आगरा। USB RL परियोजना के बाद अब कई सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा। जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कई घंटों की समय बचत होगी। कटरा से श्रीनगर की यात्रा अब सिर्फ 3 घंटे में पूरी हो सकेगी। वर्तमान में सड़क मार्ग से यात्रा में 6 से 7 घंटे लगते हैं, लेकिन अब वंदे भारत ट्रेन के चलते यह समय कम हो जाएगा।
वर्तमान में श्रीनगर से लेकर संगलदान तक ट्रेनें चलती हैं। अब, संगलदान से कटरा तक रेललाइन चालू होने के बाद इन ट्रेनों को कटरा तक चलाया जा सकता है। इससे यात्रा को और सुगम और तेज बनाने में मदद मिलेगी।
टैक्स में 12 प्रतिशत ब्याज पर रोक लगाने की मांग
फिरोजाबाद। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम पहुंचा। यहां प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त निहाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने 12 प्रतिशत ब्याज पर रोक लगाने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम टैक्स कलेक्टरों द्वारा समय पर हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की उगाही नहीं की गई, जिसके कारण आम जनता और छोटे-मंझले व्यापारियों पर लाखों रुपए का टैक्स बकाया हो गया है। इसके अलावा, इस बकाए पर अवैध रूप से 12 प्रतिशत ब्याज का दंड भी लगाया गया है।
चिली के राष्ट्रपति व भारत के प्रधानमंत्री के बीच अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक भारत दौरे पर हैं। यह चिली के किसी राष्ट्रपति का 16 वर्षों बाद भारत का दौरा है। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक, वाणिज्य और सामाजिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। राष्ट्रपति बोरिक अपनी भारतीय समकक्ष, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। चर्चा के बाद उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले, बोरिक ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पल को याद करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘मंत्रियों और सांसदों के अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ, हमने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो नई दिल्ली में उनके सम्मान में बनाया गया स्मारक है।
सिंचाई विभाग की भूमि कागजों में कुछ, धरातल पर कुछ
» सूचना का अधिकार से मांगी गई सूचना में मिली जानकारी
» अधिशाषी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर सही नाप कराकर मुड्डी गड़वाने की मांग
शिकोहाबाद। सिंचाई विभाग की भूमि नहर के दोनों तरफ कागजों में कुछ बताया जा रहा है, जबकि धरातल पर विभाग कुछ बता रहा है। अधिकारियों की खुद की रिपोर्ट और बयानों में विरोधाभास है। स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना का अधिकार के तहत सिंचाई निर्माण विभाग खंड फिरोजाबाद मुख्यालय शिकोहाबाद के अधिकारियों से जब नहर विभाग की जमीन के बारे में जानकारी चाही। इस पर विभाग के अधिकारियों ने उसमें शिकायतकर्ता के मकान से नहर के तलों की चौड़ाई 25.910 मीटर बताई है। उसके मकान के पास से नहर के केंद्र से भूमि की कुल लंबाई 50 मीटर बताई है। इतना ही नहीं शिकायत के आधार सिंचाई विभाग द्वारा जो सीमेंट की मुड्डी गाड़ी गई हैं, वह नहर के केंद्र से मात्र 30 मीटर पर ही गाड़ी गई है। आरोप है कि विभाग ने 20 मीटर की विभाग की जगह छोड़ दी है। जिस पर लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं।
ईद-उल-फितर की नमाज सम्पन्न
फिरोजाबाद। ईद-उल-फितर की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। ईदगाह सहित मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चौन की दुआ मांगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी की गई। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही।
सोमवार को ईदगाह में सुबह 8 बजे ईद की नमाज शहर मुफ्ती इमाम ईदगाह मुफ्ती तनवीर अहमद कासमी ने अदा कराई। वहीं जामा मस्जिद में 8ः15 पर ईद की नमाज मौलाना असद अलीम शम्सी, शाही मस्जिद में 8ः30 पर मौलाना आरिफ ने अदा कराई। वहीं ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
भाजपाईयों ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों के बांटे पंपलेट
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर के निर्देशन में दक्षिण मण्डल के शक्ति केन्द्र सुमन सरोवर, आजाद नगर क्षेत्र में टोली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों के घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को पंपलेट, किताब वितरित की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष देश दीपक गुप्ता (राजा), रविंद्र शंखवार, लोकेश कुमार गुप्ता, सुनील बघेल, उमेश राठौर, मोहित सैन, दीपक गुप्ता, हरि निवास शर्मा, राहुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, संदीप निषाद, अभिषेक राठौर, दीपक शंखवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Read More »एक करोड़ 85 लाख, 97 हजार रुपये का गबन करने वाले तत्कालीन कैशियर सहित पांच गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना जसराना की इंडियन बैंक में हुए धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों ने 91 लोगों के खाते से 1.86 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। मामले में अभी भी मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक फरार है। पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अभी भी कई और नामों का खुलासा करने की तैयारी है। मामले में एक होमगार्ड एवं उसका पुत्र भी शामिल है।
जसराना की इंडियन बैंक की शाखा जसराना में पूर्व शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं कैशियर जयप्रकाश पर अपने साथियों के साथ मिलकर 91 लोगों के खाते से 1.86 करोड़ रुपए की धोखाधडी करने का आरोप है।
एक करोड़ के गांजे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। टैंकर में छिपाकर उड़ीसा से लाए गए एक करोड़ के गांजे सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 175 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से माल बरामद किया गया है। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सोमवार को शिकोहाबाद पुलिस मुखबिर की सूचना पर आरोज मोड हाइवे एनएच 19 पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक टैंकर को आते देखा और उसे रुकने का इशारा किया। टैंकर को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 175 किलो गांजा जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
खाद्य विभाग की टीम ने दूध के लिए सैंपल
हाथरस। शासन के आदेश एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में त्यौहार ईद व नवरात्रि के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य 2 रणधीर सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में खाद्य पदार्थ दूध की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस क्रम में शहर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। स्टेट बैंक मेन ब्रांच के सामने बुर्ज वाला कुआं के पास स्थित आकाश चौधरी दूध भंडार से मिश्रित दूध का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। आगरा रोड पर मोटरसाइकिल से बिक्री हेतु शहर ले जा रहे श्यामवीर पुत्र मलखान सिंह से मिश्रित दूध का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया।
नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता
हाथरस। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह दिन मां दुर्गा की द्वितीय शक्ति, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप शांत और सौम्य होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से साधक को त्याग, वैराग्य, संयम और सभी सुखों की प्राप्ति होती है। मां आदिशक्ति की साधना, आराधना और उपासना का महापर्व नवरात्र में आस्था का प्रवाह हर ओर फूट पड़ा। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज के साथ देवी के मंत्रों का जाप और भक्तों की भीड़ हर दिशा में सुनाई दे रही थी।