राठ/हमीरपुर, जन सामना। चिकासी थाने के रावतपुरा गांव निवासी चंद्रप्रकाश की 38 वर्षीय पत्नी अखिलेश कुमारी ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीले पदार्थ खा लिया। स्वजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। बताया जाता है कि पति से विवाद होने पर महिला ने जहर खाया। इसी तरह से मझगवां थाने के गडहऱ निवासी हरनारायण की 28 वर्षीया पत्नी रेखा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
Read More »पार्षदों ने पंप ऑपरेटरों को वेतन देने की मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम षार्षदों ने नगर आयुक्त के नाम एक संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा है। जिसमें पंप ऑपरेटरों का वेतन दिये जाने की मांग की है। ठेका पंप संचालक संघ के अध्यक्ष एवं पार्षद मुनेन्द्र यादव ने कहा कि कोरोना महामारी में नलकूप ऑपरेटरों ने पेयजल व्यवस्था को सुचारू व नियनित रखा। उनका वेतन रोककर अमानवीय व निंदनीय प्रयास किया जा रहा है। नलूकूप ऑपरेटर वेतन रूकने से अपने परिवार के भरण पोषण को लेकर चिंतित है। सभी षार्षद उनके वेतन दिये जाने की मांग करते है। साथ ही कहा अगर उनका वेतन समय से नहीं दिया गया तो समस्त पार्षद आपरेटरों के साथ आंदोलन को बाध्य होगे। ज्ञापन देने में पार्षद ठेका पम्प संचालक संघ के अध्यक्ष मुनेन्द्र सिह यादव, पार्षद पति सुभाष यादव, पार्षद विजय शर्मा, राकेश यादव पार्षद, मनोज शंखवार पार्षद, नरेश कुमार पार्षद, सत्यपाल प्रजापति पार्षद, अभिनेन्द्र यादव पार्षद आदि मौजूद रहे।
आधार कार्ड बनवाने को लेकर कोरोना संक्रमण से बेपरवाह दिखे लोग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा आज पी.डी जैन काॅलेज के सामने आर्शीवाद पैलेस कोटला रोड पर विशाल आधार कार्ड शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। शिविर में लोग कोरोना से बेपरवाह नजर आए। आधार कार्ड बनवाने को लेकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना ही भूल गए।
नगर विधायक मनीष असीजा ने छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए शनिवार को निःशुल्क नए आधार कार्ड एवं आधार कार्ड में संशोधन के लिए शिविर आयोजित कर समस्या समाधान कराने का प्रयास किया गया। शिविर में सुबह से सैंकड़ों की संख्या में आधार कार्ड बनाने के लिए जनसैलाब उमड़ गया। शिविर में महिला, पुरूषों और छात्र-छात्राओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई। भीड़ को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं को व्यवस्था संभालनी पड़ी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी आ गया। लोगों को लाइन में लगाकर एक-एक करके फार्म भरवाऐं गये। शिविर में कुल 56 नए आधार कार्ड ही बनाऐं गये। इस दौराना भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, श्याम सिंह यादव, सुनील शर्मा, गेंदालाल राठौर, विजय शर्मा, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया एवं भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी के अलावा आधार कार्ड के कैंप मैंनेजर योगेश राघव, दुर्गेश कुमार राठौर आदि मौजूद रहे।
नगर विधायक ने सरकारी आवासों के निर्माण कार्य की हवन-पूजन कर रखी आधारशिला
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सदर तहसील में नगर विधायक ने 29 सरकारी आवासों के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। यह निर्माण कार्य 347.96 लाख रूपये की धनराशि से कराया जायेगा। नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा सदर तहसील में 29 सरकारी आवासों का निर्माण कार्य कराया जायेगा। जिसका आज विधिवत हवन-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया है। इस निमार्ण कार्य के लिए शासन से 347.96 लाख रूपए की राशि मंजूर हुई है। जिसके लिए शासन ने बजट भी भेज दिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का धन्यवाद व्यक्त किया। अधिवक्ताओं द्वारा तहसील प्रांगण में जलभराव की समस्या नगर विधायक के सामने रखी। इस पर नगर विधायक ने उनसे प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार, श्याम सिंह यादव, सुनील शर्मा, गेंदालाल राठौर, मुनेन्द्र यादव, सुभाष यादव, विजय शर्मा, राकेश यादव पार्षद, मनोज शंखवार, नरेश कुमार, अभिनेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
सवर्ण महासभा ने समाज के लोगों से एक जुट होने की अपील
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा के पदाधिकारियों ने शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज विधानसभा क्षेत्रों मे समाज के लोगो मुलाकात कर एक मंच पर आने की अपील की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा समाज के सभी लोग एक जुट रहे तभी समाज का भला होगा। सभी राजनीति दल सवर्णों की अनदेखी कर रहे है। आने वाले समय मे सवर्ण विरोधी दलो को सबक सिखाने का काम किया जायेगा। प्रदेश में समाज के लोगों की हो रही हत्या पर रोष जताया। सौरभ लहरी ने कहा संगठन समाज की अनदेखी बर्दाश्त नही करेगा। साथ ही सवर्ण आयोग का गठन की मांग की गई। इस दौरान सचिन लहरी, जय किशन लहरी, शिव कुमार शर्मा, रघुनाथ सिह चौहान, नरेन्द्र चौहान, राजवीर सिंह, सुरेश शर्मा, जसराना में आचार्य सतीश चन्द्र, विशाल, अमित गुप्ता, नवीन, अरांव में विन्दु शर्मा, प्रेम शर्मा, राजीव शर्मा, गाव माडाई संतोष तिवारी, संदीप तिवारी, आशीष तिवारी, अनुज गुप्ता, पूरन गुप्ता आदि रहे।
जिला उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष बने परशुराम, महामंत्री प्रंशात
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उ.प्र व्यापार मंडल द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए जिला उद्योग मंच का गठन किया गया। जिसमें परशुराम गुप्ता को मंच का जिलाध्यक्ष, प्रशांत गुप्ता को जिला महामंत्री एवं जेपी मित्तल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
उ.प्र व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला महामंत्री रीतेश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया वर्तमान में छोटे उद्यमियों की तरफ सरकार का ध्यान बहुत कम है और इस वर्ग की अपनी समस्याऐं है। जिन्हें उठाने वाला कोई नहीं है। उद्योग मंच के माध्यम से इनकी समस्याओं पर मंथन कर उनका समाधान कराया जायेगा। बिजली के बिलों में आ रही भारी परेशानियों को विभाग के साथ वार्ता कर ठीक कराया जायेंगे। साथ ही कहा सरकार ने जीएसटी में बदलाव कर पुनःसर्वे छापे के माध्यम से व्यापारियों का उत्पीड़न करने का विभाग को जो अधिकारी दिया है। उसका हम पुरजोर विरोध करते है और इसको किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष विजय टाइगर, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, सोमदत्त गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी विषय पर आयोजित हुआ ऑनलाइन सेमिनार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शीतल फाउंडेशन द्वारा हिंदी विषय पर ऑनलाइन बेबीनार साहित्य भूषण रामसनेही लाल शर्मा यायावर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस वेबीनार के मुख्य अतिथि आशीष यादव (आईएएस), विशिष्ट अतिथि राकेश चंद्रा (नायब तहसीलदार), मुख्य वक्ता प्रभास्कर राय (प्राचार्य एसआरके महाविद्यालय फिरोजाबाद), विशिष्ट वक्ता कौशल किशोर गुप्ता (प्रबंध निदेशक एसजीएम इंटर कॉलेज खैरगढ़ फिरोजाबाद), कृष्ण कुमार कनक (सचिव हिंदी सेवार्थ संस्थान फिरोजाबाद), अमिता यादव (प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय आदमपुर शिकोहाबाद) रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष राम स्नेही लाल शर्मा यायावर ने कहा हिंदी हमारी भाषा ही नहीं बल्कि हमारी मां है। मुख्य अतिथि आशीष यादव ने हिंदी की सुचिता एवं संरक्षण की बात कही। राकेश चंद्रा ने कहा हिंदी को हम मन से स्वीकारें। मुख्य वक्ता डॉक्टर प्रभाकर राय ने कहा हिंदी को विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में प्रयोग करना चाहिए।
Read More »नाले में मिला नवजात बच्ची का शव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर में एक बच्ची का शव नाले में पडा लोगो को दिखायी दिया। जिसको देखने वालों को हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना दक्षिण क्षेत्र हिमांयूपुर नाले में आज सुबह एक नवजात बच्चे का शव लोगो ने तैरता हुआ दिखायी दिया। जिसको देखने वालों को हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया तो पता चली कि किसी बच्ची का शव है। क्षेत्र मे चर्चा भी कि कुछ दिनों पूर्व एक बालक का शव नाले में पडा मिला था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कहीं न कही गर्भपात किया जाता है, जिससे नवजात बच्चो को नाले में फेंक दिया जाता है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस नवजात अज्ञात का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
Read More »नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा चालको के काटे गए चालान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा चालकों का अभियान चलाया गया। जिसमें नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशानुसार कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती पुष्पा राठौर के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इंसपेक्टर जीतेश कुमार ने बताया कि 26 ई-रिक्शा चालकों को पकडा गया।जियमें 12 ई-रिक्शा चालकों के चालान काटे गये। और 11 ई- रिक्शा चालकों के रजिस्टेशन किये गए। बाकी 3 रिक्शा चालकों को वोरनिंग देकर छोड दिया गया है। इस अभियान में प्रर्वतन दल के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
Read More »डीएम ने सांसद आदर्श गांव मदावली में लगाई चौपाल
फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कोरोना काल में लगे लाॅकडाउन के बाद शनिवार को विकास खंड टूण्डला के सासंद आदर्श गांव मदावली का भ्रमण कर उनमे संचालित योजनाओं की प्रगति की भौतिक समीक्षा की। चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि गाँव में रहने वाले गरीब से गरीब व्यक्ति को शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओ का लाभ मिले यही शासन की मंशा हैं। उन्होंने चैपाल के दौरान आये ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक करके सुना और उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारीयों को मौके पर ही दिए। उन्होने नेडा अधिकारी को शीघ्र ही सोलर पम्प का संचालन कर ग्राम वासियों को पेयजल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।