Saturday, September 14, 2024
Breaking News

कानपुरः स्वयं सेवकों ने मनाया गुरू पूजन उत्सव

2017.07.23. 3 ssp rss pramnamस्वयं सेवकों ने गुरूदक्षिणा समर्पित कर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
कानपुर, जन सामना संवाददाता। बर्रा क्षेत्र स्थित वरूण विहार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर दक्षिण की माधव शाखा के तत्वावधान में गुरू पूजन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारम्भ सरसंघचालक डा. हेडगेवार, भारत माता और सरसंघचालक श्री गुरू जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उत्सव में सम्मिलित हुए स्वयं सेवकों ने अपनी स्वेच्छा से गुरूदक्षिणा समर्पित की।

Read More »

जिलाधिकारी का आदेश दबंग ठेकेदार के ठेंगे पर

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा 8 में एल एन टी कम्पनी द्वारा केबल डालने का काम चल रहा है जिसके चलते कम्पनी के ठेकेदारों ने सडक खोद दी। बरसात के मौसम में घरों के सामने सड़क खुद जाने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे गुस्साये लोगों ने आज ठेकेदार को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ये सड़क बर्रा की मुख्य सडक है।

Read More »

स्वदेशी संदेशः बालिकाओं ने अपने हांथों से बनाईं राखियां

2017.07.23. 4 ssp rakhiकानपुर, स्वप्निल तिवारी। आशा ज्योति केंद्र में विजय कराटे क्लासेस द्वारा निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण पा रही छात्राओं के बीच राखी मेकिंग संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रुति शुक्ला व विजय कुमार ने किया। इस मौके पर बालिकाओं ने भाग लिया तथा रंग बिरंगी राखियों के साथ भाई बहन के प्यार को विभिन्न तरीकों से दर्शाया। उन्होंने प्रेम के इस बंधन को जीवन भर निभाने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में बनने वाली सभी राखियों को बाल सुधार गृह यतीमखाना में अगले शनिवार प्रातः 10 बजे से आशा ज्योति केंद्र की सभी लड़कियां 181 ग्रुप के साथ लेकर जाएंगी।

Read More »

अज्ञात युवकों ने प्रापर्टी डीलर के घर फेंका बम

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली निवासी गुड्डू सोनी के घर पर शाम सात बजे बाईक सवार दो यूवकों ने प्लास्टिक बाल में बनी बम जैसी दिखने वाली चीज फेकी और फरार हो गये। क्षेत्र के रहने राजेन्द्र रिक्शा चालक ने कुछ दूर दौडाया पर पैर से विकलांग राजेन्द्र पीछा न कर सका। वही गुड्डू सोनी ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं।

Read More »

फन एण्ड फूड पार्टी में बच्चों ने की मस्ती

2017.07.22. 1 ssp fun partyअसेण्ट स्कूल मे आयोजित हुआ मानसून प्रोग्राम
घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित असेण्ट पब्लिक स्कूल मे शनिवार को नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए फन एण्ड फूड पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने भेलपुरी तथा अन्य स्वादिश्ट व्यंजनों का आनन्द लिया तथा विभिन्न मनोरंजंक कार्यक्रमों में शरीक हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक रमेश वर्मा एवं संदीप शर्मा तथा निदेशक मुकेश कुमार माथुर और प्रधानाचार्य दीपक निगम उपप्रधानाचार्या पूजा तिवारी ने नन्हें मुन्नें बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

शौचालय निर्माण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु 100 स्वच्छताग्राहियों की आवश्यकता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रा.) के अन्तर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण करवाकर उनको प्रयोग करवाने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु 100 स्वच्छताग्राहियों की आवश्यकता है। स्वच्छताग्रही द्वारा अपनी चयनित ग्राम पंचायत में लाभार्थी को प्रेरित कर एक शौचालय का निर्माण करवा देता है तो उसको 75 रू. प्रति शौचालय की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी तथा 6 माह तक शौचालय प्रयोग करने की स्थिति में द्वितीय चरण में 75 रू. प्रति शौचालय की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। 

Read More »

मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी केन्द्रों पर 23 तथा 30 जुलाई को होगा विशेष अभियान

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामालियों में छूटे हुए अर्ह निर्वाचकों का पंजीकृत करने हेतु विशेष अभियान 18-21 वर्ष के आयु वर्ग में युवा भारतीय नागरिक दिनांक 01 जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2017 तक किया जाना है उक्त के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर 23 जुलाई तथा 30 जुलाई 2017 दिन रविवार को विशेष अभियान निर्धारित है। 

Read More »

मुख्यमंत्री ने सिकन्दरा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मथुरापाल जनप्रिय विधायक के साथ ही रचनात्मक समाजिक गतिविधियों के लिए सदैव स्मरण किए जायेंगे: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जी ने विधायक जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा सिकन्दरा के विधायक मथुरापाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पाल एक जनप्रिय विधायक के साथ ही प्रतिष्ठित सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए सदैव याद रहेंगे। विधायक मथुरापाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गये है। मुख्यमंत्री आज यहां मैदू तहारपुर विधायक के आवास पर गये और दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शोक सांत्वना 

Read More »

भाजपा छावनी मण्डल ने वृक्षारोपण करके पेड़ो की सुरक्षा का लिया संकल्प

2017.07.22 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर छावनी स्थित रेल बाजार रामलीला मैदान में पं० दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के छावनी मडण्ल वार्ड 6 में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के कार्यकताओं ने वृक्षारोपण करते समय यहाँ वृक्ष धरा के है आभूषण धरती माँ को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण में पीपल, बेल, बरगद, गुड़हल व अन्य पेड़ लगाये गये। पार्टी के कार्यकताओं ने यहाँ वचन लिया कि जब तक यह पेड़ पूर्णरुप से तैयार नही हो जाते है। 

Read More »

पं0 दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला का आयोजन

2017.07.21. 7 ssp pradarshiniकानपुर, जन सामना ब्यूरो। एकात्मवाद के प्रणेता पं0 दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्र एवं समाज के प्रति आजीवन समर्पित थे। आज पं0दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत विकास खण्ड बिधनू में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला, प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह में खण्ड विकास अधिकारी श्याम नारायण सिंह ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी नेब वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढाने का काम किया है, पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी का सपना था कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास सम्भव है।उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनायें वंचित गरीब, पिछडे, किसान को लाभान्वित करने के लिए है।

Read More »