Wednesday, March 19, 2025
Breaking News

सीज की कार्यवाही का न करें इंतजार, समय से करें भुगतानः नगर आयुक्त

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा बड़े बकायेंदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कर जमा न करने वालों की दुकान व भवनो ंको सीज किया जा रहा है। सोमवार को नगर आयुक्त रिषीराज के निर्देशन में नगर निगम की टीम ने बनारसी साड़ी भंडार, जलेसर रोड पर 1.13 लाख बकाया होने और भोलानाथ ट्रस्ट मार्केट कोटला रोड पर 2.78 लाख रू. बकाया होने पर तीन दुकानें सील किया गया। जिसमें एक शराब की दुकान भी है। देर शाम तक आंशिक भुगतान होने तथा शेष बकाया 31 मार्च से पूर्व जमा करने के वायदे पर सील खोल दी गई।

Read More »

ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट का स्वागत समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शिकोहाबाद बड़ा बाजार स्थित दाऊजी मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें विप्र बंधुओ ने एक-दूसरे से गले मिलकर तथा माथे पर चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी लोगों को एकजुटता के साथ जिला ब्राह्मण महासभा को आगे बढ़ाना है और भगवान परशुराम के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है। कभी भी किसी भी विप्र बंधु पर ईश्वर ना करें कोई कष्ट आता है, तो हम सबको मिलकर एक जुटता के साथ उसका सामना करना है और उसके सुख-दुख में सदैव उसके साथ रहना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीम का भव्य स्वागत किया गया।

Read More »

इंटरलॉकिंग सड़क का किया उदघाटन

महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज में वार्ड नंबर 5 वारसी नगर की कई वर्षों से खराब पड़ी सड़क से नगर वासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिसको लेकर बोर्ड की बैठक में नगर के सभासद ने प्रस्ताव रखा था और नए इंटरलॉकिंग रोड की मांग की थी, जिसकी निर्माण की आज शुरुआत हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने आज इस इंटरलॉकिंग रोड का उद्घाटन किया और कहा हमारा लक्ष्य है नगर पंचायत क्षेत्र की जनता का सुरक्षा करना तथा वार्ड नंबर 5 वारसी नगर के सभासद मुस्ताक रैईनी ने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे, जिसका उन्होंने वादा किया था। वह हर कार्य करने में अपनी पूरी कोशिश करते रहेंगे। अपने पूरे वार्ड में ईमानदारी से कार्य करता रहूंगा और कहा इस वार्ड की सभी जनता हमारी है इन सबके लिए मैं हमेशा समर्पित रहूंगा।

Read More »

होली मिलन समारोह में शामिल हुए कांग्रेस नेता अतुल सिंह

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के गौरा ब्लॉक के मेल्खा साहब में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की और सभी से गले मिलकर उन्हें होली की बधाई दी। इस अवसर पर फाग मंडली ने फाग गीत प्रस्तुत किए।
श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्यौहार हम सभी को बुराई छोड़कर अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भूलकर एक-दूसरे से गले मिलने और अच्छाई की ओर चलने का संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि होली का पर्व हिंदू-मुसलमान, सिख-ईसाई, सभी जातियों और धर्मों के लोग साथ मिलकर मनाते हैं, जो भाईचारे की एक मिसाल है।
कार्यक्रम के आयोजकों ने श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया और उन्हें अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

Read More »

अपनी मांगों को लेकर मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले की एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में विगत कई वर्षों से मजदूरों को मिलने वाले वेतन को लेकर कहा सुनी चल रही है। मजदूर और मजदूर संगठन का कहना है कि ठेकदारों द्वारा जो वेतन उन्हें दिया जा रहा है वह उनकी मेहनत का आधा हिस्सा भी नहीं है। थर्मल पॉवर संविदा मजदूर संघ ने आरोप लगाया है कि एनटीपीसी में ठेकेदारों द्वारा मजदूरों के खाते में पैसा डालने के बाद ठेकेदार अपने मजदूरों से आधे से अधिक पैसे वापस ले लेते हैं जिससे मजदूरों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। दिहाड़ी बढ़ाने की मांग को लेकर एनटीपीसी श्रमिकों ने आज परियोजना गेट पर इकट्ठे होकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
संगठन के अध्यक्ष कमलाकांत पाण्डेय ने कहा कि मजदूर हित में उठाई जा रही मांगों पर एनटीपीसी प्रबंधन विचार करने के लिए भी तैयार नहीं है।

Read More »

दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

जन सामना ब्यूरोः मथुरा। मथुरा के एक गांव में खेत जा रहीं किशोरियों के साथ शुक्रवार दोपहर दो युवकों ने दुष्कर्म कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर जांचकर रही है। राया क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के साथ उसकी बुआ की लड़की शुक्रवार दोपहर खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान युवकों ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने गये तो आरोप है कि नामजद के परिजनों ने पीड़िताओं के परिजन से गाली गलौज कर जाने से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More »

सपा कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम की जयंती

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय दबरई पर कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 में पंजाब के रोपड़ में हुआ था। वह भारतीय राजनीतिक और समाज के सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किये। उन्होंने 1991 में इटावा से चुनाव लड़ा और पहली बार जीतकर लोकसभा में प्रवेश किया। सन् 1996 में होशियारपुर से 11 वीं लोकसभा का चुनाव जीता और दूसरी बार लोकसभा पहुंचे थें। कांशीराम के विचार भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा पार्टी के समस्य कार्यकर्ता ने चलने का संकल्प लिया है।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीकृष्ण बलराम की रथयात्रा

फिरोजाबाद। होली के महापर्व के अवसर पर तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा श्रीकृष्ण-बलराम का डोला गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जलकल विभाग में आयोजित मंेले में कृष्ण बलराम के स्वरूपों ने अपनी सेना के साथ कंस का वध किया। मेले में बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया।
शुक्रवार को फूल डोल मेला का आयोजन जलकल संस्थान में किया गया। कृष्ण बलराम की शोभायात्रा मोहल्ला दुली स्थित राधा मोहन मंदिर से शुरू हुई। रथ पर विराजमान श्रीकृष्ण और बलराम के स्वरूपों की आरती उतारकर स्वागत किया। रथयात्रा पुरानी मंडी, मुस्लिम क्षेत्रों में होते हुई इमामबाडा चौराहे पहुची। रास्ते में मुस्लिम समाज के लोगो ने स्वागत किया गया। रामलीला कमेटी के लोगो का स्वागत किया। रथ यात्रा घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, बाग छिंगामल, गांधी पार्क चौराहा होती हुई जलकल संस्थान पहुंची।

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष बने सतीश दिवाकर

फिरोजाबाद। रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई। पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष के नाम को होल्ड कर दिया है जबकि महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है।
संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भाजपाइयों ने संगठन में फेरबदल किया है। पूरे प्रदेश के अंदर संगठन के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। संगठन ने फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। सतीश दिवाकर पूर्व महामंत्री और एबीवीपी कार्यकर्ता रह चुके हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। अपना स्कूल संचालित करते हैं। महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाएंगे।

Read More »

पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास

रायबरेली। आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के नेतृत्व व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली परेड ग्राउंड में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ दंगा नियन्त्रण का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जनपद के प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन ने पुलिस बल द्वारा विधि विरुद्ध भीड़ को तितर बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबन्ध में जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

Read More »