Wednesday, June 26, 2024
Breaking News

गौशालाओं में हरे चारे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर दिया जाये ध्यान: अजीत पाल

⇒जनपद के प्रभारी मंत्री ने कलैक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्याें व कानून व्यवस्था की समीक्षा
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री की विकास प्राथमिकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक के दौरान जनपद में अब तक किए गए विकास कार्याें एवं विशेष उपलब्धियों के बारें में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से बताया गया।

Read More »

गोष्ठी में तम्बाकू एवं शराब से होने वाली हानियों के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक

शिकोहाबाद। यंग स्कॉलर्स एकेडमी के सभागार में पर्यावरण मित्र के दीपक ओहरी द्वारा तम्बाकू निषेध विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक डॉ ए. के. आहूजा निदेशक, डॉ संजीव आहूजा, प्राचार्य पालीवाल महाविद्यालय प्रवीन कुमार, वैष्णो धाम के अध्यक्ष सुरेश कन्हैया, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, पर्यावरण मित्र दीपक ओहरी, निर्देशिका ईशा आहूजा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्जन कर किया गया। पर्यावरण मित्र दीपक ने चलचित्र के माध्यम से तंबाकू, गुटखा तथा शराब के सेवन से होने वाली हानियों को दिखाया। उन्होने कहा युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य हैं।

Read More »

सुहागनगरी की राहें हुई जलमग्न

⇒घरों एवं दुकानों में घुसा सड़क का गंदा पानी
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में दोपहर को हुई बरसात से शहर की सड़के जलमग्न हो गई। चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। वहीं नई आबादी एवं निचले इलाकों में बरसात का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। लोग अपने घरों से पानी निकालते नजर आए। शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहर की राहें जलमग्न कर दी। चारों तरफ सड़को पर जलभराव ही दिखाई दे रहा था। जिला अस्पताल के अलावा नगर निगम एवं जलकल विभाग में पानी भरा हुआ था। जिला अस्पताल में मरीजों एवं स्टाफ को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

Read More »

हलधर किसान यूनियन ने सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा एक शिकायती पत्र सीओ सदर को सौंपा है। जिसमें जिलाध्यक्ष रिषभ यादव ने कहा कि पीड़ित पर पुलिस द्वारा न्याय के स्थान पर राजीनामा का दबाब बनाया जा रहा। अगर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा।शनिवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रिषभ यादव अपने किसान संगठन के पदाधिकारियों को लेकर सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें थाना रसूलपुर बरगतपुर निवासी सोपाली राम पुत्र श्रीलाल के द्वारा थाना बसई मौहम्मदपुर में दहेज उत्पीड़न का एक अभियोग दर्ज कराया गया था।

Read More »

जनता उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। शनिवार को जनता उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें जनता उद्योग व्यापार मंडल का महासचिव चॉद कुरैशी, उपाध्यक्ष अजम यादव, सचिव अशोक श्रोती, शकील भाई, मोहम्मद मुरसलीन, मीडिया प्रभारी श्यामतरण यादव, प्रचार मंत्री ओमवीर यादव, संगठन मंत्री छोटे को बनाया है। साथ ही रामगढ बाजार समिति का अध्यक्ष मोहम्मद अनवर, नालबंद चौराहा बाजार कमेटी का अध्यक्ष सोनू को मनोनीत किया है।

Read More »

बेटे के दोस्त ने ही शराब के नशे में दरोगा की गोली मारकर की थी हत्या

⇒बेटी की फीस के लिए पैसे न देने पर हुई थी झड़प, एसपी ग्रामीण ने घटना किया अनावरण
फिरोजाबाद। दरोगा पिता की मदद के लिए भेजे गए दोस्त ने ही दरोगा की शराब के नशे में गोली मारकर हत्या कर दी। उसने बेटी की किताब और फीस के लिए दरोगा से पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर उसकी दरोगा से झड़प भी हुई थी। रुपये न देने पर जेब से तमंचा निकालकर गोली मार दी। पुलिस ने हत्या का अनावरण किया है। दरोगा दिनेश मिश्रा की हत्या उनके ही साथ रहने वाले प्राइवेट कर्मचारी धीरज शर्मा उर्फ प्रवीन पुत्र स्व. रामबाबू शर्मा निवासी बी-470 कालिन्दी बिहार फेज-3, थाना ट्रान्स यमुना आगरा ने की थी। मामूली कहासुनी होने पर उसने अपने पास रखे तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों द्वारा हत्या की कहानी रच पुलिस और दरोगा की पत्नी को बताया। आरोपी दो दिन तक पुलिस को झूठ बोलकर घुमाने का प्रयास करता रहा, लेकिन अंत में अपने ही बनाए जाल में फंस गया। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम नगला केवल, कन्थरी थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद का रहने वाला है।

Read More »

उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में लोड की क्षमता के हिसाब से रखे जाएं ट्रांसफार्मर: दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के (उद्यान) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जनपद रायबरेली के विद्युत उपभोक्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क अभियान की अध्यक्षता की गई। जिसमें रायबरेली जनपद के उपभोक्ताओं व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई और उनके सुझाव भी दिए। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद रायबरेली के 988 ग्राम सभाओं में प्रत्येक गांव में कितनी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, और उस गांव में कितनी क्षमता के विद्युत कनेक्शन उपभोक्ताओं ने लिए हैं। इसके अंतर को तत्काल समाप्त किया जाए।

Read More »

भारत सरकार के साहित्य नामक पुस्तक को कार्यकर्ताओं में किया वितरित

ऊंचाहार, रायबरेली। शुक्रवार को पुरुषोत्तम मास के अवसर पर दक्षिण वाहिनी मां गंगा गोकर्ण घाट के तट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन गंगा विचार मंच प्रांत सह संयोजक नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार योगेंद्र शुक्ला का आगमन हुआ। उन्होंने गंगा तट पर जिला संयोजक जितेंद्र द्विवेदी द्वारा घाट पर नित्य चलाए जा रहे वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं महाआरती के कार्यक्रमों की सराहना की। घाट पर स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों व युवाओं का सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है तथा जिला सहसंयोजक उदय प्रताप सिंह की सहभागिता कार्यकर्ताओं को मिल रही है।

Read More »

व्यापारियों की जो भी समस्याऐं होगी उनका किया जायेगा निदान-नगर मजिस्ट्रेट

⇒व्यापारियों ने नवागत नगर मजिस्ट्रेट का किया स्वागत
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक स्टेशन रोड स्थित ओम होटल में संपन्न हुई। जिसमें व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम ने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं होगी, उनको हल कराया जाएगा।

Read More »

रेवती देवी इंटर कॉलेज में मनाया गया नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव

⇒कार्यक्रम में अतिथियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संकल्प लेते हुए रेडटेप मूवमेंट कर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का दिया संदेश
फिरोजाबाद। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग एवं जनआधार कल्याण समिति के समन्वय द्वारा रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं सखी वन स्टॉप सेंटर सहित विद्यालय व संस्था सदस्यों ने धूमधाम से कन्या जन्मोत्सव मनाया और सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं व टोल फ्री नंबरों के साथ-साथ विधिक सेवाओं के विषय में विस्तार से बताया। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संकल्प लेते हुए रेडटेप मूवमेंट कर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया।

Read More »