध्यम से वोट देने की अपील की।महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में ई.एल.सी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा व कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. नीतू यादव के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Read More »

जिला प्रवक्ता, मंडल प्रवक्ता एवं शहर प्रवक्ता के चयन हेतु हुई साक्षात्कार परीक्षा

फिरोजाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी पार्क मैदान में जिला प्रवक्ता, मंडल प्रवक्ता एवं शहर प्रवक्ता के पद हेतु परीक्षा एवं साक्षात्कार संपन्न कराया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह, चयन समिति के सदस्य एवं प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित तथा प्रभारी सचिन रावत की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रदेश संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि यूपी की आवाज बनने के लिए प्रियंका गांधी द्वारा यह परीक्षा करवाई जा रही है। जिससे कांग्रेस पार्टी को अच्छे प्रवक्ता मिले। जो जनता के बीच में पार्टी की नीतियों को और जनता की आवाज को पहुंचा सके।

Read More »

आनंद की अनुभूति संत समागम में ही संभव है-स्वामी सत्यानंद

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम् महामंडल के तत्वावधान में आयोजित संत सम्मेलन में सोहम् मंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि संतों के माध्यम से ही आनंद प्राप्त किया जा सकता है। आनंद की अनुभूति संत समागम में ही संभव है। उन्होंने कहा कि आनंद तो प्रसाद में भी ढूंढा जा सकता है। प्रसाद बांट कर व पशु पक्षियों को दाना डालकर जो आनंद की अनुभूति होती है। वह अविस्मरणीय है। रामायण के मर्मज्ञ स्वामी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि संत समागम के बिना कोई लाभ नहीं। संतो के साथ ही राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई थी। भगवान राम ने भी रावण को मारने के सभी उपाय किए। लेकिन उन्हें मार नहीं सके। हनुमान व विभीषण जैसे संतों के साथ रहने पर ही रावण का वध कर सके थे।

Read More »

आप की सरकार बनने के बाद हर साल दस लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार-शीलेंद्र

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हर साल दस युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। जब तक नौकरी नहीं मिलती है तब तक पांच हजार रूपए प्रतिमाह दिया जायेगा। यह बात आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव शीलेंद्र वर्मा ने मथुरा नगर स्थित रामबाबू मैरिज होम आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।उन्होंने बताया कि उ.प्र. विधानसभा चुनाव में युवाओं के समर्थन जुटाने के लिए बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और यूपी के प्रभारी सांसद संजय सिंह ने यूपी के लिए केजरीवाल की दूसरी गारंटी पेश करते हुए घोषण की। साथ ही शिक्षा मित्र, शिक्षा अनुदेशक, शिक्षा प्रेरक और सभी आंदोलनरत युवाओं की मांगों को पूरा किया जायेगा। उत्तर प्रदेश का चुनाव नजदीक आ रहा है जैसे-जैसे लोगा का योगी सरकार से मोहभंग हो रहा है।

Read More »

भारत.पाकिस्तान 1971 के युद्ध में फिरोजाबाद दो होमगार्ड हुए थे शामिल

 पेमेश्वर गेट निवासी शंकरलालएरामनगर निवासी राजकिशोर कुलश्रेष्ठ को प्रशिक्षण देकर युद्ध में भेजा था

उस समय सरकार की ओर से मिले थे दो मेडल,परिवार की आर्थिक हालत खस्ताएशासन की ओर से नहीं ली गई इन परिवारों की सुध

फिरोजाबाद। 1971 में भारत.पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में फिरोजाबाद शहर के दो होमगार्डों ने अहम भूमिका निभाई थी। उनको उक्त लड़ाई लड़ने के लिए न सिर्फ भेजा था बल्कि उसके बाद दो मेडल प्रदान किए गए थे। लेकिन इन परिवारों को शासन की ओर से आज तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। बल्कि जीवित रहते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। होमगार्डों के परिवार आज भी मुफलिसी में जीवन व्यतीत करने को विवश हैं।भारत.पाकिस्तान के मध्य 1971 में युद्ध हुआ था।

Read More »