Tuesday, October 1, 2024

इटावा जनपद 70 साल आजादी के बाद भी कई गाँव आज भी बेखबर नहीं मिली जीने की आजादी

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में आज भी कई ऐसे गाँव है जहाँ आजादी के 70 साल बाद भी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित है। देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 320 किमी की दूरी पर और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 230 किमी की दूरी पर इटावा जनपद में बीहड़ी क्षेत्र में बसे कई गाँव वाशिंदे आज भी नर्क की जिंदगी जी कर अपने परिवार के साथ जीवन का संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। इस जनपद के गरीबों की जमीनी हकीकत को देखा जाये तो शायद देखने वालों के पैरों तले जमीन खिसक जायेगी क्या आजादी के बाद बीहड़ में बसे गाँव वालों को जीने का अधिकार आखिर क्यों नही मिला, आजादी के बाद कई सरकारें आयीं गईं लेकिन आज भी इन गरीबों का दर्द जानने कोई भी क्यों नही पहुंचा। जब गाँव मे मीडिया टीम पहुंची तो गरीबों को जीने की उम्मीद दिखाई दी।
’गाँव वालों का क्या है जीवन’

इटावा जनपद के गाँव घुरा दूसरा पूँछरी ग्राम पंचायत नगला तौर जहां पर ग्राम प्रधान संध्या तोमर हैं। गाँव वालों का कहना है। हमारे गाँव मे कई दशकों से पीने के लिये पानी का कोई श्रोत नहीं है। हम लोग गाँव से काफी दूर यमुना नदी से पानी भरकर अपने परिवारों को पिलाते है और उसी पानी से खाना भी बनाते है। ये वही यमुना नदी है जो हर शहर से होकर गुजरती है जहाँ शहर के हर गन्दे नाले यमुना नदी में डाले जाते है। इसी पानी को ये गरीब अमृत समझकर पीने को मजबूर है। जो आये दिन बड़ी से बड़ी बीमारियों को न्योता देते हैं।
’योगी सरकार क्या कहती है’

Read More »

एक्सीडेंट 6 लोगों की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र में एनएच-93 पर एक तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। देर रात में कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के निकट हुई इस दुर्घटना में मेटाडोर के ड्राइवर सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेटाडोर अलीगढ से आगरा जा रही थी। दुर्घटना में घायल हुए युवक का नाम अलीशेर है और वह आगरा के बरहन क्षेत्र का रहने वाला है। दुर्घटना में मरे लोगों की अभी पहिचान नहीं हो सकी है। डीएसपी ने बताया है कि मैटाडोर में कुल नौ लोग सवार थे इनमे से दो लोग भाग गए।

Read More »

फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत एक घायल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में शनिवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा की गयी फायरिंग में गोली लगने से दूसरे पक्ष के दो लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे अलीगढ रैफर कर दिया गया। अस्पताल पर लाये गए घायल राजकुमार ने बताया कि उन पर सात आठ लोगों ने हमला किया है जिसमे उसके दो भाइयों की मौत हो गयी है और वह घायल हुआ है। गोली लगने से मरे सगे भाइयों के नाम नेत्रपाल और प्रताप है। बताते है कि रात्रि में खाना खाते समय इन लोगों पर हमला किया गया। डीएसपी ने बताया है कि अभी तो यह पता चला है कि प्रधानी की रंजिश में पीड़ित पक्ष पर हमला बोला गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जाँच पड़ताल और हमलावरों की तलाश में जुट गयी है।

Read More »

सपा महिला सभा ने किया रोज अफ्तार पार्टी का आयोजन

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में जॉर्जमऊ डिफेंस कॉलोनी स्थिति आवास पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन डिफेंस कॉलोनी आवास पर किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने रोजा अफ्तार पार्टी में शिरकत की रोजेदारों ने रोजा खोलने के बाद परवरदिगार से मुल्क की अमन चैन की दुआ की और कहा कि हमारे कानपुर को बुरी निगाहों से दूर रखना। हमारे कानपुर वासियों पर अल्लाह पाक अपनी रहमत रखना। रोजा अफ्तार पार्टी का विगत कई वर्षों से इसी प्रकार आयोजन किया जाता है। रोजा अफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने, व्यापारी भाइयों ने, एक साथ बैठकर रोजा खोल। मुख्य रूप से उपस्थित उज्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, विजेता सक्सेना, अबरार आलम खान, एजाज, इमरान, जीदान, शिप्रा श्रीवास्तव, आकाश, एकलव्य ओमर, प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, मोहम्मद अकरम, फैज, बिलाल, नादिर, शानू आदि लोग मौजूद रहे।

 

Read More »

गरीबों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ लगेगा नि:शुल्क जांच शिविर

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर डायमंड, आईएमए, रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कानपुर एवं कानपुर जिला बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को बालभवन फूलबाग में किया जाएगा। जानकारी देते हुए अंकित अग्रवाल ने बताया कि जिसकी शुरुआत सुबह साढ़े 9 बजे से होगी वहीं इसके रजिस्ट्रेशन 8 बजे से शुरू हो जाएंगे इस खास मौके पर डीएम सुरेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। यह जानकारी इन संस्थाओं के सदस्यों ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बताई। डॉ वीसी रस्तोगी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में 35 डॉक्टर्स विशेषज्ञ के रूप में मरीजों को निशुल्क देखेंगे। जिसमें फिजिशियन, हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ह्रदय रोग, मधुमेह रोग, नेत्र रोग, स्वांस रोग, ईएनटी रोग, लेप्रोस्कोपिक सर्जन समेत विशेषज्ञ मौजुद रहेंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि ह्रदय रोग से पीड़ित रोगियों के लिए निशुल्क ईसीजी और लिपिड प्रोफाइल की भी सुविधा मेले स्थल पर उपलब्ध रहेगी शुगर की जांच भी निशुल्क मेले के पर्चे पर पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोरों पर विशेष छूट का भी प्रावधान किया गया है। इस प्रेसवार्ता में डॉक्टर वीसी रस्तोगी के साथ मेला प्रभारी गौरव अग्रवाल जैन, अंकित अग्रवाल, सन्दीप जैन, विकास जैन, सुशील जैन मौजूद रहे।

Read More »

चौकी से चन्द कदम दूरी पर महिला से छीन लिए बाले

कानपुरः जन सामना संवाददाता। पुलिस चौकी से मात्र चन्द कदम की दूरी पर एक महिला के कानों से बाले उतार कर एक झपटमार भाग गया और आसपास के दुकानदार देखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से जानकारी की, उचित जानकारी ना मिलने पर पुलिस को अतिक्रमण नजर आने लगा और दुकानदारों को जमकर हड़काया।
मामला बर्रा थाना क्षेत्र की जनता नगर का है जहां गुजैनी पुलिस चौकी से चन्द कदम दूरी पर स्थित हाइवे अन्डरपास के नीचे से शाम लगभग 6 बजे बर्रा-7 की तरफ मुन्नी नामकी महिला गुजरी उसी दौरान पहले से घात लगाए एक झपटमार ने महिला के दोनों कानों के बाले उतरवा लिए और पैदल ही भाग गया। यह घटना आसपास के दुकानदार देखते रहे, किसी ने लुटेरे को पकड़न की हिम्मत नहीं जुटाई। महिला के साथ हुई वारदात की सूचना पर बर्रा थाना प्रभारी संतोष सिंह, चौकी प्रभारी जनता नगर संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गुजैनी रजनीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के दुकानदारों से जानकारी जुटानी चाही लेकिन किसी दुकानदार ने पुलिस का सहयोग नहीं किया। इस पर जनता नगर चौकी प्रभारी को आसपास के दुकानदारों द्वारा सड़क तक किया गया अतिक्रमण याद आ गया और उन्होंने कई दुकानदारो को जमकर हड़काया। साथ ही वारदात करने वाले का पता लगाने में पुलिसकर्मी लग गए।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि वारदात होने के बाद ही अतिक्रमण दिखा इसके पहले अतिक्रमण क्यों नहीं दिखा?
जबकि हालात यह है कि गुजैनी पुलिस चौकी और जनता नगर पुलिस चौकी क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों पर अतिक्रमण की भरमार है लेकिन पुलिस को नहीं दिखता?

Read More »

यातायात शपथ सप्ताह अभियान की शुरुआत एसएसपी कानपुर के द्वारा की गयी

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। शनिवार को नरोना चौराहे पर यातायात शपथ सप्ताह अभियान की शुरुआत एसएसपी कानपुर के द्वारा की गयी। इस अनोखी मुहिम में कानपुर एसएसपी अखिलेश कुमार ने यातायात नियमों को तोड़ने पर चालान की बजाय उन्हें शर्बत दिया और उनसे शपथ पत्र भी भरवाया। इस दौरान सभी लोगों ने यातायात नियमो का पालन करने को लेकर शपथ भी ली।
आपको बता दें कि इस यातायात शपथ सप्ताह अभियान की शुरुआत नरोना चौराहे से करने के बाद शहर के 50 चौराहों पर इसी तरह से यातायात शपथ सप्ताह का अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।

Read More »

मानव सेवा में रक्तदान है उत्तम सेवा-प्रवीन

हाथरसः जन सामना संवाददाता। प्यार से बच्चे खुश, आदर से बड़े खुश, दया से पशु खुश, पर रक्तदान से स्वयं प्रभु खुश। यदि करनी हो मानव सेवा, रक्तदान है उत्तम सेवा।
14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल के तत्वावधान में लगने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की जागरूकता के लिए कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित प्रदीप फिजिक्स क्लासेस पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने कहा कि ईश्वर को वही लोग प्यारे लगते हैं जो मानव सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मानव की सेवा ही सच्चा मानवाधिकार है, दुनिया को वरदान देने के कारण ही भगवान महान कहलाते हैं ,रक्तदान करना अपने आप में ही मानवता के लिए वरदान है, जो रक्तदान करते हैं वह भगवान भले ही ना हो पर महान तो जरूर होते हैं, इस सच्ची मानव सेवा में रक्तदान महान सेवा है।
जिला अध्यक्ष संजीव कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि सभी योनियों में मानव योनि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है क्योंकि मानव को अच्छे बुरे की पहचान होती है उसे मालूम है कि रक्तदान करने से दूसरे व्यक्ति की जान की रक्षा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया ने कहा कि ईश्वर ने हमें मानव के रूप में धरती पर भेजा है तो इस जन्म में क्यों ना हम मानवीय कार्य कर उस ईश्वर का धन्यवाद करें।

Read More »

भाजपा ने चलाया सम्पर्क फाॅर समर्थन अभियान

हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय के नेतृत्व में समपर्क फाॅर समर्थन अभियान के तहत शहर के बुद्धिजीवी वर्ग वकील, कालेज प्रधानाचार्य, डाक्टर, टीचर को सरकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों से अवगत कराया तथा केन्द्र की मोदी सरकार की 4 वर्ष की योजनाओं तथा प्रदेश की योगी सरकार की एक वर्ष की योजनाओं की किताब भेंट की तथा आगामी लोकसभा 2019 चुनावों के लिये सभी से समर्थन मांगा।
नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय ने बताया कि आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिये भाजपा द्वारा बुद्धिजीवी वर्ग के बीच सम्पर्क फाॅर समर्थन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी को मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ योजनाओं की किताब दी जा रही है जिसमें सरकार की सभी योजनायें पूर्ण विवरण के साथ हैं तथा कितने लोगों को उनका लाभ मिला है। इन्हीं विकास कार्यो तथा योजनाओं के द्वारा सभी का 2019 चुनावों में जीत निश्चित करने के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। केन्द्र तथा प्रदेश सरकारों द्वारा सैकडों जनहित की योजनायें संचालित हैं जिनको आमजन तक पहुंचना पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है जिससे आमजन योजनाओं का लाभ उठा सके।

Read More »

आग से झुलसी महिला की मौत

हाथरसः जन सामना संवाददाता। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढी बलना में कल खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस कर घायल हुई एक गर्भवती महिला ने अलीगढ मेडीकल में उपचार के दौरान दम तोड दिये जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी ससुरालीजन फरार हैं। उक्त महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया था।
बताया जाता है गांव गढी बलना निवासी करीब 21 वर्षीय महिला श्रीमती माया पत्नी राहुल कल अपने घर पर गैस पर खाना बना रही थी तभी अचानक वह आग की चपेट में आ गई और उसकी चीखें सुनकर उसका करीब 25 वर्षीय पति राहुल पुत्र बसन्तलाल उसे बचाने को दौडा और आग बुझाने के प्रयास में वह भी बुरी तरह से झुलस गया। दोनों को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया है। महिला 7 माह की गर्भवती बतायी जाती है।
बताया जाता है उक्त महिला को नाजुक हालत में उपचार हेतु अलीगढ मेडीकल रैफर किया गया था जहां पर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है महिला की मौत के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।

Read More »