Saturday, June 20, 2026
Breaking News

बहनों के सफर करने से रोडवेज की सभी व्यवस्थाएं हुई बौनी

शिकोहाबाद। शनिवार को भाई-बहन के अटूट प्यार का बंधन रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनें अपने घरों से भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए निकलीं। जिससे नगर के मैनपुरी चौराहा, एटा चौराहा, सुभाष तिराहा और स्टेशन रोड पर बड़ी भीड़ देखने को मिली। वहीं घेवर और मिठाई खरीदने के लिए भी मिष्ठान भंडारों पर भीड़ लगी रही। इस दौरान रोडवेज विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाएं छोटी दिखाई दीं। बसों के इंतजार में घंटों बहनों को सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। वहीं डग्गेमार वाहन चालकों ने जमकर कमाई की। इस अवसर पर उन्होंने मुंहमांगे दाम वसूल किए और पांच के स्थान पर आठ सवारियों को बैठाकर चले। शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व नगर में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह चार बजे से ही दूर-दराज की बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकल पड़ीं।

Read More »

सेना की बड़ी सफलता: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सहित तीन आतंकी ढेर, शहीदों के परिजनों ने जताई खुशी

कानपुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद सरकार की सख्त पहल पर भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के भीतर घुसकर उसके 11 एयरबेस और आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमलों से नष्ट कर दिया। इस निर्णायक कार्रवाई से भारत की संप्रभुता और सैन्य ताकत को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली। ताज़ा घटनाक्रम में, कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अपने दो साथियों के साथ मारा गया। सेना की इस बड़ी सफलता के बाद उन शहीदों के परिजनों ने संतोष और गर्व व्यक्त किया, जो इस हमले में जान गंवा बैठे थे। कानपुर निवासी शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार ने भी राहत की भावना प्रकट की। उनके पिता संजय द्विवेदी और पत्नी ऐशान्यां ने सेना की इस कार्रवाई को न्याय की जीत बताया।

Read More »

भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि

हाथरस। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डी.पी. भारती उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1999 में दो महीने चले कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के अंतर्गत पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उन्होंने इस दिन को वीरता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि डी.पी. भारती ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी और विषम परिस्थितियों में किए गए संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय न केवल सैन्य जीत थी, बल्कि यह भारत की संप्रभुता की रक्षा की एक मिसाल है। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि सदर विधायक अंजुला माहौर ने भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि और उससे उपजे सैन्य संघर्षों पर प्रकाश डाला।

Read More »

शहीदों के बलिदानों का ऋण तो चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन प्रयास अवश्य करना चाहिए – डॉ. संजीव आहूजा

शिकोहाबाद। नगर की यंग स्कॉलर्स एकेडमी में शनिवार को कारगिल विजय दिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव आहूजा, प्रधानाचार्य संदीप कुमार, कृपाशंकर शर्मा और रेखा तेंगुरिया ने संयुक्त रूप से शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट मनोज इंदोलिया ने कारगिल विजय दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भारतीय सेना के साहसपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 1999 में भारतीय जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को परास्त कर विजय प्राप्त की थी।

Read More »

किसानों की 1500 बीघा धान की फसल डूबी, जल निकासी न होने पर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

फिरोजाबाद। जेडाझाल की पुलिया मछरियाई पर बनाई गई पक्की दीवार के कारण जल निकासी बंद हो गई है, जिससे आसपास के गांवों—कताना, जैतपुर देवा, नगला जगन्नाथ, सरवपुर आदि की लगभग 1500 से 1600 बीघा धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। मौके की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने अपनी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का मौके पर मुआयना किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ और जेई से तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। रामनिवास यादव ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से इसी तरह की समस्या से किसान जूझ रहे हैं। हर वर्ष हजारों बीघा फसल जलभराव के कारण नष्ट हो रही है, लेकिन शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला।

Read More »

कारगिल विजय दिवस पर शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के परिजनों का सम्मान, भाजपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने की, वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के परिजनों को सम्मानित कर की गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रतीक है। 1999 में दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सैनिकों ने परास्त कर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह ऐतिहासिक विजय ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत 26 जुलाई को प्राप्त हुई, जिसे हर वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय सेना को पूर्ण स्वतंत्रता दी गई थी। सैनिकों ने बहादुरी से लड़ते हुए देश की रक्षा की और दुश्मन को करारा जवाब दिया।

Read More »

शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने वृक्षारोपण कर मनाई कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ

फिरोजाबाद। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा विकास भवन मुख्यालय पर वृक्षारोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने न केवल शहीदों को स्मरण किया, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी नई ऊर्जा दी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि शहादत दिवस मनाने का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना है। अटेवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कृष्णज ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेवा के शौर्य, पराक्रम, साहस और वीरता का प्रतीक है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत आज ही के दिन दुश्मन को खदेड़कर अदम्य साहस का परिचय दिया था।

Read More »

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा अज्ञात अस्थि कलशों का विधिवत पूजन, पितृपक्ष में होगा विसर्जन

कानपुर। जिन दिवंगत आत्माओं की मृत्यु अज्ञात रूप से हुई और जिनका कोई परिजन अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन करने को मौजूद नहीं था, ऐसे सात अज्ञात अस्थि कलशों का शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधिवत पूजन कर एक प्रेरणादायक मानवीय पहल प्रस्तुत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा में अज्ञात शवयात्रा को भी सम्मान देने का विधान है, ऐसे में इन अस्थियों का विधिपूर्वक पूजन व विसर्जन करना हमारा धर्म और कर्तव्य है। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में विद्युत शवदाह गृह, भैरो घाट में अस्थि कलश बैंक की स्थापना की गई थी, जहां परिजन अस्थियों को अस्थायी रूप से रखकर बाद में विसर्जन हेतु ले जा सकते हैं। यह सेवा पूर्णतः नि:शुल्क है। प्रत्येक वर्ष कुछ कलश ऐसे होते हैं जिन्हें कोई लेने नहीं आता। ऐसे अज्ञात अस्थि कलशों का विसर्जन संस्था स्वयं करती है। संस्था की महासचिव माधवी सेंगर ने बताया कि अब तक 120 अज्ञात अस्थि कलशों का विसर्जन किया जा चुका है।

Read More »

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का मेरठ में धरना प्रदर्शन, मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की महानगर / जिला कार्यकारिणी द्वारा आज दूसरे दिन भी दोपहर 3 बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय), मेरठ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन संघ के जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि संचालन श्री शीश पाल सिंह, जिला मंत्री ने किया। संघ के मंडल प्रभारी मंत्री शशिकांत शर्मा ने बताया कि दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, सदर में वर्ष 2013 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। इसके विपरीत, मृतक आश्रित कोटे से सीधी भर्ती की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मेरठ की मिलीभगत और भ्रष्टाचार का परिणाम है, जिसे संगठन किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पदोन्नति के अलावा कर्मचारियों को एसीपी (वार्षिक करियर प्रगति योजना) का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है।

Read More »

मौकों को मैं नहीं तलाशती, मौके मुझे तलाशते हैं : स्मृति ईरानी

राजीव रंजन नाग | नई दिल्ली

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने अभिनय और राजनीतिक करियर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। जब स्मृति ईरानी से पूछा गया कि वह शिमला में ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और दिल्ली से फोन आने पर क्या हुआ, तो उन्होंने बताया:

“मैं शिमला में थी। ऋषि कपूर साहब के साथ एक फिल्म में काम कर रही थी, जब सुबह-सुबह फोन आया कि आपको दिल्ली आना है, दोपहर को शपथ लेनी है। तो मेरा अंतिम वह क्षण, जो मैंने कैमरे को फेस किया था, वह स्वर्गीय ऋषि कपूर जी के साथ था।”

स्मृति ईरानी यह टिप्पणी ‘आपकी अदालत’ कार्यक्रम में कर रही थीं।

जब पूछा गया कि क्या ऋषि कपूर ने उन्हें कोई सलाह दी थी, तो स्मृति ईरानी ने याद करते हुए कहा:

“उन्होंने कहा कि पलकें भी मत झपकाओ, समय भी मत गवांओ। बाकी लोग जो क्रू में थे, उन्होंने भी खुशी जाहिर की और कहा कि जल्दी से बैग बांधो और दिल्ली जाओ, क्योंकि राष्ट्र सेवा से बड़ी कोई सेवा और सौभाग्य नहीं है।”

जब सवाल किया गया कि क्या कोई ऐसा मौका फिर आ सकता है कि उन्हें फिर फोन आए और वे “क्योंकि…” के सेट से वापस दिल्ली में शपथ लेते हुए दिखें? इस पर स्मृति ईरानी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया:

“मौकों को मैं नहीं तलाशती, मौके मुझे तलाशते हैं। कौन-सा मौका मुझे कब तलाश लेगा, यह मैं नहीं जानती। इतना जानती हूं कि जब मौका मुझे तलाशते हुए आए, तो आप न बेज़ार होंगे, न शर्मसार होंगे। मैं जो प्रतिभा लेकर राजनीति और मीडिया में आई हूं, उस बेंचमार्क से नीचे नहीं उतरूंगी। इतना मैं वादा करती हूं।”

Read More »