Monday, July 8, 2024
Breaking News

अभिमन्यु गुप्ता को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया

बागपत। आज बरेली में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार उद्योग मंडल स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष पंडित मुकंद बिहारी मिश्रा ने बागपत के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु गुप्ता को व्यापारियों की समर्पित भाव किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। अभिमन्यु गुप्ता को सम्मान मिलने पर उनके साथ आए बागपत जनपद के जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता व पंकज गुप्ता, बागपत व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल, कपिल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, ईश्वर अग्रवाल युवा जिलाध्यक्ष, संजय गर्ग मंत्री, शयाम सुंदर गर्ग अमीनगर सराय के अध्यक्ष राकेश बंसल युवा व्यापारी आशीष गोयल उपस्थित रहे।

Read More »

26 से 10 जनवरी तक चलेगा आयुष्मान कार्ड अभियान

बागपत: जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में निजी चिकित्सालय के संचालकों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय के संबंध में बैठक की।
उन्होंने कहा जिन निजी चिकित्सालय में हेपेटाइटिस बी का टीका जन्म के 24 घंटे के अंतर्गत बच्चों को नहीं लगाया जाता है उसे गंभीरता के साथ लगाना प्रारंभ करें। शासन इसके लिए गंभीर है। चेतावनी दी, जो अस्पताल टीकाकरण में लापरवाही करेंगे, उन पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा अस्पताल संचालक को डिलीवरी व टीकाकरण का रिकॉर्ड भी पूर्ण तरीके से व्यवस्थित रखना होगा जिसे कभी भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चेक किया जा सकता है। उन्होंने कहा हेपेटाइटिस बी के टीकाकरण के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने अस्पतालों में जन्म मृत्यु के पंजीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गरीबों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कटिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना संचालित की है।
जिलाधिकारी ने कहा, 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलने वाले आयुष्मान गोल्डन अभियान को ब्रह्द स्तर पर करने के निर्देश दिए, जिसके क्रम में 1 लाख 20 हजार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए आठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्ड माइक्रो प्लान के आधार पर संबंधित अधिकारी बनाएं।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा में दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

बागपत: विश्व बन्धु शास्त्री। रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा इदरीशपुर व गॉगनौली गांव में पहुंची। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश व केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
इदरीशपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद कार्यालय प्रभारी डॉ अमित खौखर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचित लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
कहा कि गांव के विकास के बिना राष्ट्र का विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी।
जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।

Read More »

जिलाधिकारी ने बिठूर महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में लिया जायजा, दिये निर्देश

कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी० ने बिठूर महोत्सव के आयोजन के संबंध में कार्य्रकम स्थल नानाराव स्मारक पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। बिठूर महोत्सव का आयोजन 9 फरवरी से 11 फरवरी, 2024 के मध्य किया जाना प्रस्तावित है। बिठूर महोत्सव का भव्य आयोजन करने के लिए एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के सुप्रसिद्ध उत्पादों की प्रदर्शनी, लाभकारी योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के स्टॉल की प्रदर्शनी, फूड कोर्ट हैन्डीक्राफ्ट प्रदर्शनी, किड्स प्ले जोन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित बिठूर महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए कि अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग यह सुनिश्चित करें कि बिठूर महोत्सव के सुचारू रूप से आयोजन किए जाने हेतु सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल की प्लानिंग तैयार करते हुए स्टेज,फूड कोर्ट, प्रदर्शनी, किड्स प्ले जोन इत्यादि का ले आउट तैयार करें।
सहायक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि बिठूर महोत्सव में फूड कोर्ट कार्नर अलग से लगाया जाए जिसमें जनपद के प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों के स्टाल लगाए जाए।
उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र, यह सुनिश्चित करें कि बिठूर महोत्सव में जनपद के विभिन्न उत्पादों/एक जनपद एक उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जाए, जिसमें प्रदेश के अलग अगल जनपदों के सुप्रसिद्ध उत्पादों की प्रदर्शनी लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

Read More »

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि भवन परिसर, गुमटी नं० 9, रावतपुर में किसान सम्मान दिवस एवं उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम अन्तर्गत मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन विधायक नीलिमा कटियार द्वारा किया गया। मेले में विभिन्न पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर के स्टाल लगाये गये।
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर 29 कृषकों को पुरस्कार जनपद स्तर एवं 49 कृषकों को पुरस्कार विकास खण्ड स्तर पर कृषि तथा कृषि से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों यथा उद्यान, पशुपालन, गन्ना, रेशम, मत्स्य एवं दुग्ध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को मा० मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्व० चौधरी चरण सिंह जी का पूरा जीवन किसानों की प्रगति के लिये समर्पित रहा साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यों से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के सम्बन्ध में कहा कि सरकार द्वारा अनेको कदम उठाये गये है जैसे खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कराना जिसके माध्यम से कृषकों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

Read More »

छात्रवृत्ति क लिये आवेदन 10 जनवरी तक

कानपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कोमिल द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 09-10 में अध्ययनरत् पिछड़े वर्ग के समस्त पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा दिनांक 02 जनवरी, 2024 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं कक्षा 11-12 को छोड कर अन्य कक्षाओं में अध्ययनरत् पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा दिनांक 10 जनवरी, 2024 तक आनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि निर्धारित है। जिन छात्र/छात्राओं द्वारा अभी तक आनलाईन आवेदन नही किया गया है उनके द्वारा छात्रवृत्ति की बेबसाइट पर निर्धारित अन्तिम तिथि तक आनलाईन आवेदन कर लिया जाये।

Read More »

भाईचारा सेवा समिति में मनाई चौधरी चरण सिंह जयंती

सिकंदराराऊ, हाथरस। भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती ललित सभासद के प्रतिष्ठान पर मनायी गई तथा चौधरी चरण सिंह के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसकी अध्यक्षता ललित सभासद ने की व संचालन इमरान पूर्व सभासद ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि भाईचारा सेवा समिति के मण्डल उपाध्यक्ष आनंद वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे पैरोकार थे । उन्होंने पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। पूरे जीवन वे ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे।

Read More »

सुदिति ग्लोबल अकादमी में मनाया गया क्रिसमस-डे

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सुदिति ग्लोबल अकादमी में शनिवार को क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंट क्लाज के परिधानों में आकर्षण दिखाई दे रहे थे।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। नन्हें-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लाज के परिधानों में दिखाई दिए। वहीं बच्चों ने हिंदी स्पीच, अंग्रेजी स्पीच, ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटक, गीत आदि की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। इस दौरान संता ने बच्चों को टॉफी व उपहार देकर खुशियां बांटी। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक किताब सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कौशिक ने कहा कि क्रिसमस के त्यौहार का मुख्य मकसद बुराई को खत्म करना और अच्छी विचारों को एक दूसरे में फैलाना है हर किसी के प्रति दया का भाव रखना है।

Read More »

धूमधाम से मनाया रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज वार्षिकोत्सव

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। शनिवार को रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्या पूनम गर्ग ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। वहीं कार्यक्रम का आगाज छात्राओं द्वारा संरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढकर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों की प्रस्तुतियां देख दर्शकगण तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। प्रबंध जितेन्द्र गर्ग एवं प्रधानाचार्या पूनम गर्ग ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Read More »

गीता जयंती पर स्कूलों में गूंजे गीता के श्लोक

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के प्रमुख विद्यालयों में हजारों बच्चों ने एक साथ गीता के श्लोक का पाठ किया गया।
अभिषेक मित्तल क्रांति ने बताया कि जनपद में हजारों विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का पाठ किया। आनंद मित्तल ने स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में, अजय जिंदल, उमेश शर्मा, आलिंद अग्रवाल, राकेश नवरंग, विनय अग्रवाल ने सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में, अभिषेक मित्तल क्रांति ने श्योर सक्सेस एकडमी, झा क्लासेज, एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओवीएम स्कूल, दिनेश अग्रवाल ने रामा कन्या स्कूल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लिटिल इंटरनेशनल स्कूल, वंडर वर्ल्ड स्कूल, ब्रजेश कटारा द्वारा गीता मंदिर लोहिया नगर, पूनम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुमन जिंदल, आनंद पंडित ने शिव मंदिर गणेश नगर में गीता के तीन श्लोक का पाठ करवाया। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आवाहन पर विश्व भर में एक मिनट एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया गया।

Read More »