संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए
क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग व शुद्ध पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्य युद्धस्तर पर चलाए
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में 01 से 31 जुलाई 2022 तक चलने वाले द्वितीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 से 31 जुलाई के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर विभागीय समन्वय बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के विरुद्ध लड़ाई जारी है। ऐसे में संचारी व विषाणु जनित रोगों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षण बैठक में अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण प्राप्त कराने के निर्देश दिये।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को रूचि पूर्ण विधा पपेट निर्माण उसके प्रदर्शन से जोड़ने के लिए विद्यालयों में नामित मीना मंच सुगम करता को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय पपेट शो प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक विकास खंड से 5 सक्रिय शुभम करता को प्रशिक्षित किया गया, जिनके द्वारा बीआरसी स्तर पर सभी सुगम कर्ताओं को प्रशिक्षण देकर बच्चों को हुनरमंद बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।प्रशिक्षण में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी मीना मंच सुगम करता पपेट के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मिशन शक्ति जागरूकता, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जो बालिकाओं से जुड़े मुद्दे हैं उनके बारे में बालिकाओं को एवं उनके अभिभावकों को सजग एवं जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि जनपद में मीना मंच बहुत ही सशक्त एवं प्रभावशाली तरीके से बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। आप सभी लोग अपने अपने विद्यालय में पपेट विधा को बड़ी मजबूती के साथ बच्चों के बीच में शेयर करें यही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।
एसडीएम व बीडीओ भूसा क्रय व अधिक से अधिक करवाये दान: माला श्रीवास्तव
कानपुर। पबजी आनलाईन गेम आज की युवा पीढ़ी के साथ साथ कम उर्म के बच्चों के सिर चढ़कर बोल रहा है।जिसके चलते आज की युवा पीढ़ी नई नई बीमारियों से ग्रसित हो रही है। वही यदि बच्चो को गेम खेलने के बीच रोका टोका जाये तो वह गलत कदम उठाते है।मामला बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर निवासी हरिश्चन्द्र शर्मा पुत्र रामचन्द्र शर्मा जिनका तेरह वर्षीय बेटा जो कि कक्षा आठ का छात्र है। बीती 20/6/22 को बिना बताये घर से कही चला गया था।पीड़ित पिता ने बताया कि बेटा आनलाईन गेम का लती है। हर समय मोबाइल मे गेम खेलता रहता था। कुछ दिन पहले उसने जेब मे रखे दो हजार रूपये भी चुराये थे। जिसकी वजह से बच्चे को डाटा भी गया था। जिससे वह घर से नाराज होकर कही चला गया था। जिसकी काफी खोजबीन की गई थी। जिसके बाद बच्चे के न मिलने पर बर्रा थाने मे गुमशुदगी की रिर्पोट कराई।बर्रा इंसपेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि दो दिन बाद खोया हुआ बच्चा स्वतः लौट आया है।
कानपुर दक्षिण। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा गॉव निवासी लालता प्रसाद वर्मा के पुत्र दीपक वर्मा निजी कम्पनी मे काम करते है। आज सुबह आठ बजे डियूटी जाते समय बर्रा हाईवे के नीचे रोड पर पीछे से आ रही पिकअप ने दीपक की बाइक मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दीपक दूर जाकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये।जहॉ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक के मित्र ने राहुल ने बताया कि रोज की तरह दीपक घर से डियूटी के लिये निकला था। जिसके कुछ देर बाद घर पर फोन आने पर पता चला कि दीपक का एक्सीडेंट हो गया है। और वह नौबस्ता के आत्माराम अस्पताल मे भर्ती है। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे जहॉ डॉक्टरों ने दीपक को म्रत घोषित कर दिया। जिसके बाद बर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
-हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने देर रात प्रेमिका के घर के साथ साथ मोहल्ले वालों के ऊपर भी चलाए ईंट और पत्थर
लखनऊः अखिलेश सिंह। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। वीसी में विभिन्न जिलों व विभागों द्वारा प्रमुख उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पीपीटी प्रस्तुत की गई।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही पूंछ तांछ के मामले में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में योग सप्ताह के अंतर्गत दर्शन एवं संस्कृति विभाग की ओर से 21 जून को ‘योग की भारतीय परंपराएं’ विषय पर आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में लंदन की मूल निवासी तथा चंद्रमौलि फाउंडेशन, वाराणसी की सहसंस्थापक, प्रख्यात संस्कृत साधक डॉ. लूसी गेस्ट (दिव्यप्रभा) ने कहा कि योग मोह से मुक्त करने का रास्ता है। स्वयं को पहचाना ही योग की भारतीय परंपरा है।