कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की तहसील सिकन्दरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील परिसर में ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात एवं बी०बी०जी०टी०एस० मूर्ति, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात द्वारा हरिशंकरी का पौधा रोपित किया गया। तदोपरांत अपराह्न में न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद के जनपद आगमन पर ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में जनपद न्यायालय कानपुर देहात परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।