सैकड़ों जोड़ों ने अग्नि के समक्ष लिए सात फेरे, जीवन भर साथ निभाने का किया वादा
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भव्य सामूहिक विवाह समारोहों की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एक ही छत के नीचे सैकड़ों वर-वधुओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट कर ससम्मान विदा किया गया। महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा कोटला रोड स्थित एडंवास वाटिका में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 60 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने का वचन लिया। इसके अलावा दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। समिति के डॉ. राधेश्याम कुशवाह ने बताया कि भड़रिया नवमी के पावन अवसर पर कुल 62 जोड़ियों का विवाह करवाया गया। इस अवसर पर राजीव कुशवाह, यशवर्धन कुशवाह, जितेंद्र शाक्य, मुन्नालाल झा, अनुराग बघेल, राहुल सविता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Read More »
Jansaamna
सलोन, रायबरेली। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन का 75वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभापति मृत्युंजय सिंह, प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह और प्रधानाचार्य अमित भारती ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों – मो. इस्माईल, डॉ. साधना शर्मा, अखिलेश सिंह, तलत जहां, राज किशोर, ओझा जी, मनो विश्राम, प्रधान लिपिक हरिहर प्रसाद पांडे और सुरेश बहादुर सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रायबरेली/लखनऊ। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही स्कूल पेयरिंग नीति के विरोध में शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने नगर विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंचकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार की इस नीति को अव्यवहारिक, शिक्षा विरोधी और जनविरोधी करार देते हुए तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई।
फिरोजाबाद। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलैक्ट्रट पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा हैं। जिसमें स्कूल पेयरिंग नीति के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई है।
फिरोजाबाद। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री शीतलनाथ रत्नत्रय जिनालय नसिया में विराजमान मुनि एकत्व सागर गुरुदेव को नसिया कमेटी ने वर्षायोग हेतु श्री फल भेंट किया। वर्षायोग के लिए आग्रह किया। नसिया कमेटी एवं श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत द्वारा एक औपचारिक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि वर्षायोग समिति मुनिश्री का वर्षायोग नहीं कराएगी तो फिर नसिया कमेटी मुनिश्री एकत्व सागर गुरुदेव का वर्षायोग कराएगी। और इसी को ध्यान रखते हुए नसिया कमेटी ने गुरुदेव को श्री फल भेंट किया। नसिया कमेटी के अध्यक्ष अनुज जैन तुलसी बिहार ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर तक के चार माह जैन संतों के वर्षायोग के होते हैं।
हाथरस। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहे पर ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी क्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय, अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, एसडीएम सासनी नीरज शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जबकि प्रतिमा के पेडस्टल (चबूतरे) का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक अंजुला सिंह माहौर के प्रयासों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में राजनीति के स्वरूप को बदलने का ऐतिहासिक अवसर है। हालांकि इसका क्रियान्वयन 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संभव है, लेकिन यह तभी सफल होगा जब राजनीतिक दल अभी से महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाएँ। केवल आरक्षित सीटें देना पर्याप्त नहीं; दलों को आंतरिक कोटा, वित्तीय सहयोग, प्रशिक्षण, मेंटरशिप और निर्णयकारी भूमिका में महिलाओं को प्राथमिकता देनी होगी। अगर यह मौका चूक गया तो आरक्षण भी दिखावा बन जाएगा। समावेशी और सशक्त लोकतंत्र के लिए अब निर्णायक और नीतिगत पहल ज़रूरी है।