Wednesday, April 2, 2025
Breaking News

डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों संग किया ईदगाह का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं

फिरोजाबाद। पुलिस प्रशासन की चॉक चौबंद व्यवस्था के बीच नगर की प्रमुख मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज संकुशल सम्पन्न हुई। इस दौरान मुस्लिम भाईयों ने खुदा की इबादत में सिर झुकाकर देश में अमन चौन की दुआ मांगी। वहीं देर शाम डीएम रमेंश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त रिषी राज ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों संग गांधी पार्क स्थित ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Read More »

एकादशी व्रत सभी पापों से मुक्ति दिलाता हैः कथा व्यास

फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में चल रही वेद लक्षणा गौ महिमा महोत्सव‌ में छठवें दिन कथा व्यास रसराज दास महाराज ने‌ गौ महिमा का वर्णन करते हुए एकादशी का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एकादशी का व्रत अवश्य रखना चाहिए। एकादशी व्रत सभी पापों को काटने वाला होता है। महाराज श्री ने कृष्ण रुक्मिणी विवाह का अद्भुत संवाद किया। जिससे सुनकर श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गये। कथा प्रांगण में कृष्ण रुक्मिणी विवाह की झांकी के दर्शन कराए गए। वहीं कथा में महंत राम तीरथ दास महाराज, सिद्ध पीठ लाल दास मठ होडल, महंत अभय प्रपन्नाचार्य महाराज (वृंदावन), बुन्देलखण्ड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज, निर्मोही अखाड़ा गोवर्धन रोहित रिछारिया महाराज ने भी उपस्थित सभी भक्तगणों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Read More »

आरेडिका में 45वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला हॉकी प्रतियोगिता 2025 का समापन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में 22 मार्च से 28 मार्च तक हुए 45वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला हॉकी प्रतियोगिता 2025 का आज समापन हुआ। इस अवसर पर पूरे उत्साह के साथ महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा एवं आरेडिका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती मिश्रा एवं उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 7 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में रेलवे जोन, प्रोडक्शन यूनिटों सहित कुल 9 टीमों के खिलाड़ी तथा रेलवे बोर्ड के ऑब्जर्बर, टेक्निकल ऑफिशियल, एथलेटिक फेडरेशन एवं रेलवे बोर्ड स्पोर्टस प्रमोशन बोर्ड के पदाधिकारी सहित कुल 200 लोग ने शामिल हुए।

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने की अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन कर्मचारियों की पहचान की जाए जो अपने दायित्वों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं और ऐसे कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार अनिवार्य सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया अपनाई जाए।
उन्होंने सरकारी भूमि और लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। इसके अलावा, विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Read More »

शांति से संपन्न हुई अलविदा जुमा की नमाज, ड्रोन से की गई निगरानी

हाथरस। रमजान के पवित्र माह के आखिरी शुक्रवार, यानी अलविदा जुमा की नमाज जिले में पूरी शांति से संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा प्रबंधन किया। नमाज के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। पुलिस द्वारा किये गए सुरक्षा उपायों के तहत सभी मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और मिश्रित आबादी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से निगरानी रखी गई। ड्रोन कैमरे के माध्यम से नमाज से पूर्व और दौरान निरंतर निगरानी की गई, जिससे किसी भी प्रकार की असमंजस या अशांति से बचा जा सके। पुलिस बल के पर्याप्त इंतजाम के कारण जनपद के सभी मस्जिदों पर लोगों ने शांति से नमाज अदा की।

Read More »

सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाएः पवन कुमार सिंह

रायबरेली। बुधवार को सभापति वित्त एवं प्रशासनिक विलम्ब समिति विधान परिषद उत्तर प्रदेश पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं बजट व्यय की सूचनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में सभापति पवन कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि के भुगतान और कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना मिलों की जानकारी लेते हुए गन्ना किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाई जाए जिससे कि सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों को मिल सके। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाए।

Read More »

राजेश सिंह की हत्या प्रकरण को फास्ट ट्रैक न्यायालय में चलाने की माँग

कानपुर। गुरूवार को कलेक्ट सभागार में कई वकीलों द्वारा 25 मार्च 2025 को अधिवक्ता राजेश सिंह की हत्या के विरोध में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया।
उनकी मांग है कि मृतक अधिवक्ता के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। राजेश सिंह की हत्या में शामिल दोषी अभियुक्तों के खिलाफ फास्ट ट्रैक न्यायालय में कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों, हत्याओं एवं झूठे मुकदमों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

Read More »

आरेडिका में महाप्रबंधक ने किया चिल्ड्रेन फुटबॉल ग्राउण्ड का उद्घाटन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में 25 मार्च को महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा और आरेडिका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती मिश्रा ने टाइप-2 एवं टाइप-3 कॉलोनी के मध्य स्थित 161 x 62 मीटर के चिल्ड्रेन फुटबॉल ग्राउण्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आरेडिका के उच्च अधिकारियों एवं कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। महाप्रबंधक एवं उच्चाधिकारियों ने बच्चों के साथ बातचीत की और फुटबॉल खेल कर उनका उत्साह वर्धन किया।

Read More »

बैंक ऑफ बड़ौदा ने नगर निगम के साथ किया समझौता

फिरोजाबाद। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने नगर निगम फिरोजाबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत नगर निगम, फिरोजाबाद के सभी कर्मियों के वेतन खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में खोले जाएंगें। इस दौरान नगर आयुक्त ऋषि राज, सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आगरा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख सुंदर सिंह तथा फिरोजाबाद शाखा के शाखा प्रमुख गंगवीर सिंह छोंकर मौजूद रहे।

Read More »

निःशुल्क टेबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

फिरोजाबाद। विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने हेतु सी.एल. जैन महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किये गये। टेबलेट पाकर छात्र-छात्राऐं के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।
बुधवार को सी.एल. जैन महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर वैभव जैन के निर्देशन में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, विशिष्ट अतिथि नायक तहसीलदार हिर्देश कुमार प्रिंस तथा महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सेठ महावीर जैन और अतुल कुमार यादव ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

Read More »