Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 289)

रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो जाने से बस स्टॉप पर खड़ी आधा दर्जन गाडियां हुई क्षतिग्रस्त

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।रोडवेज बस से कुचलने पर दर्जनों गाडियां हुई क्षतिग्रस्त,घटना रायबरेली बस स्टॉप चौराहे की है। परिवहन विभाग की प्रतापगढ़ जिले के लालगंज डिपो की बस संख्या यू.पी ७९ बीटी ९५१२ का ब्रेक फेल हो जाने से बस स्टॉप चौराहे पर हड़कंप मच गया।बस की चपेट में आने से स्कूटी,मोटरसाइकिल व कार सहित छः गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई।चार मोटरसाइकिल ठीक बस के नीचे आ जाने से बुरी तरह कुचल गई है।फिलहाल घटना में किसी तरह की जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।घटना के बाद से ड्राइवर कंडक्टर फरार हो गए हैं।मौके पर लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस को बंद कर दिया है।घटना के बाद काफी देर तक चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा।

Read More »

आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिल रहा इलाज, भटक रहे परिजन

हम आयुष्मान कार्ड दिखा-दिखाकर थक गए हैं,इसका कोई फायदा नहीं है:पीड़िता
ऊंचाहार,रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।आम जनमानस को सुविधा देने के लिए सरकार नित्य नए कार्यक्रम आयोजित कर सुविधा देने के लिए लोगों जागरूक कर रही है।बावजूद इसके कुर्सी पर बैठे अधिकारी प्रमाण पत्र से लैस पीड़ित अभ्यर्थियों को सुविधा नहीं दिला पा रहे हैं।पीड़ित व्यक्ति दर-दर ठोकर खाने के लिए मजबूर है।बताते चलें कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड को लोगों ने बनवाया।जिसके तहत बीमारी में लगभग ₹500000 का इलाज नि:शुल्क ही कराया जा सकता है।इसी प्रकार श्रम कार्ड भी बराबर लोगों का बनवाया जा रहा है।जिससे श्रमिक लोगों को भी लाभ दिया जा सके।

Read More »

चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने की रणनीति पर चर्चा

सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक सुख सागर मिश्रा जिला अध्यक्ष समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में नूरुद्दीनपुर स्थित ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह समाजवादी के आवास पर संपन्न हुई।जिसमें मिशन 2022 में सलोन विधानसभा से समाजवादी पार्टी का परचम लहराने व पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तय की गई एवं विजय रथ यात्रा में सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कैसे विजय हासिल हो इसकी ठोस रूपरेखा तय की गई।बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भावी प्रत्याशी संतराम पासी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत पाल यादव,भूपेंद्र सिंह प्रधान नूरुद्दीनपुर,मोहम्मद वसी खान पूर्व प्रधान पकसरावां, संतोष शुक्ला, सभासद इसरार हैदर रानू, कुलदीप शुक्ला ,रामसिंह पासी, मोहम्मद जैद खान मेवाती,राजेश निर्मल, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर, अंशू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

अपने प्यार की तमन्ना

सीमा कॉलेज जाने की लिए निकल ही रही थी कि अमन ने उसे चिड़ाते हुए कहा,” क्यों बहना इतना सजधज के कोई कॉलेज थोड़ा जाता है,,?”और सीमा इठलाके मुंह बनाके टेढ़ी सी चाल चलती बाहर निकल गई और अपनी साइकिल ले कॉलेज की ओर चल पड़ी।रास्ते में यही वही जवानी वाली रवायते और हर तरफ उड़ानों की ख्वाहिशें ले आगे बढ़ती गई।कब कॉलेज आया ये उसे पता ही नहीं चला।जैसे ही उसने कॉलेज के बाहर विद्यार्थी और विद्यार्थिनीयों की बाते करने और ठहाकें लगाने की आवाजें सुनी तब वह अपने ख्यालों से बाहर आई और साइकिल स्टैंड पर अपनी साइकिल रख वह भी अपनी सहेलियों के साथ कक्षा में दाखिल हो गई।अध्यापक के आते ही पढ़ाई शुरू हुई और वह नोट्स लिखने में व्यस्त हो गई।ऐसे ही तीन लेक्चर पूरे हो गए और सभी विद्यार्थिनीयां एकसाथ कैंटीन में जा कुछ न कुछ ले आईं और बतियाते हुए खाने में व्यस्त हो गई।ऐसे ही दिन बीत रहे थे,घर में छोटे भाई अमन से मीठे व्यंग वाली लड़ाइयां और कॉलेज की हंसी ठिठोलियाँ ,ऐसे ही मस्त जिंदगी बीत रही थी।

Read More »

एक देश एक चुनाव विषय पर आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में डिबेट क्लब द्वारा एक देश एक चुनाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ विनीता गुप्ता, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ विनीता यादव, डॉ अंजू गोयल, डॉ शर्मा ने मॉ शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन एव माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुती दी। प्रतियोगिता मे छात्राओं ने एक देश एक चुनाव से लोकतंत्र की प्रगति के लिए अपने विचार रखे। विपक्षी छात्राओं ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो शासक निरंकुश हो जायेंगे, देश की संवैधानिक स्थिति प्रभावित होगी।

Read More »

मारपीट में युवती घायल

फिरोजाबाद।मक्खनपुर क्षेत्र के नगला महुआ में जमीनी विवाद को लेकर एक युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।थाना मक्खनपुर के गांव महुआ निवासी सुभाष की 18 वर्षीय पुत्री ज्योति को पड़ोस के ही विकास और उसकी लड़कियों ने उस समय मारपीट कर घायल कर दिया ।

Read More »

खड़े ट्रक से टकराई कार तीन लोगों की मौत

फिरोजाबाद। सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को अस्पताल पहुंचाया। यहां शवों को ले जाने के लिए टूटा स्ट्रेचर दे दिया गया। जब स्ट्रेचर उठाने के लिए कोई नहीं मिला तो अस्पताल कर्मी शव को स्ट्रेचर पर रख कर घसीटते हुए ले गया। इसका वीडियो सामने आया है। मृतकों में मां-बेटी और एक युवक है। ये कानपुर के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी जयपुर से रिश्तेदारी से लौट रहे थे।

Read More »

नियमित योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है-बुशरा बानो

फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों हेतु दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन विगत अगस्त माह में किया गया था। शिविर में प्रतिभाग करने वाली महिला बंदियों को एसडीएम टूंडला बुशरा बानों एवं वरिष्ठ जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने प्रमाण पत्र प्रदान किये।इस अवसर उप जिलाधिकारी बुशरा बानो ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित योग करना चाहिए। योग करने वाले व्यक्ति सदैव स्वस्थ रहते हैं और बीमारियों से सदैव दूर रहते हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए। योग शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और तनावमुक्त रखता है।

Read More »

अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का चाबुक

नगर निगम परिवर्तन दल ने फुटपाथ कराया खाली, कई के कांटे चालान
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के निर्देशन में नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। साथ ही कई लोगों को चालान भी किये। नगर निगम टीम ने सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी देकर फुटपाथ खाली करने की चेतावनी दी गई। वहीं ठेले वालो से साफ-सफाई रखने के अलावा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इसके अलावा बस स्टेंड के समीप बनी अवैध कार पार्किग को हटाने की कार्रवाई की गई। कई कार चालक तो अपनी कार को लेकर रफू चक्कर होते दिखाई दिए।

Read More »

3 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस। एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। इस कथन को चरित्रार्थ करते हुए सेंट आर. एच. कान्वेंट स्कूल लक्ष्मी नगर के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर अजय गौड़ व शिक्षा से सेवानिवृत्त मेहंदी हसन के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग करके अपनी क्षमता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Read More »