लेकर अभिलाषाएं अनंत यहां,
कर लिया दुर्लभ जीवन यहां।
मन मूक मुद्रा लेकर जहां,
मन ठगा हुआ मानव है यहां।
आशा अभिलाषा में बंधा हुआ,
जाने वह विस्मित कहां हुआ।
त्यौहार पर बाजार की स्थिति से अनजान दिखा प्रशासन, ऊंचाहार में तो मनमाफिक ही चलता रहा सबकुछ
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। त्योहारों पर बाजार में बढ़ी हुई कीमतों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं है। जबकि अक्सर ऐसा पाया गया है कि बड़े त्यौहारों पर सब्जी, फल और मिठाइयों की दामों इजाफा हो जाता है। बढ़ी हुई कीमतों पर और दुकानदारों की मनमानी के आगे ग्राहक की एक नहीं चलती और उसे अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। शिकायत के बावजूद प्रशासन संज्ञान नहीं लेता। साथ ही मानो खाद्य सुरक्षा विभाग पहले से ही सांठ गांठ कर लेता है और अधिकांश दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रमाणपत्र तक देखने को नहीं मिलता।
ऊंचाहार नगर में संचालित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के आस-पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। दुर्गंध उठ रही और मिठाई समेत खाने पीने की सामग्री बिना ढंके बिक्री की जा रही है। राजमार्ग के आवागमन को अवरुद्ध किया जा रहा है परन्तु प्रशासन ने आंख बंद कर ली है।
दिव्यांग जरूरतमंदों को किए सहायक उपकरण वितरित
विश्व बंधु शास्त्री: खेकड़ा, बागपत। पदमावती धाम में आयोजित दिव्यांग शिविर में जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। आर्यिका माता सरस्वती ने आशीर्वचन कहे। बड़ौत के अहिंसा परमो धर्म चेरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग शिविर का शुभारम्भ आर्यिका माता सरस्वती ने किया। उन्होने इसे बडा पुण्य कर्म बताया। शिविर में करीब दो दर्जन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, हाथ, पैर लगाए गए।
भाकियू अम्बावत ने दिया बड़ागांव पेरिफेरल टोल पर धरना
विश्व बंधु शास्त्रीः खेकड़ा, बागपत। भाकियू अम्बावत ने रविवार को बड़ागांव पेरिफेरल टोल नाके पर धरना दिया। टोल से चढने उतरने में अव्यवस्था को ठीक कराने और स्थानीय लोगों को निशुल्क सुविधा देने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावत गुट के कार्यकर्ता रविवार दोपहर बडागांव के पेरिफेरल टोल नाके पर पहुंचे। उन्होने एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं का कहना था कि पेरिफेरल टोल की अव्यवस्था के कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोल से आने-जाने के लिए केवल एक ही मार्ग है, जिससे लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है और अधिक टोल शुल्क देना पड़ रहा है।
अनशन पर बैठे भैयादास महाराज की हालत बिगड़ी
प्रशासन पर अनदेखी करने का लगाया आरोप
बागपत। डूंडाहैडा के बालाजी आश्रम में बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर भैयादास महाराज की हालत रविवार को बिगड़ गई। आश्रम के भक्तों ने प्रशासन पर महाराज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। महामंडलेश्वर भैयादास महाराज जनपद के प्रमुख संत है। वे गत 12 मार्च से बिजली विभाग के अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आश्रम परिसर में आमरण अनशन पर बैठे है। रविवार को अनशन के पांचवे दिन उनकी हालत बिगड़ गई। बताया गया कि उन्होने अन्न का त्याग किया हुआ है।
बिसावर में मासूम से दरिंदगी के बाद बवाल
हाथरस। बिसावर में मासूम के साथ दरिंगदी और मस्जिद में तोड़तोड़ के बाद बवाल हो गया। एक युवक पर 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर रेप का आरोप है। आरोपी चमन बच्ची को पोखर के पास ले गया। वहां दुष्कर्म के बाद उसे अर्द्धमूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया।
लीला जनकल्याण समिति ने महिला कैदियों को वितरित की होली सामग्री
कानपुर। लीला जनकल्याण समिति द्वारा होली के पर्व पर जिला कारागार उन्नाव की महिला कैदियों को अबीर, गुलाल, रंग, पिचकारी आदि का वितरण किया गया। इस दौरान महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों के चेहरे भी रंग और गुलाल पाकर खिल उठे। समिति की सचिव शिल्पी सिंघानिया ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनकी संस्था निरंतर नगर की विभिन्न बस्तियों में खाद्य और पाठ सामग्री वितरित करती रही है। इस बार आयोजित कार्यक्रम में कैदियों को पिचकारी, रंग, गुलाल, पेन, पेंसिल, स्लेट, तौलिए, चादर, समोसे, फ्रूटी सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिल्पी सिंघानिया ने महिला कैदियों को सेवा का संकल्प दिलाया।
पति को सांप ने डसा, पत्नी ने चूसकर निकाला जहर
दोनों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में एक जहरीले सांप ने युवक को डस लिया। इसकी जानकारी होते ही पत्नी ने फिल्मी स्टाइल में पति का जहर निकालने के लिए उसे चूसना शुरू कर दिया। पत्नी के मुंह में जहर जाने पर दोनों की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला थाना नारखी क्षेत्र के गांव गोंछ का बाग की है। यहां पर रहने वाले प्रदीप घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे। तभी वहां छिपकर बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। प्रदीप के शोर मचाने पर पत्नी सुमन दौड़कर पहुंची। जब उन्हें जानकारी हुई कि पति को जहरीले सांप ने डस लिया है, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे जिस जगह सांप ने डसा था।
आलू बीनकर आ रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
फिरोजाबाद। खेत में आलू बीनने के लिए गए एक वृद्ध को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। हादसे में मोपेड सवार वृद्ध किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो बेटों के पिता थे।
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला बीना निवासी 70 वर्षीय हरविलास मेहनत मजदूरी करते थे। उनके दो बेटे हैं। बेटे भी बाहर मजदूरी करते हैं। वह आलू बीनने के लिए आगरा के फतेहाबाद मोपेड से गए थे। परिजनों ने बताया कि जब वह आलू बीनकर वापस घर लौट रहे थे। तभी गढ़ी तिवारी के पास ट्रैक्टर चालक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
महापौर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को बांटे चेक
फिरोजाबाद। शासन प्रशासन का उद्देश्य है कि समाज के सभी तबकों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनके जीवन में उत्पन्न समस्याओं को दूर किया जाए। इसी विचार के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1890 करोड़ रू. की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवार को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किया गया। जनपदों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया।