Wednesday, September 18, 2024
Breaking News

दुघर्टना में मृत युवक के शव को रखकर रात भर हुआ हंगामा

मथुराः जन सामना संवाददाता। थाना राया क्षेत्र के गांव आयराखेड़ा में पेंठ बाजार में अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आकर स्थानीय गांव निवासी महिला केशव देवी पत्नी गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गांव निवासी देवी सिंह पुत्र मोहर सिंह एवं गोमा देवी पत्नी गुड्डा घायल हो गए थे। बुधवार की सुबह इस हादसे में घायल देवी सिंह पुत्र मोहर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद दरोगा राजकुमार पवार आरक्षी वीरेंद्र के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में हीलाहवाली बरती इसके अलावा दरोगा द्वारा मृतक के परिवार में मौजूद महिलाओं के साथ गाली गलौज की गयी। पुलिस का कहना है कि जिसके बाद दरोगा राजकुमार पवार व सिपाही को बंधक बना लिया गया। सूचना पर थाना राया प्रभारी अजय किशोर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने आते ही लाठी फटकारी जिससे ग्रामीण भड़क उठे और पथराव कर दिया। जिसमें दरोगा व सियाही के चोटें आई। इस दौरान दरोगा व सिपाही ने एक निजी विद्यालय में छुपकर खुद को बचाया। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी के सामने भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगे। बताया जा रहा है कि इस मामले में 20 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Read More »

नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण पर पहुंचे नगर आयुक्त

वृंदावन। कोतवाली के निकट स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया। जब मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने निरीक्षण के दौरान कॉलेज में साफ सफाई एवं खेल मैदान की व्यवस्थाओं को जांचा। जिसमें उन्हें खामियां मिलीं। वही नगर आयुक्त के द्वारा स्टाफ रजिस्टर चेक किया गया। जिसमें पांच अध्यापिका और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले है। जिनका स्पष्टीकरण विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना शर्मा के द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि यह लोग छुट्टी पर गए हुए हैं। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि आज उनके द्वारा वृंदावन के नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें त्योहार के कारण कई बच्चे अनुपस्थित मिले हैं।

Read More »

बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार महिला गम्भीर

फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के कोराईं गाँव के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार गाँव निवासी दिनेश की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी उसका 5 वर्षीय पुत्र अंजेश और उसकी बहन ममता देवी पुत्री राजा तीनो को सोनी देवी का 22 वर्षीय देवर मिथुन पुत्र राम किशोर बाइक पर सवार कर मलवा थाना क्षेत्र आया था। जब वह कोराईं गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार सोनी देवी गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया।

Read More »

बागपत जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर मिले आठ शिक्षकों का वेतन रोका

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के डौला गांव स्थित संविलियन विद्यालय का आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सुबह 9 बजे के समय भी उनको विद्यालय का मुख्य द्वार बंद मिला। विद्यालय की अत्यंत खराब स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि विद्यालय में 489 विद्यार्थी पंजीकृत है जिसके सापेक्ष 64 विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय में 14 अध्यापक व 2 शिक्षामित्र कार्यरत है। जिलाधिकारी ने अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका चेक की तो आठ अध्यापक अनुपस्थित मिले।

Read More »

बागपत में घट यात्रा के साथ 17 नवंबर से शुरू होगा पंच कल्याणक महोत्सव

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत जैन नगरी में चातुर्मास कर रहे व राजकीय अतिथि से सम्मानित आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में दिगंबर जैन छोटा मन्दिर के नवनिर्मित चौत्य वृक्ष जिनबिम्ब का पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ घट यात्रा के साथ 17 नवंबर से शुरू होगा।
पांच दिवसीय यह महोत्सव 22 नवंबर तक दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।

Read More »

BHU व AU में हुई उत्पीड़न की घटनाएं शर्मनाकर: माले

चंदौली। आईआईटी बीएचयू में यौन उत्पीड़न व गैंग रेप पीड़िता को न्याय दो, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्र नेता विवेक कुमार को न्याय दो नारे के साथ भाकपा (माले), ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा), इंकलाबी नौजवान सभा, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा(माले) जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित बिछिया धरना स्थल से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च कर प्प्ज्-ठभ्न् में छात्रा के साथ किए गए सामूहिक बलात्कार के अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर से फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लेने, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दलित छात्र नेता विवेक कुमार पर हमला करने वाले के चीफ प्राक्टर राकेश सिंह पर थ्प्त् दर्ज कर कार्यवाही करने, परिसरों में GSCASH व SC/ST सेल लागू करने से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

Read More »

सुहागनगरी में धूमधाम से मनाया गया भाईदूज का त्यौहार

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भाईदौज का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के मांथे पर रोरी चावल से तिलक कर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। वहीं डग्गेमार वाहनों की बल्ले-बल्ले रही। बुधवार को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाईदौज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के घर पहुंच उनका रोरी चावल से तिलक कर मिष्ठान खिलाकर मुॅह मीठा कराया। वहीं भाईयों ने बहनों को उनकी मन पंसद उपहार भेंट किये। भाईदौज पर डग्गेमार वाहनों की बल्ले-बल्ले रही। डग्गेमार वाहन चालकों ने भाईदौज पर भीड को देखते हुए किराए में इजाफा कर दिया। उन्होंने टूंडला के 20 की जगह 30 रूपए बसूल किये। वहीं शिकोहाबाद की तरफ चलने वाले ऑटो एवं मैजिक चालकों ने भी दुगना किराया बसूल किया।

Read More »

जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन

फिरोजाबाद। बुधवार को विकास भवन के सभागार में राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जातीय गौरव दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप पांडे ने कहा बिरसा मुंडा का साहस नेतृत्व और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बलिदान हमें प्रेरित करता रहेगा। मसीहुद्दीन (अपर जिला सहकारी अधिकारी) ने कहा बिरसा मुंडा नेे लड़ना और लड़ते-लड़ते मरना स्वीकार किया, किंतु ब्रिटेनी साम्राज्य द्वारा मूल निवासियों का शोषण, आदिवासियों पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार, जन जागरण और समाज सुधारक से समझौता नहीं किया।

Read More »

बरसाना में भूमि अधिग्रहण के विरोध के लिए बनी संघर्ष समिति

मथुरा। बरसाना में किसानों की ओर से कथित भूमि अधिग्रहण को लेकर आंदोलन खडा किया जा रहा है। आंदोलन को आगे बढ़ाने और धार देने के लिए किसानों ने संघर्ष समिति का गठन किया है। सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर दूसरी बार पंचायत की गई। यह पंचायत बरसाना स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर हुई। इस पंचायत में बरसाना के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आगे लडने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया। वहीं किसानों का कहना है कि हम अपने परिवार का पालन पोषण इसी भूमि के द्वारा प्राप्त फसलों के द्वारा करते हैं तथा अपनी छोटी छोटी ज़रूरतें इसी के द्वारा प्राप्त फसलों के विक्रय करके पूरी करते हैं अगर यह भूमि हमसे छीन गई तो हम तो रोड पर आ जाएंगे और हम अपने और अपने परिवार का पालन पोषण किसके सहारे करेंगे।

Read More »

त्रिनेत्र एप की मदद से पुलिस ने 12 घंटे के अंदर नेपाली युवक को बरामद किया

फिरोजाबाद। जनपद में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए वरदान सावित हो रहे हैं। एक नेपाली युवक बस से लघुशंका के लिए नीचे उतरा, लेकिन काफी देर तक वह नहीं लौटा। इसके बाद उसके साथी ने थाना सिरसागंज में युवक की गुमशुदी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घंटे के अंदर त्रिनेत्र एप की मदद से नेपाली युवक को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि नेपाल देश का सोम बहादुर गोले (34) वर्ष पुत्र चंद्र बहादुर गोले निवासी सिकोरा जनपद मकवानपुर नेपाल कौशांबी गाजियाबाद से गोरखपुर जाने वाली बस में सफर कर रहा था। सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत 73 माइल स्टोन के समीप रोडवेज बस को रुकवा गया।

Read More »