Monday, May 13, 2024
Breaking News

थाना उत्तर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध तमंचे तैयार कर रहे पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बने और अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों पिता पुत्र गैंगस्टर के आरोपी हैं। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना उत्तर पुलिस को सूचना मिली कि गोपाल नगर में स्थित एक मकान में अवैध तमंचे बनाने का कारोबार चल रहा है। मौके पर काफी बने और अधबने तमंचे मिल सकते हैं। पुलिस ने मकान की घेराबंदी करते हुए अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस ने चंद्रकांत उर्फ बिल्ला पुत्र रामस्वरूप और इनका बेटा शोभित कुमार निवासीगण शिवाजी मार्ग गोपाल नगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 16 बने और अधबने तमंचों के साथ ही तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह इससे पहले भी जेल जा चुके हैं।

Read More »

केंचुआ खाद: खेती के लिए एक मूल्यवान स्रोत

केचुए (earthworms) का खाद एक प्राकृतिक खाद है जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह खाद किसानों को उनकी खेती में वृद्धि करने में मदद करती है और संतुलित खेती प्रणाली को बनाए रखने में सहायक होती है।
केचुए का खाद कैसे बनता है?
केचुए का खाद उनकी खाने को खाकर उत्पन्न होता है। वे मिट्टी में गहरे जाकर अपना खाना खाते हैं और उसे पाचन करते हैं। उनका खाना मुख्यत: नीचे लये अवशेष, जैसे कि पत्तियां, खरपतवार, और अन्य कचरे को शामिल करता है। इस प्रक्रिया में, उनका खाना मिट्टी में मिल जाता है और वे उसे अपने अंगों के माध्यम से पाचते हैं, जिससे एक प्राकृतिक खाद बनता है।
केचुए के खाद के लाभ:
पोषण सामग्री का उत्पादन: केचुए का खाद खेती में मिट्टी को सुगम और पोषण से भरपूर बनाता है, जिससे फसलों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।
मिट्टी की गुणवत्ता: केचुए का खाद मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाता है और उसकी फसलों के लिए उपयोगी गुणों को बनाए रखता है।
वायु परिसंचरण: केचुए का खाद मिट्टी के वायु परिसंचरण को बेहतर बनाता है, जिससे मिट्टी का जीवन बढ़ जाता है और फसलों को अधिक आवश्यक ऑक्सीजन प्राप्त होता है।

Read More »

एडीएम ने गेहूँ फसल की उपज का लिया जायजा

रायबरेली: संवाददाता। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी द्वारा सोमवार को तहसील सदर, विकासखंड राही के ग्राम सनही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गेहूँ फसल की उपज का अनुमान लगाने हेतु सांख्यिकीय विधि द्वारा कराये गये, कॉप कटिंग प्रयोगों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रयोग संख्या-प्रथम, गाटा संख्या-1286 में उपज 10.800 कि0ग्रा0 व उत्पादकता 25 कु0/हे0 लगभग एवं प्रयोग संख्या-द्वितीय,गाटा संख्या-1024/उपज 06.800 कि0ग्रा0 व उत्पादकता 16 कु०/हे० लगभग गेहूँ उत्पाद के रूप में प्राप्त हुआ।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि जनपदों से प्राप्त क्रॉप कटिंग प्रयोगों के इन आँकड़ों का प्रयोग कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा फसलों की उत्पादकता का आंकलन करनें हेतु किया जाता है।

Read More »

लोगों को मतदान के लिए किया प्रोत्साहित

रायबरेलीः संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बसाढ राही के अध्यापकों और छात्रों ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,डलमऊ के स्वास्थ्य कर्मियों ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। बेसिक शिक्षा विभाग,छतोह के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपोजिट विद्यालय, बनावां में छात्राओं ने मेहंदी से स्लोगन लिखकर मतदान करने का संदेश दिया।

Read More »

चौहान गुट ने लावारिस शव का करवाया अंतिम संस्कार

रायबरेली: संवाददाता। जनपद में लावारिस शव मिलने का सिलसिला जारी है, इन लावारिस शव को विधि विधान से लगातार अंतिम संस्कार करवाने वाले चौहान गुट को कल एक बार फिर कोतवाली पुलिस ने कहारों के अड्डा में मिले एक लावारिस शव को लिखापढ़ी में सौपकर अंतिम संस्कार करवाया। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया व्यापार मंडल चौहान गुट अपने सराहनीय कार्य व लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार कराने के लिए जाना जाता है, अब तक एक सैकड़ा से ज्यादा शवों का विधि विधान से क्रिया कर्म तेरहवीं संस्कार करवाने का कार्य किया है।
इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ मुंशीगंज स्थित शव का अंतिम संस्कार करवाया। ज्ञात हो कि रिजवान खान पुत्र रफीक खान निवासी रंग महल थाना कोतवाली ने 05 अप्रैल 2024 को दुकान कहारो का अड्डा के सामने एक अज्ञात व्यक्ति मृत्यु अवस्था में पड़े होने की सूचना दी।

Read More »

होम्योपैथीः विज्ञान और स्वास्थ्य का संगम

होम्योपैथी, आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक अद्वितीय स्थान रखती है। यह चिकित्सा पद्धति न केवल विज्ञानिक शोधों पर आधारित है, बल्कि प्राकृतिक और वैज्ञानिक सिद्धांतों पर भी आधारित है। होम्योपैथी का मूल मंत्र ‘समीलिया समीलिबस क्यूरेंटर’ है, जिसका अर्थ है ‘जैसा रोग, वैसा उपचार’। इस आधार पर, होम्योपैथी चिकित्सक रोगी के लक्षणों को ध्यान में रखते हुए उपचार करता है।
विज्ञानिक अनुसंधान और होम्योपैथी: होम्योपैथी का विज्ञानिक अनुसंधान उसकी महत्वपूर्ण विशेषता है। इसके पीछे विज्ञानिक और शोधात्मक दृष्टिकोण होता है जो न केवल उपचारों की प्रभावकारिता को बढ़ाता है, बल्कि उसकी समीक्षा करता है और बेहतर उपचारों की खोज करता है। नए और प्रभावी उपचारों के विकास में विज्ञान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
होम्योपैथी और सामाजिक स्वास्थ्य: होम्योपैथी न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के स्वास्थ्य के लिए भी। इसका उपयोग सामाजिक स्वास्थ्य के संरक्षण में और ज्ञान के साथ सामाजिक परिवार और समाज को जोड़ने में किया जा सकता है।
होम्योपैथी की गहराई में जानें: होम्योपैथी एक अद्वितीय चिकित्सा पद्धति है जो विज्ञान, प्राकृतिक उपाय, और सामाजिक संपर्क का संगम है।

Read More »

सुहागनगरी के देवी मंदिरों में उमढ़ा आस्था का सैलाब

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नवरात्र महोत्सव के पहले दिन सुहागनगरी सुबह से ही मातारानी के जयकारों से गूंजती रही। मां आदिशक्ति के प्रथम रूप शैलपुत्री के दर्शनों को मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मां कैलादेवी, मां वैष्णोदेवी धाम सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। घरों में घट स्थापना की गई।
रामलीला मैदान स्थित श्री राज राजेश्वरी मां कैलादेवी मंदिर पर मंगला दर्शन के लिए सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर कोई मातारानी के पहले दर्शनों को उत्सुक दिखा। जैसे ही मातारानी के पट खुले, तभी श्रद्धालुओं ने सच्चे दरबार की जय, मां कैलादेवी के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा। छह बजे से मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाली, दीपक व प्रसाद लेकर मातारानी के दर्शनों को पहुंचे। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु मातारानी के दर्शन को पहुंचे। शहरी क्षेत्र के साथ दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में नजर आई। मां राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर के बाहर सजे कदम बाजार में चुनरी, प्रसाद, नारियल व दीपक खरीदने के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर सुबह चार बजे मंगला दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतार रही।

Read More »

स्वयंसेवकों ने संघ के संस्थापक का मनाया जन्मदिवस

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में चंद्रनगर महानगर द्वारा जगह-जगह नव संवत्सर प्रतिपदा कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा वर्ष में एक बार संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी को आघ सर संघचालक प्रणाम किया गया। वहीं जगह-जगह लोगों को चंदन लगाकर हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था भी की गई।
विदित हो कि संघ की दृष्टि से संपूर्ण चंद्रनगर महानगर दस छोटे-छोटे नगरों में विभाजित है और यह प्रत्येक नगर 7-7 बस्तियों में अर्थात 70 बस्तियां संघ की रचना के अनुरूप हैं। प्रत्येक बस्ती स्तर पर संघ के कार्यक्रम मंगलवार को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित हुए। जहां स्वयंसेवक बंधु पूर्ण गणवेश में एवं कुछ मंगलवेश में एकत्रित हुए। सभी स्वयंसेवकों द्वारा ठीक 7ः15 पर आघ सरसंघचालक प्रणाम किया गया। संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस मनाया। इसके पश्चात सभी बंधुओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को नववर्ष की मंगल हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। करौली मंदिर स्थित बगीची में स्वयंसेवकों द्वारा पक्षियों को जल की व्यवस्था का शुभारंभ किया। इसके पश्चात स्वयंसेवक बंधुओं ने श्रद्धालुओं को चंदन लगाकर हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Read More »

मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने 27 को आएंगी शिवानी बहन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर शिवानी बहन लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए 27 अप्रैल को जनपद में आएंगी। वह एफएम वाटिका में तनाव दूर करने और जीवन को खुशहाल बनाने का मंत्र देंगी।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य संचालिका राजयोगिनी सरिता बहन ने बताया कि 27 अप्रैल को शिवानी बहन विशेष कार्यक्रम आनन्दमय जीवन जीने की कला को संबोधित करेंगी। शाम साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक वह प्रवचन के माध्यम से लोगों को जीवन में खुशहाली लाने और मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय बताएंगी। उन्होंने बताया कि संस्था का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय राजस्थान में अरावली की सुन्दर वादियों में माउन्ट आबू में स्थित है। यह विश्व विद्यालय विश्व के 140 देशों में स्थित 8500 से भी अधिक सेवा केन्द्रो द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में दी गई सेवाओं के लिए इसे अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। शिवानी बहन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद नौकरी की तिलांजलि देकर अपने सम्पूर्ण जीवन को समाज के लिए अर्पित कर दिया। ब्रह्माकुमारीज के माध्यम से भारत के साथ विदेशो में भी सेवायें दे रही हैं। इनको एसोचौम लेडीज लीग द्वारा वूमेन ऑफ द डिकेड अचीवर्स अवार्ड व 2019 में राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति अवार्ड प्राप्त हो चुका है।

Read More »

हिन्दू नववर्ष पर संस्कार भारती ने निकाली अभिनंदन पदयात्रा

फिरोजाबाद : जन सामना संवाददाता। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वाधान में हिंदू नवसंवत्सर 2081 बड़े ही हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः राधाकिशन मंदिर के बाहर सदस्यों द्वारा राहगीरों को चंदन का तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाऐं दी। वहीं शाम चार बजे जीवराम चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से ढोल-नगाड़े के साथ अभिनन्दन पदयात्रा का निकाली गई।
पदयात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर, सदर बाजार, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क चौराहा होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। पदयात्रा में कार्यकर्ता राहगीरों, दुकानदारों के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाऐं देकर चल रहे थे। शोभायात्रा का समाजसेवियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Read More »