रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को रूचि पूर्ण विधा पपेट निर्माण उसके प्रदर्शन से जोड़ने के लिए विद्यालयों में नामित मीना मंच सुगम करता को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय पपेट शो प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक विकास खंड से 5 सक्रिय शुभम करता को प्रशिक्षित किया गया, जिनके द्वारा बीआरसी स्तर पर सभी सुगम कर्ताओं को प्रशिक्षण देकर बच्चों को हुनरमंद बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।प्रशिक्षण में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी मीना मंच सुगम करता पपेट के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मिशन शक्ति जागरूकता, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जो बालिकाओं से जुड़े मुद्दे हैं उनके बारे में बालिकाओं को एवं उनके अभिभावकों को सजग एवं जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि जनपद में मीना मंच बहुत ही सशक्त एवं प्रभावशाली तरीके से बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। आप सभी लोग अपने अपने विद्यालय में पपेट विधा को बड़ी मजबूती के साथ बच्चों के बीच में शेयर करें यही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।
JAN SAAMNA DESK 2
विकास एवं निर्माण कार्यो को युद्ध स्तर पर करे पूर्ण: डीएम
एसडीएम व बीडीओ भूसा क्रय व अधिक से अधिक करवाये दान: माला श्रीवास्तव
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास एवं निर्माण कार्यो को युद्ध स्तर पर पूर्ण करें तथा कार्यो के क्रियान्वयन में गुणवत्ता व मानक एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबंधन हेतु जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक करते हुए समस्त उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि 100 दिवसीय कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद में सघन अभियान चलाकर खुले में घूम रहे निराश्रित/बेसहारा गेवंशों को सभी गौशालाओं में रखा जाये। उन्होंने तहसील/ विकास खण्ड स्तर पर 25-50 एकड़ भूमि में अत्यन्त वृहद गो-संरक्षण केन्द्रों को वरीयता के आधार पर स्थापना हेतु सम्बंधित एसडीएम व बीडीओं को निर्देश दिये।
Read More »ऑनलाइन लोन देने के नाम पर ठगी, फोन हैक कर डाटा वायरल करने की घमकी
कानपुर दक्षिण। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को बीते दिन बार बार फ्री लोन देने के नाम पर फोन आने शुरू हुये, जिसके बाद युवती द्वारा बार बार मना किया गया। बावजूद इसके कालर ने बार बार फोन कर तीन दिन बाद युवती को लोन लेने के लिये मना लिया। लोन देने के लिये कालर ने युवती से आधार कार्ड,पेन नम्बर, व एक फोटो अपलोड करने को कहा।जिसके लिये कालर ने युवती को अपने फोन मे एक ऐप डाउनलोड करने को कहा।ऐप डाउनलोड करने के बाद युवती के खाते मे किसी भी प्रकार की कोई भी राशि का अवागमन नही हुआ। पर कालर बार बार युवती को लोन के पैसे वापस मांगने के लिये परेशान किया जाने लगा साथ ही कालर ने ऐप के जरिये युवती का फोन भी हैक कर लिया था।
Read More »बच्चों में फैली पबजी की ललक, डांटने पर भागते है घर से
कानपुर। पबजी आनलाईन गेम आज की युवा पीढ़ी के साथ साथ कम उर्म के बच्चों के सिर चढ़कर बोल रहा है।जिसके चलते आज की युवा पीढ़ी नई नई बीमारियों से ग्रसित हो रही है। वही यदि बच्चो को गेम खेलने के बीच रोका टोका जाये तो वह गलत कदम उठाते है।मामला बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर निवासी हरिश्चन्द्र शर्मा पुत्र रामचन्द्र शर्मा जिनका तेरह वर्षीय बेटा जो कि कक्षा आठ का छात्र है। बीती 20/6/22 को बिना बताये घर से कही चला गया था।पीड़ित पिता ने बताया कि बेटा आनलाईन गेम का लती है। हर समय मोबाइल मे गेम खेलता रहता था। कुछ दिन पहले उसने जेब मे रखे दो हजार रूपये भी चुराये थे। जिसकी वजह से बच्चे को डाटा भी गया था। जिससे वह घर से नाराज होकर कही चला गया था। जिसकी काफी खोजबीन की गई थी। जिसके बाद बच्चे के न मिलने पर बर्रा थाने मे गुमशुदगी की रिर्पोट कराई।बर्रा इंसपेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि दो दिन बाद खोया हुआ बच्चा स्वतः लौट आया है।
तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
कानपुर दक्षिण। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा गॉव निवासी लालता प्रसाद वर्मा के पुत्र दीपक वर्मा निजी कम्पनी मे काम करते है। आज सुबह आठ बजे डियूटी जाते समय बर्रा हाईवे के नीचे रोड पर पीछे से आ रही पिकअप ने दीपक की बाइक मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दीपक दूर जाकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये।जहॉ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक के मित्र ने राहुल ने बताया कि रोज की तरह दीपक घर से डियूटी के लिये निकला था। जिसके कुछ देर बाद घर पर फोन आने पर पता चला कि दीपक का एक्सीडेंट हो गया है। और वह नौबस्ता के आत्माराम अस्पताल मे भर्ती है। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे जहॉ डॉक्टरों ने दीपक को म्रत घोषित कर दिया। जिसके बाद बर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
योग स्वस्थ जीवन का आधार है, दिनचर्या में करे शामिल: माला श्रीवास्तव
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘‘मानवता के लिए योग’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन, भाषा, पुनर्गठन समन्वय, एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग जितेन्द्र कुमार व जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा आदि अधिकारियों के साथ ही करीब दो हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योगासन की विभिन्न मुद्राओं के जरिये जनपद वासियो को स्वस्थ और निरोगी रहने का व आरोग्य जीवन मूल मंत्र व आरोग्य स्वास्थ्य के टिप्स व संदेश दियेे। प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक मंच पर योग कर्मसु कौशलम् के संदेश के माध्यम से योग के महत्व को रेखांकित करने हेतु सरकार द्वारा योग दिवस पर सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के सामान्य योग अपनाने को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में कराया जा रहा है। जिसको नियमित रूप से करने से स्वयं, परिवार, समाज व राष्ट्र को स्वस्थ, समृद्ध व महान बनाने में योगदान कर सकते है।
जिला न्यायालय में विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ योग शिविर
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन जिला न्यायालय रायबरेली में किया गया। विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगा शिविर में सभी न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अपर जिला जज विनोद कुमार बर्नवाल, हीरालाल, विजयपाल, उदयवीर सिंह, पंकज जायसवाल व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला कारागार में बंदियों व अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागार रायबरेली में विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मगन एवं मुख्य अतिथि सुमित कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली की उपस्थिति में कारागार के बंदियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा समय 07ः00 बजे से 09ः00 बजे तक पतंजलि योग प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली की स्थानीय शाखा के प्रशिक्षक श्री के0एन0 चौबे एवं बी0 पी0 सरकार द्वारा पुरुष बंदियों को तथा शालिनी तिवारी द्वारा महिला बंदियो हेतु योग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। योग कार्यक्रम का प्रारम्भ विशिष्ट अतिथि सतीश कुमार मगन द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। योग के दौरान शारीरिक अभ्यास की विभिन्न प्रक्रियाओं के उपरान्त सूर्य नमस्कार, कपालभाती, भस्त्रिका एवं अन्य आसन जैसे शवासन, हास्यासन एवं अनुलोम-विलोम एवं अन्य प्राणायाम कराये गये।
अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के लिए 6 टीमे गठित, 5 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में 21 जून से 05 जुलाई 2022 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त तहसीलवार 6 टीमो का गठन किया गया है। आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाना है।
Read More »जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर भुएमऊ का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
डीएम ने 25 बी0सी0 सखियों को साड़ी की वितरित
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने विकास खण्ड राही की ग्राम पंचायत भुएमऊ में अमृत सरोवर भुएमऊ का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजनान्तर्गत जनपद रायबरेली में 95 तालाब चिन्हित किये गये है। जिन पर कार्य प्रारम्भ कराया जा रहा है। अमृत सरोवर भुएमऊ के प्राक्कलन की लागत 16.53 लाख है। निरीक्षण के समय 156 श्रमिक कार्य पर मौजूद पाये गये जिसमें 75 महिला श्रमिक रही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लगभग 15 अगस्त तक 20 प्रतिशत अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण कर लिया जाए साथ ही तालाब से सटे सरकारी जमीन जो खाली है उस पर फलदार वृक्ष लगाकर अमृत उद्यान का निर्माण किया जाए।जिलाधिकारी ने इसी दौरान आजीविका मिशन अन्तर्गत 25 बी0सी0 सखियों को साड़ी वितरण कर प्रोत्साहित किया गया।
Read More »
Jansaamna