Jan Saamna Office
उपमुख्यमंत्री ने माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक व किया स्थलीय निरीक्षण
पुलिस विभाग के अधिकारियों का व्यवहार यात्रियों के प्रति सभ्य एवं शालीन होना चाहिए-उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0
मेले में कल्पवासियों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो, इसका रखे विशेष ध्यान- उप मुख्यमंत्री
प्रयागराज, प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक व स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रभारी अधिकारी माघ मेला कार्यालय के सामने रूक कर वहां अपनी शिकायत लेकर खड़े लोगो से ज्ञापन लिया एवं उनकी शिकायतों के जल्द समाधान करने का आश्वान दिया। लोगो ने उप मुख्यमंत्री से मेले में जमीन कम मिलने एवं न मिलने की शिकायत की। वहां से निकलकर संगम नोज तक जाकर वहां का स्थलीय निरीक्षण किया। मेला प्रभारी अधिकारी रजनीश मिश्र से मेला की चल रही तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। प्रभारी अधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को माघ मेला की तैयारियों से अवगत कराते हुए कहा कि समय से मेला के कार्य को पूरा करा लिया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पर दल-दलीय जमीन है, उसको जल्द से जल्द ठीक कराकर उस जमीन को इस्तेमाल करने लायक बनाये।
आपदा प्रबंधन हेतु माघ मेला प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक की
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। आगामी माघ मेले को सफल बनाने तथा मेले में आपदा प्रबंधन हेतु माघ मेला प्रशासन ने आज शनिवार को संबंधित विभागों के साथ एक संयुक्त बैठक की। इस बैठक मैं विशेष रूप से बलबीर सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को आमंत्रित किया गया था।आपातकालीन स्थिति में आर्मी हर मुमकिन मदद करेगी
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। रेलवे से आए अनुराग गुप्ता, एडीआरएम उत्तर मध्य ने बताया कि माघ मेले के दृष्टिगत रेलवे विभाग द्वारा लगभग 235 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष टिकट घरों की व्यवस्था, यात्री आश्रयो की व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में फोर्स की व्यवस्था भी की गई है।
सारे विभागों की तैयारी की जानकारी लेने के बाद बलबीर सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने मेला शुरू होने से पहले एक मॉक ड्रिल करवाकर की गई तैयारियों का परीक्षण करने की सलाह दी।
इस बैठक में मेला पुलिस अधीक्षक पूजा यादव, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, मेला पुलिस अधीक्षक क्राइम, श्री आशुतोष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, प्रभारी अधिकारी माघ मेला श्री रजनीश मिश्रा के अतिरिक्त मेला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, रेलवेज, स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, चिकित्सा, विद्युत, गंगा प्रदूषण तथा कई अन्य विभागों के नोडल अफसरों ने भी भाग लिया।
घाटमपुर व सजेती में थाना दिवस संपन्न
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। वर्ष 2020 का पहला थाना दिवस एसडीएम वरुण कुमार पांडे की अध्यक्षता में कोतवाली घाटमपुर व थाना सजेती में कुशलता पूर्वक संपन्न हो गया। घाटमपुर कोतवाली में उप जिला अधिकारी वरुण कुमार पांडे के साथ नायब तहसीलदार हरिश चंद सोनी प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर ज्ञान सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी, यहां कुल 6 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। थाना सजेती में उप जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडे, नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र ने पहुंचकर थाना अध्यक्ष सजेती राकेश कुमार मौर्या के साथ शिकायतें सुनी यहां कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें पुलिस से संबंधित चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष राजस्व से संबंधित चार शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को सौंपा गया है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रावत ने बताया कि उनके थाने में फिलहाल अभी थाना दिवस की शुरुआत नहीं की गई है। शीघ्र ही क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण होने पर थाना दिवस शुरू किया जाएगा।तैहरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर, फैसेल निहाल। बाबू पुरवा शनि देव मन्दिर के पास नये वर्ष के उपलक्ष्य में पं० छोटू कैटर्स & स्वीट्स हाउस की तरफ से तैहरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में राहगीरों ने प्रसाद के रुप में तैहरी खाकर आन्नद उठाया और पं० छोटू कैटर्स & स्वीट्स हाउस को दुआएं दी। इस मौके पर सहयोगकर्ता सतीश शर्मा, संजय शर्मा, आकाश शर्मा, विनय शर्मा, पंडित पवार, विजय शर्मा शनि, छोटू शर्मा, पंकज पवार आदि लोग मौजूद रहे।
Read More »नागरिकता संशोधन बिल पर बोले सांसद रामशंकर कठेरिया
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को जागरुक किया और उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री ने गरीब जनता के लिए जो भी योजनाएं चलाई हैं। उन योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाया जा रहा है वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर बयान दिया है कि कुछ पार्टियां देश के हालात खराब कर रही है। नागरिकता संशोधन बिल जो पास हुआ है वह किसी के भी खिलाफ नहीं है। नागरिकता बिल को लेकर मुसलमानों में भ्रम फैलाया जा रहा है, यह बिल किसी के भी खिलाफ नहीं है हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस समय हिंदू समाज के साथ उत्पीड़न हो रहा है। इसी को लेकर हमारी सरकार ने यह कानून पास किया है इस कानून में जो भी हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध प्रताड़ित किए जा रहे होंगे। उनको हिंदुस्तान शरण देगा यही बिल पास किया गया है और हमारी सरकार और हम सभी जनता इस बिल का समर्थन करते हैं।
Read More »यूपी टीईटी परीक्षा 8 जनवरी को 15 केन्द्रों में होगी
परीक्षा, नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो: डीएम कोतवाल की विदाई में उमड़े लोग
चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। स्थानीय कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष कुमार राय को शनिवार के दिन क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने थाना परिसर में एक सादे समारोह में भव्य विदाई दी। आपको बता दें कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के द्वारा किये गये ट्रांसफर में संतोष कुमार राय को सैयदराजा का नया थाना प्रभारी बनाया गया था, जिसके क्रम में शनिवार को संतोष कुमार राय की चकिया से सैयदराजा के लिए रवानगी हुई। इस दौरान क्षेत्र, नगर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna