कानपुर, स्वप्निल तिवारी। सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की अध्यक्षता में कानपुर कन्या महाविद्यालय किदवई नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए ज्योति शुक्ला ने बताया कि वाराणसी में निर्माणाधीन पुल हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कानपुर कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने और एनसीसी कैडेटों ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें नम आखों के साथ छात्रों में ईश्वर से प्रार्थना की कि पुल हादसे में मृतकों की आत्मा को शांति दे और इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ हर बच्चा हर व्यक्ति खड़ा है। इस दुख की घड़ी में हम सब उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को इस पुल हादसे में खोया है। ज्योति शुक्ला ने कहा कि हादसे की तस्वीरों को देखकर रुह कांप जाती है। दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। जिससे इस प्रकार की घटना की भविष्य में दोबारा ना हो सके। मुख्य रूप से उपस्थित ज्योति शुक्ला, प्रधानाचार्य पूनम, टीएसआई शिव सिंह छोकर, शैलजा, कविता गुप्ता, अभय शर्मा, श्रुति, हर्षित, चारु, स्मिता, शशि प्रभा, नूतन, रिद्धिमा आदि लोग मौजूद थे।
Read More »
Jansaamna
सीडीओ द्वारा 17 सेवा निवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं का किया गया सम्मान
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के आडिटोरियम हाल में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। जिसमें किसान दिवस कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि रमाकान्त तिवारी ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गयीं तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। कृषि एवं अन्य सेक्टरों से सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि कृषकों की जागरूगता से कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली कस्बे के जय जागेश्वर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कानपुर देहात में इंटर कक्षा के छात्र प्रसून सिंह पुत्र केशव सिंह ने 5वां स्थान पाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। वही हर्षित पुत्र कृष्ण कांत ने 8वां स्थान हाशिल कर अपने कॉलेज व गांव परिवार का नाम रोशन किया। इसी क्रम में दसवीं कक्षा में निर्मल पाण्डे ने कानपुर देहात में जिले में 5वां स्थान प्राप्त किया। जय जागेस्वर इन्टर कॉलेज के इन्टर में 120 छात्रों में 35 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किये हाईस्कूल में 110 छात्रों, 76 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इन्टर कॉलेज के प्रसून, शिवांगी, विकास, प्रवीण कुमार, नेहा यादव, आदर्श कुमार आदि छात्रों व कक्षा दसवीं के छात्र भानू प्रताप, मिथुन, शिवम, कृष्ण कांत, विशाल ठाकुर, अवनीश, अभिषेक श्रुति सिंह, राघव मिश्रा, श्रेया सिंह, हर्षित यादव आदि मेधावियों का सम्मान किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन अवधेश शुक्ला, अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार, इलाहाबाद बैंक मैनेजर अभिषेक मिश्रा, स्नेहलता डिग्री कॉलेज मैनेजर छुन्नू भैया ने मेधावियों का सम्मान कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जो छात्र आने में असमर्थ रहे उनके अभिभावक का सम्मान किया गया। सभी मुख्य अतिथियों ने छात्रों को उत्साह वर्धन कर उन्हें इसी तरह मेहनत करने की सलाह दी।