शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही : एडीएम जेपी गुप्ता
रसूलाबाद, कानपुर देहात।तहसील परिसर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जेपी गुप्ता के अध्यक्षता में सम्पन्न सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 122 शिकायतें पंजीकृत की गई ।जिसमे मौके पर ही 3 शिकायतों का निस्तारणकिया गया है ।शिकायतो में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की ही शिकायतें रही है, बाकी अन्य शिकायतो को शीघ्र गुण दोष के आधार पर निस्तारण के निर्देश के साथ कर्मचारियों को चेताया गया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 122 शिकायते पंजीकृत की गई ।शिकायतों को अपर जिलाधिकारी ने सुनकर कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश दिए ।चल रहे समाधान दिवस में एक फरयादी दीपक कुमार पुत्र रधुवीर प्रसाद ग्राम चित्ता निवादा बैरिसाल रसूलाबाद शिकायत की है वन विभाग की सरकारी भूमि गाटा संख्या 1921पर पैमाइश के बाद वनविभाग के कर्मचारियों द्वारा बनाई गई बाउंडरी को गांव के रामबक्स पुत्र मनशुख व अनील पुत्र विश्राम सिंह ने तोड़कर खेती कर रहे है तो वही वन विभाग के भूमि गाटा संख्या 2549/2570/2571/ पर दिलीप पुत्र दयाराम बाउंडरी की पक्की नीव बनाकर मकान का निर्माण कार्य कराकर कब्जा किया है।
Read More »
Jansaamna
जिलाधिकारी ने कहा प्राथमिकता पर निपटाये वरासत का मामला,अन्यथा होंगे जिम्मेदार
पुलिस ने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी घरों में किए नजरबंद
फिरोजाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर व्याप्त अव्यवस्थाओ की शिकायत पर आरएम इटावा बीपी अग्रवाल, एआरएम राघवेन्द्र सिंह ने रूटीन निरीक्षण किया। जिसमें अव्यवस्थाएं मिलने पर स्टेशन इंचार्ज को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि सभी बस बस स्टैंड परिसर मेंआयेंगी।उच्चाधिकारियो के निर्देशन में शुक्रवार को आरएम इटावा बीपी अग्रवाल ने एआरएम शिकोहाबाद राघवेन्द्र सिंह के साथ रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। जिसमें गंदगी और पानी की व्यवस्था ठीक न मिलने पर स्टेशन इंचार्ज को कडी हिदायत देते सुधार के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंड परिसर मंे खडी बसो पर साफ सफाई न होने पर ड्राइवर, परिचालक को फटकार लगाई। साथ ही रोडवेज प्रशासन द्वारा अवंटित दुकानो का निरीक्षण किया।
फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. जनेेेश्वर मिश्र की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. जनेेेश्वर मिश्र की जयन्ती मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर आयोेेेजित कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुये शिकाहवाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि जनेश्वर समाजवादी आंदोलन के बडे़ नेता थे। उन्होने पिछडे, दलितो, वंचितों के उत्थान के लिये अपना पूर्ण जीवन समार्पित कर दिया। वह पिछडे एवं दलितो के सच्चे हितेषी थे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, रामसेवक यादव, अनिल यादव, कप्तान सिंह, डा. विजय आर्या, दीपू यादव, शमी कपूर, जगमोहन यादव, हरिओम यादव, सतीश यादव, अंकील, अनार सिंह दिवाकर, राजू यादव, नीरज यादव मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त द्वारा शुक्रवार को सैलई, रविदास नगर क्षेत्र की लिंक गलियों आदि क्षेत्र का निगम अधिकारियों संग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में मच्छर जनित संक्रामक रोगों से बचाव हेतु सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पेयजलापूर्ति एवं निर्माण आदि कार्यो को ओर अधिक बेहतर तरीके से किये जाने के निर्देश दिये।नगर आयुक्त धनश्याम मीण के द्वारा वार्ड नं. एक सैलई के बुद्व विहार रोड से निरीक्षण प्रारम्भ किया गया। निरीक्षण के दौरान गलियोें की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। क्षेत्र के खाली प्लाटों की सफाई कराने हेतु क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को निर्देश दिये गये। घरों में रखे कूलरों में ग्रेनूअल्स/एन्टीलार्वा का छिड़काव कराया गया। रविदास नगर की कुछ गलियॉ कच्ची एवं नालियॉ टूटी हुई मिलने पर अधिशासी अभियंता (निर्माण) को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।