Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1181)

Jan Saamna Office

ट्रक चालक-परिचालक को बेहोश कर 40 हजार लूटे

हाथरस/हसायन, जन सामना संवाददाता। हसायन थाना क्षेत्र के गांव सूसामई के पास अज्ञात बदमाश एक ट्रक के चालक-परिचालक को बेहोश कर 40 हजार रूपये व कागजातों को लूटकर ले गये। लेकिन थाना पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। 

Read More »

पालिका में एक सप्ताह में लगे बायोमैट्रिक मशीन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी व सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने के आदेशों के बाद अब नगर पालिका परिषद में भी बायोमैट्रिक मशीन लगवाये जाने के आदेश पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने जारी कर दिये हैं। 

Read More »

प्राइवेट स्कूलों में मनमानी पर डीएम से शिकायत

2017.04.07 15 ravijansaamnaअभिभावकों से धन वसूली पर लगे रोक-रवि
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बच्चों के दाखिला, फीस, ड्रेस, किताबों व बिल्डिंग फीस के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है, जबकि बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई कम ट्यूशनखोरी ज्यादा की जा रही है। स्कूलों की मनमानी व ट्यूशनखोरी पर शीघ्र अंकुश लगाया जाना जरूरी है। उक्त शिकायत जिलाधिकारी से करते हुये युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टे वालों ने कहा है कि जिले के इंग्लिश मीडियम विद्यालय जो सी.बी.एस.सी. बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त हैं तथा कई विद्यालय उ.प्र. सरकार के शिक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हैं। 

Read More »

पालिका की जमीन पर कब्जा कर चल रहा नर्सिंग होम

भाजपा सभासद ने की मुख्यमंत्री से शिकायत
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद प्रदीप कुमार शर्मा ने शहर के एक समाजसेवी संगठन के नाम पर चल रहे नर्सिंग होम व नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित किये जाने के आरोपों की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। 

Read More »

बीमा दरों में वृद्धि के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की चक्का जाम हड़ताल कल से

2017.04.07 14 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। केन्द्र सरकार द्वारा अनावश्यक रूप से बीमा की दरें बढ़ाने व परिवहन व्यवसाईयों को जीएसटी में शामिल करने तथा केन्द्र सरकार द्वारा नये-नये सख्त कानून बनाने पर आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस 8 अप्रैल की रात से चक्का जाम हड़ताल करेगी। केन्द्र सरकार द्वारा उक्त मामले में आज ट्रांसपोर्ट नेताओं से वार्ता की जा रही है। उक्त मुद्दों को लेकर आज बुर्ज वाला कुआं पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में उ.प्र. ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के पश्चिमी उ.प्र. प्रभारी किशनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रवेन्द्र सिंह सिकरवार, आर. के. सिंह, अभिषेक शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष बंशी पंडित, व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगेन्द्र शर्मा (योगा पंडित) ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जहां बीमा की दरें बढ़ा दी हैं वहीं ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को जीएसटी में शामिल करने व अन्य नये सख्त कानून बनाये जा रहे हैं जिससे व्यापार करना मुश्किल है। 

Read More »

राष्ट्रीय लोकअदालत का आयोजन कल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय हाथरस में 08 अप्रैल शनिवार को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। 

Read More »

समस्त प्रत्याशियों के व्यय लेखा मिलान/समाधान बैठक 10 अप्रैल को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में प्रत्याशियों के द्वारा किये गये व्यय एवं उनके द्वारा लेखांकित अभिलेखों के मिलान/समाधान हेतु एक बैठक का आयोजन 10 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे कलेक्टेªट सभागार कक्ष में आहुत की गयी है। जिसमें व्यय प्रेक्षक डी प्रवीन भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने देते हुए बताया कि बैठक में जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त प्रभारी लेखा टीम, समस्त रिर्टनिंग आफीसर आदि भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने समस्त रिर्टनिंग आफीसर से कहा है कि वे बैठक में अवश्य भाग ले तथा अपने विधानसभा से संबंधित प्रत्याशियों का व्यय लेखा सहित प्रतिभा करें।

Read More »

8 व 9 को केन्द्रीय राज्यमंत्री खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग कानपुर देहात व फतेहपुर में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय राज्यमंत्री खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति 8 व 9 अप्रैल को जनपद कानपुर देहात व फतेहपुर में अपने निर्धारित कार्यक्रमों में निर्धारित समय में शामिल रहेंगी।

Read More »

अग्नि सुरक्षा सप्ताह 14 अप्रैल से

2017.04.07 11 ravijansaamnaआमजन को आग से बचाव के प्रति करें जागरूक अग्निकाण्ड की घटना के प्रति सजग रहे और पूरी सावधानी व सतर्कता बरते: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह ने कहा है कि 14 अप्रैल से अग्निशमन वीक भी मनाया जाता है। जिसमें रैली, गोष्ठी, पम्पलेट आदि के माध्यम से लोगों को आग से बचाव की जानकारी देने की तैयारी अग्निशमन विभाग रखे। अप्रैल, मई माह व वर्तमान समय में किसानो की फसलों की कटाई व म-सजय़ाई का कार्य निरंतर कही न कही होता रहता है और इस माह में लू, हवा आदि का प्रभाव भी रहता है। विभिन्न कारण, लापरवाही व असावधानी आदि से भयंकर अग्निकाण्ड की घटनायें हो जाती है। जिससे जन, धन की क्षति होती है। किसानो की अधिकांश फसले खेतो व खलिहानो में खड़ी व पड़ी हुई है। विभिन्न कारणो से खेतो व खलिहानो में रखी फसलो से अग्निकाण्ड की घटनाएं घटित हो जाती है। जिसमें आमजन को अग्निकाण्ड की घटना के प्रति सजग रहने और पूरी सावधानी की जरूरत है। उन्होंने किसानों से कहा है कि किसान खेत-ंउचयखलिहानों या जहाॅं कहीं भी फसल रखी जाती है उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखें तथा बीड़ी, सिगरेट पीने वालों पर विशेष नजर रखें। 

Read More »

व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को तलब कर चुनाव खर्चे का अपडेट ब्यौरा मांगा

कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। विगत 19 फरवरी माह को जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान तथा 11 मार्च को मतगणना का कार्य सकुशल निष्पक्ष, निर्भीक व शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ था। निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा खर्च की धनराशि भी निर्धारित की गयी थी। आय व्यय के खर्चे को लेकर व्यय प्रेक्षक डी प्रवीन द्वारा कोषाधिकारी कक्ष में एक बैठक की गयी। धनराशि का ब्यौरा को व्यय प्रेक्षक डी प्रवीन ने मुख्य कोषाधिकारी कक्ष में ऐसे प्रत्यशियों जिनका अभी खर्चे का ब्योरा अप्राप्त है प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों को तलब कर लेखा जोखा लिया गया और उनसे कहा कि निर्वाचन अयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन में एक खर्च की सीमा तय थी जिसका उन्हें ब्यौरा देना है कितना पैसा कहां खर्चा किया गया। 

Read More »