टूंडला/फिरोजाबाद जन सामना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत चौथे दिन दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किये गये।
भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजाबाद द्वारा बेनीवाल गार्डन टूंडला में आयोजित कार्यक्रम में 70 दिव्यांगजनो को कृत्रिम उपकरण वितरण किए गए। इसके बाद टूंडला स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरण किये गए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीपक चौधरी, उदय प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, वृन्दावन लाल गुप्ता, गोपाल कृष्ण सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, नीलम दिवाकर, जगन सेठ, संजय परमार, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बेनीवाल, रूपेश शुक्ला, रामतीर्थ चक, विकास पालीवाल, दीपक राजोरिया, मनीष ठाकुर आदि मौजूद रहे।
मोढ़ा हाईवे पर ठेला लगाकर विरोध प्रकट करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष
टूंडला/फिरोजाबाद जन सामना। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 सितंबर को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेला लगाकर चाॅट-पकौड़ी एवं मिठाई बेचकर विरोध किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आज प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लम एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के आहवान पर 17 सितंबर को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं चाट का ठेला लगाकर एवं हाथों में सरकार विरोधी नारो के पंपलेट लेकर विरोध जताया। अब होगी रोजगार की बात, बहन प्रियंका की प्रतिज्ञा संविदा होगी विदा, समय पर होगी परीक्षा, नौकरी संविदा बीजेपी अलविदा आदि लिखे नारे पंपलेट हाथों में थाम कर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
गौ-माता की सेवा कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव, विधान सभा फिरोजाबाद प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रेखा गुप्ता के नेतृत्व में समिति द्वारा गौ-माता पूजन समारोह पैमेश्वर गेट स्थित गौशाला में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने समिति के देश के समस्त पदाधिकारियों की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उसके उपरांत गौ-माता का पूजन तिलक लगाकर शॉल उड़ाकर किया।
स्व. मनोहर सिंह की 86 वीं जयंती पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। स्व. मनोहर सिंह की 86 वीं जयंती पर एम.एस वीवा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने एसएन ब्लड बैंक की सहायता से आईवी इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ पावन शर्मा एवं श्रीमती नंदिनी यादव ने रक्तदान कर किया। इसके बाद देश दीपक, विजयपाल, लोकेंद्र, गौरव कुशवाह, मोहित यादव, आनंद राज, अजीत यादव, विनीता राठौर, पवन उपाध्याय, नारायण यादव, मंसूर अहमद, राम शंकर गुप्ता, ज्ञानेंद्र जैन, राजेश दुबे, आनंद यादव, सुभनेश कुमार आदि ने बाबू जी की जयंती पर स्वेच्छा से रक्तदान किया। ट्रस्ट की संचालिका श्रीमती नंदिनी यादव ने कहा कि आज बाबू जी की जयंती पर रक्तदान किया गया और हमारी कोशिश है कि जो भी व्यक्ति जरूरतमंद है। उन तक रक्त पहुंच पाए। यह छोटी सी पहल हमारे द्वारा की गई। साथ ही सभी रक्त दान दाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएन ब्लड बैंक से डॉक्टर गरिमा सिंह, मूलचंद, आरती सिसोदिया, शशिकांत, गजेंद्र, पुरुषोत्तम एवं डा. पीएस राणा आदि मौजूद रहे।
भावी नव प्रवर्तकों की प्रेरणा है इंस्पायर अवार्ड योजना-अश्वनी जैन
सिरसागंज/फिरोजाबाद जन सामना। भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रीतू गोयल के दिशा निर्देशन में नामांकन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नामांकन में वृद्धि कराने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन रामशरण विद्या निकेतन सिरसागंज में इंस्पायर अवार्ड योजना के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं विद्यालय के प्रबंधक देव शरण आर्य के संयोजन में किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने इंस्पायर अवार्ड योजना के विषय में सभी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को बताते हुए विभिन्न नवाचारों जैसे दृष्टिहीन व्यक्ति के लिए चश्मा, अपंग व्यक्ति के लिए माउस युक्ति, शौचालय साफ करने के लिए नई युक्ति, कूड़ा करकट साफ करने की मशीन आदि पर प्रकाश डाला।
भगवान विश्वकर्मा की मनाई गई जयंती
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, जन सामना। सुहागनगरी देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर निगम के जलकल विभाग में महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं शिकोहाबाद नगर के आवास विकास कॉलोनी में मेजर रामसिह आईटीआई कॉलेज में बडे हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित के वेदोच्चारण के मध्य विश्वकर्मा का पूजन किया गया और उसके बाद मशीनों की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी बल्देव सिह खनेडा थे। उन्होने पूजन में प्रतिभाग किया। इस दौरान वक्ताओं ने छात्रों से आवाहन किया गया कि वह पढाई करके समाज सेवा में ईमानदारी से योगदान दें। जिससे देश के विकास में भूमिका निभाई जा सके। आज के दौर में जिस प्रकार ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में भ्रष्टाचार पनपा है। उससे दूर रहकर देश के लिए काम करना है।
Read More »पालिका की चुंगी को कराया अवैध कब्जा मुक्तःबुलडोजर चला
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर में नजूल की जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए बैठे अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ अब प्रशासन द्वारा कार्यवाही करना शुरू कर दिया गया है और इसी के तहत आज तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में प्रशासन व नगर पालिका की टीम द्वारा किला खाई के पास में अवैध तरीके से नजूल भूमि पर किए गए कब्जे पर बुलडोजर चलवाते हुए उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। प्रशासन की कार्यवाही से अवैध कब्जे धारियों में भारी खलबली मच गई है।नगर पालिका परिषद द्वारा वर्षों पूर्व शहर में सात स्थानों पर चुंगियों का निर्माण कराया गया था और चुंगियों के बंद हो जाने के बाद उक्त चुंगियों व उनकी जमीनों पर अवैध कब्जे धारियों द्वारा कब्जे कर लिए गए थे तथा अवैध कब्जे धारियों को नगर पालिका प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस देने व चेतावनी देने आदि के बावजूद भी उक्त लोगों द्वारा उक्त जमीनों व भूमि से कब्जे नहीं हटाये जा रहे थे। बल्कि पालिका प्रशासन को धमकी दे रहे थे और पालिका द्वारा कई बार जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास किया गया था। तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन व नगर पालिका की टीम द्वारा सुबह 8 बजे शहर के वार्ड संख्या 12 स्थित किला खाई के पास बनी नगर पालिका परिषद की चुंगी की जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराते हुए उक्त भूमि पर बने मकान पर बुलडोजर चलवा कर उसे ध्वस्त करा दिया गया और उसे कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन की कार्यवाही से अवैध कब्जे धारियों में भारी खलबली मच गई है। पालिका की जमीन पर पिछले 7 साल से अवैध कब्जा चला आ रहा था जिसे आज ध्वस्त कराया गया है। तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस अधिकारी प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में चुंगियों का निर्माण कराया गया था। जिन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और अभी तक तीन चुंगियों को कब्जा मुक्त किया जा चुका है तथा बाकी की सभी अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों को नोटिस दिया जा चुका है और अगले दो हफ्तों में ही बाकी चुंगियों से भी कब्जों को हटवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किला खाई के पास चुंगी की जमीन पर 7 साल से अवैध कब्जा चला आ रहा था और यह जमीन नगर पालिका के नाम से दर्ज थी और 2013 से ही अनुबंध निरस्त होने के बावजूद भी 7 साल से कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा था। जिसे आज कब्जा मुक्त करा दिया गया।
समाजवादी पार्टी के सपा जिलाध्यक्ष पर छात्रवृत्ति घोटाले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार
छात्रवृत्ति घोटाले मामले में आरोपी
सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने हाथरस पुलिस को भेजी तहरीर गिरफ्तारी
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पर छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में अब गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। उनके खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले के दर्ज मुकदमे में ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तारी की जा सकती है। जिसकी तहरीर आज हाथरस पुलिस प्रशासन को मिल गई है। सीओ सिकंद्राराऊ सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है, कि ईओडब्ल्यू कानपुर इकाई द्वारा धारा 420, 467, 468, 471 थाना सिकन्द्राराऊ के मामले की विवेचना की जा रही है और उक्त विवेचना के संबंध में ईओडब्ल्यू से युवराज सिंह यादव आदि 13 व्यक्तियों की तहरीर गिरफ्तारी प्राप्त हुई है। जिसके संबंध में ईओडब्ल्यू को सहयोग प्रदान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2007- 2011 के बीच समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह यादव के विद्यालयों में 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) कानपुर इकाई द्वारा की जा रही है और ईओडब्ल्यू द्वारा उक्त मामले में अब गिरफ्तारी हेतु हाथरस पुलिस को गिरफ्तारी तहरीर भेजी गई है। यहां यह भी उल्लेखनीय है, कि समाजवादी पार्टी द्वारा जैसे ही युवराज सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया था तभी भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सेंगर द्वारा उक्त नियुक्ति पर आपत्ति जताई गई थी।
भाजपा शहर कमेटी ने मोदी के जन्म दिन पर काटा केक
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज भारतीय जनता पार्टी के नगर कैंप कार्यालय पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में मोदीजी का 70 वां जन्म दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने बताया कि 14 से 20 सितंबर तक मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में हम सभी लोग सेवा सप्ताह मना रहे हैं और मैं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से अपील करूंगा कि सेवा सप्ताह के कार्यक्रम बूथ तक होने चाहिए।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने केक काटकर मोदी जी का जन्म दिवस मनाया। मोदी जी के जन्म दिवस के कार्यक्रम में रामकुमार माहेश्वरी, मीतई मंडल अध्यक्ष धर्मेंन्द्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा, गगन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, रमन माहौर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेन्द्र गुप्ता कप्तान, हरीश सेंगर, अर्जुन बाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, धीरज जैन, मनोज वर्मा, अमित भौतिका, विवेक गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, शालिनी पाठक, राजकुमारी चौहान, दिलीपचौधरी , नरेश गुप्ता, मुकेश सोनी, मधुकर दुबे, दिनेश माहौर, अमन पंजाबी आदि उपस्थित थे।
मोदी के जन्म दिन पर महिला मोर्चा ने बांटे फल
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 70 वें जन्म दिन के उपलक्ष में भाजपाइयों द्वारा पूरे जनपद भर में जगह-जगह पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपाइयों द्वारा सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारियों द्वारा बागला जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्रीमती श्वेता चैधरी ने भाग लिया। इस मौके पर महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष बबीता वर्मा, संतोष जोशी, मनीषा गोस्वामी, बबली सिंह आदि मौजूद थे।
Read More »