Sunday, September 22, 2024
Breaking News

जनपद न्यायालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। राज्य सरकार द्वारा विशेष मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा जनपद न्यायालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर जनपद न्यायाधीश ने पीपल, पाकड़ और बरगद का पौधा लगाकर बताया कि इन पौधों को ब्रहमा, विष्णु, महेश के नाम से भी संबोधित करते हैं। प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आज जनपद न्यायाधीश द्वारा अन्य न्यायिक अधिकारीगण के साथ राज्य स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ जनपद न्यायालय प्रांगण से किया गया है।

Read More »

सवर्ण महासभा ने मनाया क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा प्रथम क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव नगर निगम के जलकल विभाग में मंगल पाण्डे की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण कर मनाया गया।
बुधवार को भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव नगर निगम के जलकल विभाग में मंगल पाण्डे की प्रतिमा दुग्धाभिषेक कर मनाया गया। इस अवसर महापौर कामिनी राठौर व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा शहीद मंगल पाण्डे के बलिदान दिवस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले बिगुल फूंका था। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवा पीड़ी क्रांतिकारी मंगल पांडे के आदर्शाे पर चलकर उनके बताए गए मार्ग पर चले। ऐसे देश भक्तों के कारण आज हम लोग चौन की सांस ले रहे है।

Read More »

हंगामें के बीच सम्पन्न हुई नगर निगम की बोर्ड की बैठक

फिरोजाबाद। बुधवार को पॉलीवाल हॉल में नगर निगम की बोर्ड की बैठक हंगामें के बीच सम्पन्न हुई। महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक के दौरान सर्व सम्मति से जनहित से जुड़े 35 प्रस्तावों पास किये गये। इसके अतिरिक्त अलग-अलग वार्डो में पार्षदो द्वारा किये करीब 35.75 करोड़ की लागत वाले नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग आदि से जुड़े कुल 297 पूरक प्रस्तावों को भी सदन की स्वकृति मिल गई।
नगर निगम की बोर्ड की बैठक महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देशन में नगर निगम के पॉलीवाल हॉल में वंदे मातरम के साथ प्रारम्भ हुई। बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रही महापौर ने सदन की कार्यवाही शुरू करने निर्देश दिए। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल ने बोर्ड की बैठक में प्रस्तावो के पढकर सदन के सामने रखा। पार्षदों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई। वहीं पार्षद श्याम सिंह यादव ने गृहकर पर 30 प्रतिशत वृद्वि पर अपनी असमति जताई। जिसका सदन ने समर्थन कर प्रस्ताव को निरस्त कराया। वहीं मकानों के ट्रांसर्फर पर रेट बढ़ाने पर रोक लगाने की बात कही। इसके अलावा पार्षद सुनील मिश्रा ने ठेकेदारी को लेकर कुछ बात कही, तो कुछ पार्षद आग बबूला हो गये। उन्होंने कहा खुलकर नाम बताए। कौन ठेकेदारी कर रहे है।

Read More »

साइबर ठगी की शिकार हुई महिला, वापस मिला पैसा

♦ रूई भेजने के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया था शिकार
मथुरा। रुई भेजने के नाम पर खाते से कुल 12,300 रुपये निकालने की धोखाधडी के पीडित की साइबर टीम ने धनराशि वापस कराई है। आये दिन साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनसे उनके बैंक खाते एवं क्रेडिट कार्ड, आदि से जुड़ी गोपनीय जानकारी अर्जित कर यूपीआई व अन्य के माध्यम से धोखाधडी कर ली जाती है।
कपिल सैनी निवासी रुकमणी विहार गोल चक्कर थाना वृन्दावन की पत्नी ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत थाना वृन्दावन पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर दर्ज कराई थी। पीड़ित की ठगी की गयी धनराशि को वापस कराने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी साइबर सेल टीम द्वारा प्रार्थना पत्र पर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि साइबर अपराध कर पीड़िता के खाते से कुल 12300 की धोखाधडी कर निकाल लिए गये हैं। त्वरित कार्यवाही करते हुए बैक, पेमेंट गेटवे पर समन्वय स्थापित कर पीडिता के 12,300 रुपये वापस कराये गये।

Read More »

मथुरा में अब यमुना का पानी कम होने लगा, लेकिन बीमारियां फैलने का डर

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यमुना का जलस्तर घट रहा है। बुधवार को जलस्तर 167.20 मीटर से घटकर 166.60 मीटर पर पहुंच गया। इसक बाद भी अभी यमुना खतरे के निशान पर बह रही है। यमुना नदी के सभी घाट जलमग्न हैं। यमुना के घाट के किनारे रास्तों पर सीवर का भरा हुआ है पानी। घाट जलमग्न होने की वजह से श्रद्धालु यमुना के बाहर से ही आचमन और पूजा कर वापस लौट रहे हैं। यमुना का जलस्तर कम होने से जलभराव ग्रस्त हुए कुछ रास्तों से पानी हट गया है। जलभराव इन स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया है। नाले और नालियां चोक हो गई हैं। नगर निगम ने इस दिशा में अभी कोई कदम नहीं उठाया है, लोग कह रहे हैं कि नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है।
प्रयाग घाट से प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर और यमुना महारानी के प्रसिद्ध विश्राम घाट के लिए जाने वाले मार्गों की हालत भी खराब है। इन रास्तों पर दो से तीन फीट पानी था, लेकिन अब पानी घट गया है। यहां के रहने वाले लोग बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे थे।

Read More »

खेलों के लिए आवेदन 24 जुलाई तक

हाथरस। खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ के अनुपालन में क्रीडा अधिकारी, जिला खेल कार्यालय ने बताया है कि वर्ष- 2023-24 हेतु 12 एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए निम्न खेलों तथा तैराकी बालक वर्ग, बैडमिंटन बालक वर्ग, बास्केटबाल बालक-बालिका वर्ग, तीरंदाजी बालक-बालिका वर्ग, कुश्ती बालक वर्ग तथा वालीबॉल बालिका वर्ग में रिक्त रह गयें स्थानों में प्रवेश हेतु 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल्स जिला स्पोटर््स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित किया जायेगा।
मुख्य चयनट्रायल्स हेतु निम्न खेलों यथा तैराकी बालक वर्ग, बैडमिंटन बालक वर्ग, बास्केटबाल बालक-बालिका वर्ग, तीरंदाजी बालक-बालिका वर्ग, कुश्ती बालक वर्ग तथा वालीबॉल बालिका वर्ग में मुख्य चयनट्रायल्स हेतु के.डी. सिंह बाबू स्टडियम लखनऊ में 28 जुलाई को प्रातः 7 बजे से आयोजित किये जायेंगे।

Read More »

रोजगार मेला 27 जुलाई को

हाथरस। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकन्द्राराऊ ने बताया है कि दिनांक 27 जुलाई को प्रातः 10 बजे वृहद रोजगार मेले का आयोजन बी.एल.एस. इण्टरनेशनल स्कूल, तहसील के सामने, अलीगढ रोड, हाथरस में किया जा रहा है। जिसमें लगभग विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें आई.टी.आई. पास, 10वीं, 12वीं पास एवं उच्च शिक्षा पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित तथा सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर कैम्पस रोजगार प्लेसमैन्ट में भाग लेने हेतु दिनांक 27 जुलाई की प्रातः 10 बजे उपस्थित हों।

Read More »

पृथ्वी पर प्रदूषण व प्राणियों का अस्तित्व बचाने को पर्यावरण संरक्षण आवश्यकः संजय राणा

सहारनपुर। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि० सहारनपुर शाखा द्वारा ‘पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन पर मंडराता खतरा, कारण एवं निवारण’ विषय पर आयोजित नार में वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी को विनाश से बचाने के लिए हमें स्वयं मिलकर पर्यावरण को बचाना होगा, तभी प्राणियों का अस्तित्व पृथ्वी पर बचेगा।
सहारनपुर के अम्बाला रोड स्थित होटल स्काई लार्क में आयोजित सेमिनार / सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य वक्ता बागपत से आये पर्यावरणविद् एवं एनवायरमेन्ट एण्ड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन के निदेशक संजय राणा ने पृथ्वी पर जीव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक के पर्यावरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पर्यावरण का प्रदूषण भयंकर स्थिति में पहुंच चुका है, यदि शीघ्र ही इसके लिए सामूहिक प्रयास न किया गया तो सम्पूर्ण विनाश होना तय है।
नगर निगम सहारनपुर के महापौर डा० अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, उससे सम्पूर्ण सृष्टि का अस्तित्व खतरे में है। इसके लिए सभी को सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि जब हम प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधनों का उपभोग कर रहे है तो प्रकृति का संरक्षण करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधा रोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण करने का भी आह्वान किया। प्रकृति कुंज के आचार्य एवं पर्यावरणविद् राजेन्द्र अटल का कहना था कि हम सभी छोटे-छोटे प्रयास करके भी पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

Read More »

मगल पांडे की जयती एवं गोपालदास नीरज की पुण्य तिथि मनाई

हाथरस। देश के महान नायक मंगल पांडे की जन्म जयंती एवं गीतकार पदम भूषण गोपालदास नीरज की पुण्य स्मृति का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी एवं साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर कांग्रेस के जिला सचिव एवं ब्रज कला केंद्र के कोषाध्यक्ष हरि शंकर वर्मा की अध्यक्षता व कवि दीपक रफी के संचालन में मां शारदा की वंदना से प्रारंभ हुआ।
कांग्रेस एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सर्वप्रथम दोनों महान विभूतियों के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया साथ ही उपस्थित कांग्रेस जन व साहित्यकारों ने उन्हें नमन करते हुए मंगल पांडे के बारे में बताया।
बंगाल के बैरकपुर छावनी में मंगल पांडे ने कारतूस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया यही नहीं मारो फिरंगी को नारे के साथ उन्होंने अंग्रेजों पर हमला तक कर दिया था. परिणाम स्वरूप उनकी गिरफ्तारी हुई और मुकदमा चलाया गया। उन्हें इस विद्रोह के लिए फांसी की सजा सुनाई गई थी।

Read More »

आत्म कल्याण को अध्यात्म विद्या आवश्यकः मुनि विशुद्ध सागर

बागपत। दिगम्बराचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने बड़ौत के ऋषभ सभागार में आयोजित धर्मसभा में मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि आत्म कल्याण के लिए अध्यात्म विद्या सर्वश्रेष्ठ है।
जैन मुनि ने कहा, जहां विचारशीलता के साथ उमंग, उत्साह, जागृति और लगनशीलता होगी, वहाँ सिद्धियाँ स्वयमेव होने लगती हैं।
आचार्य श्री ने कहा कि जो-जो नारियों को निहारते हैं, उनको अपयश ही मिलता है। रावण ने नारी को निहारा, तो नरक जाना पड़ा। जो कुदृष्टि से नारियों को देखता है, उसका चारित्र नष्ट हो जाता है । विकृत दृष्टि चारित्र भ्रष्ट कर देती है। पवित्र दृष्टि ही पवित्र- पथ प्रदान करती है। धन-धरती का राग महा-अनर्थकारी होता है ।
सही सोच एवं पवित्र दृष्टि आनन्दकारी होती है। आनन्द पूर्वक जीना है तो व्यर्थ की बातें मत सुनो, व्यर्थ में मत सोचो एवं व्यर्थ बोलो भी मत। अपनी मानसिक एवं शारीरिक शक्ति की रक्षा करो। साधक को अपनी-साधना पर दृष्टि रखना चाहिए। राग एवं द्वेष मल हैं, इस मल से रक्षा करो। बुरे विचार ही बुरे कार्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।

Read More »