Wednesday, June 26, 2024
Breaking News

साफ है यमुना, आचमन कर रहे श्रद्धालु

⇒यमुना का पानी कम होने के बाद कॉलोनियों में गंदगी की समस्या
⇒बीमारियां फैलने का अंदेशा, लोग बोले नगर निगम दिखाये गंभीरता
मथुरा। यमुना का जलस्तर घट गया है। यमुना अब भंडार में बह रही है। यमुना का पानी इस इस समय निर्मल है। श्रद्धालु आचमन भी कर रहे हैं। इससे उन लोगों को बडी राहत मिली है जिनके आशियाने यमुना के उफान की जद में आ गये थे। पानी घटने के बाद अब वह लोग अपने घरों को लौट चुके हैं जो पानी के पानी से घिरने के बाद अपने मकान छोड कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये थे। यमुना नदी के सभी घाट अब पानी नहीं रेती से आच्छादित हैं। यमुना के घाट पर भारी मात्रा में यमुना की रेती जमी हुई है। घाटों से पानी उतर जाने के बाद श्रद्धालु यमुना में आचमन कर रहे हैं। इससे पहले आचमन किये बिना श्रद्धालु पूजा करने बाद वापस लौट जाते थे। यमुना का जलस्तर कम होने से जलभराव ग्रस्त हुए रास्तों से पानी हट गया है। जलमग्न हुई कॉलोनियों में कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया है। नाले और नालियां चोक हो गये थे।

Read More »

कोसीकलां रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का शिलान्यास

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अमृत भारत स्टेशन कार्यक्रम के तहत आज रविवार को कोसीकलां रेलवे स्टेशन का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इसके लिए भव्य तैयारियां की गई है। भाजपा नेताओं एवं रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कोसीकलां रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अब इसके गेट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक का स्वरूप बदला जाएगा। स्टेशन देश के चुनिंदा मॉडलों में शामिल किया गया है। इसके लिए आज रविवार को विधिवत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

पर्व, त्योहारों की तैयारी में जुटा नगर निगम

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नगर निगम पर्व, त्योहारों की तैयारी में जुट गया है। मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा वृन्दावन के सभी अधिकारियों एवं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों तथा अधीनस्थों के साथ नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त अनुनय झा ने बैठक ली। जिसमें सर्वप्रथम नगर आयुक्त द्वारा मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के लिए शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार नगर निगम से कार्यवाही किये जाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी तथा कार्यवाही किये जाने सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Read More »

मिलावटखोरों पर 53 लाख 90 हजार का जुर्माना

मथुरा। गत माह में प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अपर जिलाधिकारी प्रशासन न्यायालय में लंबित मुकदमों का निस्तारण करते हुए न्यायालय द्वारा मिलावट खोरी करने वाले खाद्य कारोबारियों पर 53 लाख 90 हजार जुर्माना लगाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सहायक आयुक्त डॉ. गौरीशंकर के निर्देशन में कई डेयरी इकाइयों पर छापामार कार्रवाई की गई।

Read More »

श्रमिकों की योजनाओं में सेंधमारी, होगी सख्त कार्यवाही

मथुरा। भवन निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में अपात्रों ने सेंधमारी कर दी है। इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और वसूली की कार्यवाही शुरू की है। सहायक श्रम आयुक्त एमएल पाल के मुताबिक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं कि जिन कामगारों ने गलत जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लिया है। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ ही भू राजस्व के तहत वसूली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें काम करने वालों के लिए परिस्थितियां बदलती रहती हैं।

Read More »

जिलाधिकारी की नई पहल कदंब पथ का हुआ शुभारंभ

⇒नवनिर्मित मथुरा से वृन्दावन सड़क मार्ग पर लगाए गए 400 कदंब के वृक्ष
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा जनपद के पूज्य संतो ने विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आचार्यों द्वारा बोले गए वेदमंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर कदंब पथ का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मथुरा वृंदावन मार्ग पर स्थित आई.टी.आई कॉलेज के निकट 07 कदंब के पौधे लगाए तथा सभी में ट्री गार्ड भी लगाएं। उन्होंने कहा कि कदंब के वृक्ष की पौराणिक आस्था है, कदंब भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वृक्ष है तथा कदंब की खुशबू वातावरण को सुगंधित भी करती है।

Read More »

सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत चरणबद्ध तरीके से चलेगा टीकाकरण अभियान

महराजगंज, रायबरेली। सघन मिशन इंद्रधनुष की उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय बैठक में अधीक्षक डॉ एसपी सिंह द्वारा बताया गया कि सघन मिशन इंद्रधनुष का प्रथम चरण कार्यक्रम 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील किया है कि 5 साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण कराएं। वहीं कोई भी बच्चा इस कार्यक्रम से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण करवाने से कई जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।

Read More »

मॉडल कोर्ट काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य होगा शुरूः जिलाधिकारी

चंदौली। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार (IV) एवं जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा सदर स्थित कचहरी परिसर में चल रहे न्यायालय भवन नक्शा/निर्माण कार्य संबंधित अनवरत धरना को अधिवक्ता संघ के साथ चर्चा कर समाप्त कराया गया।
जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा बताया कि आज सुबह ही मा0 उच्च न्यायालय द्वारा जनपद हेतु न्यायालय भवन निर्माण हेतु नक्शा पारित कर प्रदेश सरकार को भेजा गया है।

Read More »

मानव जीवन के लिए आत्मज्ञान ही उत्कृष्ट-तीर्थ: आचार्य विशुद्ध सागर

बागपत। जैन आचार्य श्री विशुद्धसागर जी मुनिराज ने बड़ौत स्थित ऋषभ सभागार में धर्म प्रवचन करते हुए कहा कि जब-जब हमारा चित्त दूसरों में जाता है, तब-तब अशांति का वेदन होता है। जितना जितना चित्त बाह्य में जाएगा, उतना उतना आनन्द भंग होगा। बाह्य में अशांति ही है, अन्तर्मुखी दृष्टि ही सर्व-श्रेष्ठ है। आत्मिक-गुणों के चिन्तन से ही सुख-शांति, आनन्द सम्भव है। आत्म जागृति के अभाव में उत्कर्ष सम्भव नहीं। जैन मुनि ने कहा कि चिंतनशील मनुष्य ही आत्म विकास को प्राप्त करता है।

Read More »

खेकड़ा तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में मिली 37 शिकायत, 5 का निस्तारण

⇒समय से विरासत दर्ज न करने पर कृष्णपाल सिंह लेखपाल निलंबित
बागपत। आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

Read More »