Monday, September 30, 2024
Breaking News

डीएम ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला सलाहकार समिति का किया गठन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात के द्वारा जिला सलाहकार समिति का गठन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक शमीम हाशमी के द्वारा नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात के विभिन्न कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की तथा युवा मंडल विकास कार्यक्रम को ब्लॉकों में कराने की बात रखी। जिसमें राजपुर, सरवनखेड़ा, अकबरपुर, संदलपुर, मैथा तथा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

Read More »

डीएम ने की लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा

झींझक व अमरौधा विकास खण्ड अधिकारियों के कार्यों में लापरवाही होने पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने लाभार्थीपरक योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की रिपोर्ट सत्यापन कर सभी ईओ डूडा अधिकारी को समय से उपलब्ध करा दे। उन्हांेने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं के कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि कार्यो की जीओ टैªकिंग कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने बीडीओ झींझक व अमरौधा के कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर कडी फटकार लगायी तथा निर्देश दिये कि कार्यो की रिपोर्ट कल तक उपलब्ध करा दे।

Read More »

साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चौराहे पर फूल मालाओं के साथ किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वधान में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चौराहे पर फूल मालाओं के साथ किया गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने रामादेवी चोराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से 27 अगस्त को गाजीपुर से चलकर जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने वाली सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। साइकिल यात्रा में आए हुए सपा कार्यकर्ताओं का स्वागत के उपरांत नारायण भोज कराया गया। नारायण भोज के बाद सपा कार्यकर्ताओं को पानी जूस लंच पैकेट कर उनको नाश्ता भी करवाया गया। इसके उपरांत साइकिल यात्रा के लिए प्रस्थान कर गई मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र कटियार, अहिबरन सिंह, राघवेंद्र बजाज मिंटू, विक्रम सिंह परिहार, अबरार आलम खान, मुमताज अहमद, धर्मेंद्र यादव, व प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

लाल सिंह तोमर ने साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए लाल सिंह तोमर ने बताया कि पुरवामीर स्थित विश्राम स्थल रामकली एक बार बहादुर ग्रुप ऑफ कॉलेज महाराष्ट्र विधानसभा में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा पुनः प्रारंभ हुई जिसे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर और मुनीम शुक्ला जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव और वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया साइकिल यात्रा पुरवामीर, महोली, तिवारीपुर पूरनपुर होती हुई सरसौल पहुंची। वहां महाराजपुर ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, रणधीर सिंह, साधु यादव ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और वही से लगभग ढाई सौ साइकिल यात्री साइकिल यात्रा में शामिल हुए। लाल सिंह तोमर ने साइकिल यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत करवाया।
मुख्य रुप से उपस्थित लाल सिंह तोमर, अरुणा तोमर, राघवेंद्र सिंह यादव, राहुल तोमर, सुरेश गुप्ता, नरेश निगम, प्रवीण यादव, गजेंद्र कुशवाहा, व अवनीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

उजमा सोलंकी ने किया साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में प्रदेश महिला सभा सचिव उजमा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत रामादेवी चैराहे पर किया गया। जानकारी देते हुए उज्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के की अनुमति से 27 अगस्त को गाजीपुर से चलकर जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने वाली सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चोराहा फूल मालाओं के साथ किया गया। आए हुए सभी सपा कार्यकर्ताओं को पानी, जूस, लंच, पैकेट, देकर उनको नाश्ता भी कराया गया। कार्यकर्ता जोश में नारे लगा रहे थे। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, नारों से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ऊर्जावान हो चुके थे। सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी का आभार प्रकट किया। इसके उपरांत साइकिल यात्रा आगे के लिए प्रस्थान कर गई। मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा ग्रामीण, उज्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, अबरार आलम खान, फैज इकबाल अहमद, मो अकरम, एकलव्य, इमरान खान, कवलजीत सिंह, सुनील दद्दा, अरविंद कुरील, धर्मेंद्र यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

साइकिल यात्रा का पूर्व एमएलसी ने किया जोरदार स्वागत

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए लाल सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से 27 अगस्त को गाजीपुर से चलकर जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने वाली सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा फतेहपुर से होकर कानपुर सीमा स्थित छिवली नदी होकर महाराजपुर विधानसभा में अभिषेक यादव, राहुल राज सिंह, पुत्र ओम प्रकाश सिंह, आदिल हमजा, चंद्र शेखर चौधरी, सत्या यादव, बंटी यादव, के संयुक्त नेतृत्व में प्रवेश किया। साइकिल यात्रा में आए हुए सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

Read More »

गौड़, ब्राह्मण समाज ने एससी/एसटी एक्ट के विरोध कमिश्नर को दिया ज्ञापन

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। गौड़, ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में महामंत्री नरेश शर्मा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा को एससी एसटी एक्ट के विरोध में एक ज्ञापन दिया गया। जानकारी देते हुए आदित्य शर्मा ने बताया कि एससी एसटी के विरोध में मंडलायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। एससी एसटी एक्ट मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को बदल कर सरकार द्वारा सवर्ण एवं सामान्य वर्ग के खिलाफ जो संशोधन का फैसला किया है। उससे संपूर्ण समाज में भय और दहशत का वातावरण है। जिससे सवर्ण समाज में अपनी सुरक्षा को लेकर दुविधा और भय की स्थिति बन रही है। इससे कहीं ना कहीं समाज में एक भय का माहौल बन रहा है। और सवर्ण समाज में डर का माहौल बनता जा रहा है। इस कानून से कानून का सदुपयोग क्यों नहीं दुरुपयोग जरूर होगा। और एक विशेष समुदाय को दबाने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से विकसित नरेश शर्मा, महेंद्र कुमार शुक्ला, चंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का किया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। दयानंद गल्र्स पीजी कॉलेज के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ साधना सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। जानकारी देते हुए डॉ सबीहा अंजुम ने बताया कि महाविद्यालय के अध्यापक शिक्षक विभाग बीएड द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन कॉलेज प्रचार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्राचार्य डॉ साधना सिंह एवं विभाग अध्यक्ष डॉ गीतांजलि मौर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शालिनी एवं वंदना द्वारा गुरु की वंदना की गई तत्पश्चात दमयन्ती दिवेदी द्वारा हास्य गीत गाया गया। इसके उपरांत प्राचार्य एवं विभाग अध्यक्ष द्वारा छात्राओं और शिक्षकों को आशीष वचन दिए गए। मानसी, भावना, अनुपम, अंकिता, सोनाली, पूजा, उपासना आदि। छात्रों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं ने ग्रुप डांस के साथ सभी का मन मोह लिया।

Read More »

सेवानिवृत्त नर्स की लापरवाही से डिलीवरी, जच्चा बच्चा की मौत

इटावा, राहुल तिवारी। नर्स के गलत तरीके से आपरेट करने पर बच्चा देने वाली मां व नवजात की हुई मौत, परिजनों का आरोप है कि मना करने के बाद भी नर्स ने जबरजस्ती लापरवाही से बच्चे की डिलीवरी की जिससे बच्चे व मां की हुई मौत हो गई।
प्रत्येक औरत का सपना मां बनने का होता है, जिसमें मातृत्व के अनुभव से मां बनती है। जब औरत गर्भवती होती है उसके सामने केवल एक डाक्टर भगवान के स्वरुप में होकर डिलीवरी करता है। उसके बाद जच्चा व बच्चा दोनो सुरक्षित होते हैं। लेकिन समाज के कुछ लालची लोग जो कि कुछ चन्द पैसों के लिये डाक्टरी के पेशे को बदनाम करते हैं। तब लोगों का डाक्टर के ऊपर से विश्वास उठ जाता है। ऐसा ही एक वाक्या इटावा में हुआ एक गरीब परिवार के युवक की पत्नी गर्भवती हुई और बच्चे को जन्म देने का समय आया तब वह बालक राम किसी के कहने पर अपनी गर्भवती पत्नी को एक नर्स के यहां दिखाने ले गया।

Read More »

शिक्षण आने और सेवार्थ जाने की भावना रखे: मुख्य शाखा प्रबन्धक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष में जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय माती में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उपस्थित समस्त शिक्षकों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। उक्त अवसर पर शाखा प्रबंधक नीलू लाल द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहां की इस शिक्षा के मंदिर में शिक्षण आने और सेवार्थ जाने की भावना रखनी चाहिए साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित सुविधाओं एवं शासन की बैंकिंग संबंधी नीतियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस शुभ अवसर पर शाखा प्रबंधक सहित फील्ड अधिकारी अजनरेश कुमार, कानपुर नगर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, प्रधानाचार्य योगेंद्र भगत, उप प्रधानाचार्य राकेश तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्टाफ के अतिरिक्त भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Read More »