सिरसागंज/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई में छत पर सो रही युवती से गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। भागते वक्त दुराचारी का मोबाइल मौके पर गिर गया। जिसे पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को सौंप दिया है।
शिकायत में गांव अजरोई निवासी गुंजन पुत्री रघुवीर सिंह ने कहा है ,कि वह शुक्रवार की रात अपनी छत पर सो रही थी। उसके निकट वाली छत पर उसका भाईअपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी रात करीब दो बजे नामजद ने उसे सोते हुए दबोच लिया और तमंचा सीने पर सटाकर चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुराचार किया। किसी प्रकार दुराचारी से वह छूटी तो उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर पीडिता के भाई भाभी जाग गये। और उसके पास आए तो नामजद तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए पीडिता के चाचा के मकान में कूद गया। जहां उसके बाबा और भााई जाग गये, और नामजद को पकडने की कोशिश करने लगे तो नामजद अंधरे का लाभ उठााकर भाग गया। इस दौरान उसका मोबाइल मौके पर गिर गया। पीडिता ने अपने ही गांव के युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए उसका मोबाइल पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JAN SAAMNA DESK 2
सेवानिवृत पशु चिकित्सक को दी गई भावभीनी विदाई
सिरसागंज/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में पदस्थ उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके गुप्ता को सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई देकर उनके उज्वल भविष्य कीकामना की गई।
विदाई समरोह के दौरान मौजूद पशु चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पहार पहनाए, तथा श्रीमद्भागवत गीता छाता एवं शाॅल पहनाकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। डा. गुप्ता ने नौकरी के दौरान अपने साथ हुए अनुभवों के बारे में अपने अधीनस्थों को बताया तथा उन्हें पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने की सलाह दी। इस दौरान डा. पीपी सिंह, डा. वीरेन्द्र सिंह, डा. सौरभी गुप्ता, अशोक कुमार, आरके शर्मा, लीवेश, दिनेश, मनोज राठी, मनोज चैधरी, हेमंत, देवलाल आदि मौजूद रहे।
लड़की से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी, पहुंचे हवालात
सिरसागंज/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को लड़की से छेडखानी करने के आरोप में आवश्यक कार्रवाई कर जेल भजा है। एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार कस्बा इंचार्ज मनोज शर्मा पुलिस कप्तान विक्रांतवीर द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अपराधी धरपकड एवं चेकिंगअभियान के तहत कस्बा में अपने हमराह हेड कांस्टेबिल विनोद कुमार के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कस्बा के शिक्षक नगर कालोनी में लोगों को एक युवती से छेडखानी करने पर पकड लिया है। एसआई मौके पर पहुंचे और युवकों को पकडकर कोतवाली ले आए। जहां उनके खिलाफ पोक्सों एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में लेकर हाथरस न्यायालय भेजा है। पूछताछ मे युवकों ने पुलिस को अपने नाम राहुल पुत्र भगवान सिंह निवासी शिक्षक नगर भरत पुत्र गोपाल निवासी मोहल्ला पल्टन बताया है। एसएचओ ने बताया कि पूर्व में भी इन युवकोंके खिलाफ गैंगस्टर सहित चार अभियोग पंजीकृत है।
सामाजिकता एवं संस्कारों से परिपूर्ण हैं सोनी शिवहरे-अश्वनी जैन
सिरसागंज/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला विज्ञान क्लब द्वारा नगर पालिका परिषद सिरसागंज के अध्यक्ष सोनी शिवहरे को नगर पालिका सिरसागंज में प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड के दौर में लॉकडाउन के समय नगर पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे ने निःसंदेह अत्यंत प्रसंशनीय कार्य किए हैं। सोनी शिवहरे सामाजिकता एवं संस्कारों से परिपूर्ण हैं। उन्होंने अपने पालिका अध्यक्ष के पद पर नगर में विभिन्न सामाजिक कार्य भी कराएं हैं। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब की ऑनलाइन कार्यशाला में मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वहन करते हुए जनपद के विभिन्न शिक्षकों के साथ कोरोना बचाव पर अपने विचारों को साझा भी किया है। इस दौरान ओमकार वर्मा, निखलेश जैन, अनुज वर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्रीन पार्क में लगा कोरोना जांच शिविर
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. वर्तेन्द्र यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई लोगों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने किया।
शुक्रवार को ग्रीन पार्क मे आयोजित कोरोना जांच शिविर मे 45 लोगो के सेम्पल लिए गए। जिसमे सभी की निगेटिव रिपोर्ट आई। जिसकी बजह से 45 लोगों के सैंपल लिए गये। स्वास्थ्य विभाग ने मात्र 30 मिनट में ही कोरोना जांच कर रिजल्ट दे दिया। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोगों ने राहत ली कि इतनी जांचों में एक भी व्यक्ति को संक्रमण नहीं निकला। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम का मनोज गुप्ता, हरचरन सिंह चन्नी, सोनी गंभीर, शशांक पाठक, वरूण सिंघल, संजीव आहुजा, श्यामवीर राठौर, मनोज गुप्ता सहित कई नगर के गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।
खाद्य विभाग की टीम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही तेज कर दी है। शिकोहाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर टीम द्वारा कई दुकानों पर छापेमारी की गई। अचानक हुई कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर के स्टेशन रोड पर मिठाई की दुकानो पर छापामार कार्यवाही की गई है। अचानक हुई कार्यवाही से दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। वही कुछ दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
वॉल्वो बस डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगला खंगर क्षेत्र के अन्तर्गत प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर वोल्वो बस डिवाइडर पर बने संकेत सूचक से जा टकराई। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद टकराई बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जबकि पांच यात्रियों की गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं बस के ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम एवं यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को तुरंत जिला संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद लेकर पहुंचे। जहां सभी घायलों का इलाज किया गया।
शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर फीरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के अन्तर्गत 68 किलोमीटर माइल स्टोन के नजदीक चालक को नींद की झपकी आ जाने से तेज रफ्तार वॉल्वो डबल डेकर बस डिवाइडर के बीच लगे संकेतक पिलर से जा टकराई।
त्यौहारों को लेकर नगर आयुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमार ने आगामी ईद एवं रक्षाबंधन के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शहर में सफाई, जल निकासी पेयजल आपूर्ति, पैच वर्क एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराए जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने ईद एवं रक्षाबंधन के पर्व पर प्रातः सुबह ही साफ सफाई कार्य प्रारंभ कराए जाने एवं समय से कूड़ा उठान सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश समस्त स्वच्छता निरीक्षक को दिए। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं भ्रमण करें एवं ईद पर मस्जिदों के आसपास व मुख्य चौराहों सर्विस रोड राष्ट्रीय राजमार्ग पर उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था चूना छिड़काव कराए। वहीं रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी उच्च कोटि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक एम.एस एकेडमी में मयंक भटनागर की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें जिले के 125 स्कूल संचालकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
गुरूवार को आयोजित बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों की आवश्यक समस्याओं को सुनते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिसमें शहर इकाइयों का गठन करने का निर्णय लिया। जिसका निर्वाचन 4 अगस्त को एमएस एकेडमी रहना में होगा। जिसका दायित्व होगा कि वार्ड की इकाइयों का गठन कर जिला कार्यकारिणी को अवगत कराएं। साथ ही शासन के आदेश अनुसार ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही है। पंरतु अभिभावक जो भी फीस दे रहे है इसका प्रतिशत बहुत कम है। और किसी-किसी विद्यालय में ना के बराबर फीस आयी है। जिसके कारण शिक्षकों को वेतन देने में अब स्कूल संचालक समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बिजली, पानी के बिल, गाड़ियों की ईएमआई, बिल्डिंग की ईएमआई को सरकार द्वारा माफ करने की मांग की है।
वृक्ष हमारे पर्यावरण की बहुत मूल्यवान संपदा है-मेयर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अमृत योजना के अंतर्गत विभव नगर टंकी वाले पार्क में भारतीय रेड कॉस सोसाइटी के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नूतन राठौर ने वृक्षारोपण कर किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की बहुत मूल्यवान संपदा है। यह ना सिर्फ सभी जीवों के लिए ऑक्सीजन देते हैं बल्कि मनुष्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति भी करते है। वही पदाधिकारियों द्वारा पचास फलदार वृक्ष रोपे गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी भारतीय रेड कॉस सोसाइटी के यूथ ब्लड संयोजक अमित गुप्ता, महासचिव विश्व मोहन कुलश्रेष्ठ, सचिव नीतेश अग्रवाल जैन, विकास पालीवाल, विभव नगर विकास समिति के संरक्षक डॉ सुधीर गुप्ता, हेमंत गुप्ता, रीतेश आर्य, संजय कुशवाह, हिमांशु शर्मा, विभव नगर विकास समिति के कोषाध्यक्ष संजय बंसल टिल्लू, नीलू जैन, दीन दयाल अग्रवाल, तन्मय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Jansaamna