Tuesday, October 1, 2024

नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग कें लिए रजत गुप्ता को मिला सम्मान

अकबरपुर/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार ने महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं उन्हें अपने हक के लिए मुखर बनाने के लिए नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान में आज बुधवार को माती कलेक्ट्रेट प्रोबेशन आफिस में नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग कें लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर ने कानपुर देहात की शान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं विश्व रिकॉर्ड विजेता रजत गुप्ता को माती कलेक्ट्रेट में ससम्मान बुलाकर एक प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मान दिया। यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम हिन्दी भवन में दिया जाना प्रस्तावित था परन्तु उपमुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में रजत गुप्ता के होने के कारण आज प्रदान किया गया। विशेष सम्मान कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजाशंकर, दीपिका, सुनील वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Read More »

क़र्ज़ माफ़ी सत्ता की चाबी

तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों के परिणामस्वरूप कांग्रेस की सरकार क्या बनी, न सिर्फ एक मृतप्राय अवस्था में पहुंच चुकी पार्टी को संजीवनी मिल गई, बल्कि भविष्य की जीत का मंत्र भी मिल गया। जी हाँ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इरादे स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों की कर्जमाफी के रूप में उन्हें जो सत्ता की चाबी हाथ लगी है उसे वो किसी भी कीमत पर अब छोड़ने को तैयार नहीं हैं। दो राज्यों के मुख्यमंत्रियो ने शपथ लेने के कुछ घंटों के भीतर ही चुनावों के दौरान कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के कर्जमाफ करने के राहुल गांधी के वादे को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। एक प्रकार से कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 2019 के चुनावी रण में उसका हथियार बदलने वाला नहीं है। लेकिन साथ ही कांग्रेस को अन्दर ही अंदर यह भी एहसास है कि इसका क्रियान्वयन आसान नहीं है। क्योंकि वो इतनी नासमझ भी नहीं है कि यह न समझ सके कि जब किसी भी प्रदेश में कर्जमाफी की घोषणा से उस प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर कितना विपरीत प्रभाव पड़ता है, तो जब पूरे देश में कर्जमाफी की बात होगी तो देश की अर्थव्यवस्था का क्या हाल होगा। मध्यप्रदेश को ही लें, कर्जमाफी की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश की जनता पर 34 से 38 हज़ार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आ जाएगा।

Read More »

किसानों की समृद्धि से ही देश की समृद्धि सम्भव: सीडीओ

किसान दिवस में किसानों को गेंहू, सरसों, अरहर, बागवानी आदि फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में दी गयी विस्तार से जानकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में विकास भवन के आडिटोरियम हाल में जनपदस्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार राय ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गयीं जाये तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार किसानों की 2022 तक दोगुनी आय बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मन मस्ष्तिक में कृषि के प्रति पूरी लगन से कृषि करें। किसान दिवस में किसानों को गेंहू, सरसों, अरहर, बागवानी, आलू आदि फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

Read More »

कम उम्र में ही समाज सेवा करने की ललक है सज्जाद मेहदी में

करारी/कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। इस कार्यक्रम के संयोजक सज्जाद मेहदी इतनी कम उम्र में समाजसेवा का जो काम कर रहे हैं, वह् आज के भौतिकवादी युग में दुर्लभ है। इससे जरुर अन्य किशोरों व युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। मैं इस नेक काम के लिए सज्जाद मेहदी का अभिनन्दन करता हूँ। कौशांबी जिले के डीएम मनीष कुमार ने यह उद्गार निर्बल विकास एवं उत्थान समिति चमनगंज द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर व कम्बल वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांगों तथा निर्बलों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं यहाँ उपस्थित सभी दिव्यांगों को सरकारी सुविधाएं दिलवाऊं। इसमें 50 गरीबों को कम्बल वितरित किया गया तथा 28 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र व 20 को रियायती प्रमाणपत्र दिए गए।

Read More »

किसान सरकार बदलते है युवा नेता मिलने से किसानों की समस्या का होगा निस्तारण-परिहार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय किसान युनियन टिकैत गुट के नेताओं द्वारा आज वार्ता के दौरान बताया कि बिजली के नाम पर किसानों को जमकर शोषण किया जा रहा है। टिकैट गुट को सक्रिय करने के बाद जनपद में किसानों की समस्यों को जल्द निस्तारण कराया जायेगा। वही युवाओं को संगठन से जोडने के बाद भारतीय किसान युनियन सड़क पर उतर कर आन्दोलन करेगी। वही युवा किसान नेता अजय शर्मा को जिला संयोजक का पदभार सौपा गया।
उक्त जानकारी देते हुए वार्ता के दौरान भारतीय किसान युनियन (टिकैत गुट) के आगरा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार ने दी। वही उनके साथ दर्जनों किसान युनियन के नेता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला संयोजक बने अजय शर्मा ने कहा कि मै किेसान का बेटा हूॅ। किसान की समस्यों को भलीभाॅति पहचनता है। संगठन ने जो कार्य दिया है उसके लिए अपने युवा किसान भाईयों के साथ मिलकर किसानों की आवाज को बुलन्द करता रहूगा। युवा संयोजक का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। वही योगेश बघेल का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि उम्र के चलते किसानों की आवाज उठाना काफी कठिन हो गया था। युवा देश की फिजा को बदलते है आज युवा संयोजक मिलने से किसानों में नई उर्जा आयेगी। अब किसानो की बिजली की समस्या का जल्द ही निस्तारण हो सकेगा।

Read More »

पुलिस ने पकडी 20 लाख की अवैध शराब

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। हाइवे रोड भूडा पुल के समीप पुलिस ने आगरा की तरफ से आ रही एक कैंटर को रुकवा कर चेक किया, तो पुलिस हैरान रह गई। गाड़ी में अवैध अरुणाचल प्रदेश की शराब का जखीरा रखा था। कैंटर में लगभग 20 लाख रुपये की शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ अजय कुमार चौहान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। सोमवार रात्रि साढे 10 बजे करीब एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह के निर्देशन में उन्हें सूचना मिली कि हाइवे रोड बालाजी मन्दिर के आगे एक होटल के समीप आगरा की तरफ से एक कैंटर संख्या एच आर 45ए 8827 जो इटावा की तरफ जा रही है, में अवैध शराब भरी हुई है।

Read More »

छात्राओं को समझाया स्वच्छता का महत्व

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। पालीवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का संयुक्त एक दिवसीय शिविर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें छात्र.छात्राओं ने पारिश्रमिक कर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हम स्वच्छ रहेंगे तो अनेक प्रकार की बीमारियों से दूर रहेंगे।
वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में कुछ बुरी आदतों के चक्कर में युवा लोग फंसते जा रहे हैं। इनको उससे बाहर आना बहुत जरूरी है। जैसे कि नशा करना तंबाकू का सेवन करना और आज के समय में सबसे बड़ा नुकसान जो होने जा रहा हैए वह अनुचित तरीके से मोबाइल का प्रयोग करना है। डिजिटन इंडिया प्रधानमंत्री का एक सपना हैए लेकिन उस सपने को पूरा करने के लिए हमें इलेक्ट्रानिक आइटम्स को उचित इस्तेमाल करना होगा।

Read More »

अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बनने पर मिष्ठान वितरण

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। राजस्थान में अशोक गहलोत के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर कुशवाहा जिला सभा ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया तथा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद देने के साथ ही राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की जीत एवं सरकार में भागीदारी पर राजू सिंह कुशवाहा जिला संयोजक बहुजन समाज पार्टी फिरोजाबाद ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती का धन्यवाद व्यक्त किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में शिव शंभू सिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान राजू कुशवाहा क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवारी लाल कुशवाहा सत्येंद्र कुशवाहा, नरेश चंद्र कुशवाहा, नरेश शाक्य, दिलीप सैनी ,विनोद मौर्य आदि मौजूद थे।

Read More »

एफएच मेडिकल काॅलेज में जंगली जानवर ने मचाया उत्पात

गोली मारकर कर दी हत्या, कांच तोड़कर घुस गया था एटीएम में
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। सोमवार रात्रि एक जंगली जानवर एफएच मेडिकल काॅलेज में घुस आया। जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी जानवर को पकड़ने को भागे लेकिन वह हाथ नहीं लगा। कांच तोड़कर एटीएम में घुस गया। बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
हाईवे स्थित एफएच मेडिकल काॅलेज में एक जंगली जानवर घुस आया। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। जानवर ने लोगों पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए लोग अस्पताल में छिपते नजर आए। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उनको भी दौड़ा दिया। जानवर को काबू में न आता देख सुरक्षाकर्मियों ने गोली चला दी।

Read More »

कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से नारखी माइनर में पहुंचा पानी

कुछ दिनों पूर्व माइनर में पानी छोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों ने की थी मंत्री से शिकायत
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। टूंडला विधानसभा से विधायक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के प्रयासों से ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी छा गई। मंत्री के प्रयासों से सूखी पड़े नारखी रजवाह में पानी छोड़ा गया। अब किसान अच्छे से अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
दो दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल नारखी क्षेत्र के कायथा में पद यात्रा समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उस समय ग्रामीणों ने ओखरा-कायथा नारखी रजवाह में पानी न आने के कारण फसलों के सूखने की बात कही थी। मंत्री ने एक्सईएन जितेन्द्र कुमार को निर्देश दिए कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रजवाहा में पानी छुड़वाने की व्यवस्था करें। मंत्री के आश्वासन के दो दिन बाद माइनर में पानी आ जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

Read More »