Friday, May 2, 2025
Breaking News

महापौर ने सीसी सड़क निर्माण कार्य की भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी के तहत महापौर नूतन राठौर ने मंगलवार को लगभग 12 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षदों की मौजूदगी में सबसे पहले वार्ड नं. 50 नया रसूलपुर में शम्भू की दुकान से डा. नवेद के घर तक क्षतिग्रस्त नाला पटरी पर सी.सी. द्वारा सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके बाद वार्ड नं. 53 उर्वशी रोड चैराहे पर हैप्पी मिष्ठान भण्डार से लाइफ मेडीकल तक एवं सतीश गुप्ता से चूरनमल तक क्षतिग्रस्त गलियों में नाली मरम्मत एवं सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया। उक्त निमार्ण कार्य लगभग 12 लाख रूपए की धनराशि से कराया जायेगा। इससे पूर्व महापौर ने छोटे चैराहे से लेकर नालबंद चैराहे तक चल रहे हाॅटमिक्स की फाइनल लेयर डालने के कार्य का निरीक्षण किया गया। महापौर ने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित ठेकेदारों को निमार्ण कार्य निर्धारित मानकोें के अनुरूप तथा नियत समय सीमा के अंतर्गत कराए जाने से सख्त निर्देश दिए है।

Read More »

गौशालाओं तथा चकरोड़ों के किनारें किया जाएगा  वृक्षारोपण-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रट सभागार मेें जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण के लिए जो लक्ष्य सम्बन्धित विभागों को आवंटित किए गए है। उसके सापेेक्ष वृक्षारोपण करने के लिए गढढों को खोदने की जगह का चिन्हांकन, गढढों की खुदाई पौधों की उपलब्धता, पौधे कहा से प्राप्त करने है तथा वृक्षारोपण किसके माध्यम से कराना है, इसके सम्बन्ध में अपनी सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएंे। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु ग्राम सभाओं की सार्वजनिक भूमि यथा तालाब के किनारे, चारागााहों, खेल के मैदान, चकरोड के किनारे विद्यालयों, पोखरों के किनारे, अन्त्येष्टि स्थलों के आसपास सद्यन वृक्षारोपण करें। उद्यान विभाग का सहयोग प्राप्त कर औषधीय एवं फलदार वृक्ष प्राप्त कर उनका रोपण करें। रोपित वृक्षों की देखभाल नियमित रूप से की जाए, उन्हे समय से पानी मुहैया कराया जाए, जिससे उनका लगाया जाना सार्थक हो सकें।

Read More »

 40 लाख के रूपए से बनेगी गलियां

फिरोजाबाद। शहर में बहुमुखी विकास कार्य कराए जाने को लेकर सदर विधायक प्रयासरत रहते है। इसी के तहत मोहल्ला आजाद नगर एवं विजय नगर छारबाग में लगभग 40 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। सदर विधायक मनीष असीजा ने मोहल्ला आजाद नगर में पर्वत सिंह शंखवार की आसपास की गलियों के निर्माण हेतु एवं विजय नगर छारबाग में सड़क निर्माण हेतु भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग 40 लाख रूपए की धनराशि से कराया जाएगा। सदर विधायक ने बताया कि आजाद नगर की गलियां करीब 18 पूर्व की बनी थी। सीवर व पाइप लाइन डालने के कारण पूरा क्षेत्र छतिग्रस्त और टूट फूट गया था एवं विजय नगर की कच्ची गालियां थी अब इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रिय निवासियों को बहुत राहत मिलेगी। इस दौरान भाजपा के स्थानीय पार्षद संजय राठौर, विद्याराम शंखवार, मंडल अध्यक्ष उदय गुप्ता, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, पंकज अग्रवाल, भगवान सिंह झा, किशन गोपाल शंखवार, विनोद शंखवार, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

संक्रमण क्यों

बहुत सालो से हर दो तीन साल में ऐसी बीमारियां फैलती है जो प्राणियों में से आती है।जैसे बर्ड फ्लू, सार्स,मंकी गुनिया,चिकन गुनिया और भी कई।अब ये कोरोना,इन के फैलने में की की भी बदनीयती भी हो सकती है। किंतु एक व्यवहारिक दृष्टिकोण से देखे तो मानवी द्वारा किया गया प्रकृति का हनन भी है।औद्योगिक क्रांति साथ में क्या लाई है। प्रदूषण,हवा,पानी और धारा का।अपने देश में एकजमाने में पृथ्वी जलस्तर में ८ से १० फीट हुआ करता था। आज ३०० फीट पर मिले तो भी अच्छा है।
हवा कितनी प्रदूषित है,उसका भी हवामान समाचार जैसे प्रदूषण समाचार का खास बुलेटिन निकालना चाहिए,वैसे भी सर्दियों में बड़े शहरों के समाचार आते ही है,१०० सिगरेट से निकले धुएं जितना हानिकारक!
पृथ्वी को देखो प्लास्टिक से सनी पड़ी है।जब खुदाई होती है तो गांव हो या शहर १ फूट तक तो प्लास्टिक की पन्नियां निकलती है।उपर से अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए और आवास बनाने के लिए जंगल कट रहे है बेहिसाब। जब जंगल कटते है तो जंगली प्राणी खुराक की तलाश में शहर और गांवों के नजदीक आ जाते है।बस्तियों के पास रहने से जंगल की बीमारियां शहरो और गांवों में पाई जाने लगती है।वो बीमारियां अपने पालतू पशुओं में भी पाई जाती है।इन बीमारियों की दवाई तो उपलब्ध नहीं होने से खूब फैलके महामारी का रूप ले के लाखो जानें चली जाती है। जब तक ईलाज या रसी को इजाद किया जाता है।
हमारा प्राकृतिक समतोलन तब तक ही है जब तक जंगल है। रानी पशु जंगल में ही रहे शहर या बस्ती में न आए।इसके लिए पेड़ लगाना और जंगल को बढ़ाना ही पड़ेगा वरना ब्रह्मांड को सर करने निकला मानवी की पृथ्वी ही पराई लगने लगेगी।
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
जंगल बढ़ाओ पृथ्वी बचाओ नारा होना चाहिए।

Read More »

प्रशासन की सरपरस्ती मे सभासद पति कर रहा खेल

हाथरस।जनपद की नगर पंचायत मेंडू का भ्रष्टाचार से पुराना नाता जुड़ा हैं। कभी चैयरमैन मिठाई के नाम पर अपने निजी बैंक खाते मे सरकारी पैसा डाल लेता हैं,तो कभी सरकारी कर्मचारी के नाम लाखों रूपये का भुगतान कर लेता हैं। जिला स्तर से जांच हुईं तो चैयरमैन गवन का दोषी भी पाया गया।दुर्भाग्यवश अभी तक कार्यवाही नहीं हुईं। कार्यवाही होना शेष हैं।

Read More »

छात्र ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

इटावा। पुलिस के क्षेत्राधिकारी के ऊपर एक युवक ने भरे बाजार कनपटी पर पिस्तौल रखकर थाने ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी चकरनगर दरवेश कुमार से उसकी बाइक की मामूली टक्कर हो गई थी और इसी बात पर सीओ उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा कर थाने ले गई और उसकी पुलिसकर्मियों से जमकर पिटाई करवाई पीड़ित छात्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को शिकायती पत्र दिया लेकिन 5 दिन बीतने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Read More »

गेहूं क्रय केन्द्रों पर खरीद न होने के विरोध में कांग्रेसियों का मंडी पर धरना

हाथरस| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के आव्हान पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदी न होने के कारण उत्तर प्रदेश का किसान त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है और भ्रष्टाचार व बिचैलियों से परेशान हैं। आज उसके विरोध में जनपद की अधिकतर अनाज मंडी एवं अनाज क्रय केंद्रों पर कांग्रेस पार्टी ने धरना दिया और प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई।

Read More »

नगर पालिका कर्मचारी संघ की कमेटी घोषित

हाथरस। नगर पालिका परिषद में अभी हाल ही में संपन्न हुए सामान्य कर्मचारी यूनियन के निर्वाचन में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ से संबद्ध नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर संजय कुमार शर्मा के निर्वाचित होने के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा द्वारा अपने संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए उसकी घोषणा की गई है।

Read More »

किसान को वैन ने रौंदा,मौत

सिकन्द्राराऊ। हाथरस रोड स्थित गांव लश्करगंज के समीप पैदल जा रहे एक किसान को तेज रफ्तार मारुति वैन ने टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरूप मौके पर किसान की मौत हो गई। गांव सुंदरपुर थाना सिकंदराराऊ निवासी गंगा प्रसाद उर्फ पप्पू पुत्र कल्लू सिंह उम्र 45 वर्ष आज दोपहर को अपने गांव से पैदल पैदल सिकंदराराऊ की ओर आ रहे थे।

Read More »

वैक्सीनेशन कैम्प में 250 को लगा कोविड शील्ड का टीका

हाथरस। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु एक वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन आर्य समाज मुरसान गेट पर किया गया। जिसका उद्घाटन सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक माहौर ने जनता से अपील की कि अपना समय आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। अगर हमें कोरोना की चैन को तोड़ना है तो वैक्सीनेशन जरूरी है। परंतु वैक्सीनेशन के पश्चात भी 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी के नारे को साथ लेकर चलना होगा।

Read More »