टूंडला/फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। टूंडला के एक रेलवे कर्मचारी को कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर क्वारंटाइन किया था। एफएच मेडिकल कॉलेज में उसको अन्य साथियों के साथ रखा गया था। कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही बुधवार को उसने कमरे के पंखे से लटककर जान दे दी। डीएम और एसएसपी ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मामला टूंडला रेलवे विभाग से जुड़ा है। यहां के एक रेलवे इंजीनियर को कोरोना का संक्रमण हुआ था। रेलवे कर्मचारी अपने ससुर को आगरा के पारस हॉस्पिटल में कई बार बीमारी के दौरान देखने गया था। पारस हॉस्पिटल के संक्रमण के चलते जहां ससुर संक्रमित हुआ था तो वहीं रेलवे इंजीनियर की बाद में जांच कराई गई तो वह भी संक्रमित निकला। इंजीनियर के संपर्क में आने के चलते शुरूआत में 20 अप्रैल को 9 रेलवे कर्मचारी क्वारंटाइन कर जांच की गई थी।
JAN SAAMNA DESK 2
उज्जैन से चलकर बागपत पहुंचेंगे तीन लोग
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। बागपत निवासी उज्जैन में फेरी लगाकर कपडे आदि बेचने वाले तीन युवक सासनी पहुंचे जहां उन्होंने रामवती पैट्रोल के सामने खाना खाया और आराम किया। बता दें कि लाॅक डाउन के चलते सभी प्रदेशों की सीमाओं को सील कर दिया गया हैं यहां तक कि वाहनों का आवागमन भी बंद है। उसके अलावा केवल लाॅक डाउन अनुमति वाले वाहन ही सडकों पर चल रहे हैं शेष वाहनों को पुलिस द्वारा उल्टे ही लौटा दिया जाता है। बागपत कस्बा छपरौला के रहने वाले नबाव ने पैदल सासनी पहुंचने पर बताया कि लाॅक डाउन में उसका धंधा चौपट हो गया तो वह अपने गांव के लिए चल दिया। रास्ते में पुलिस ने उसकी मदद की, जहां उसका कई जगह चेकअप कराया गया और उसे वाहन में बैठाकर भिंड तक पहुंचा दिया, वहां से वह पैदल ही अपने मार्ग पर चल दियात जहां करीब बीस किमी पैदल चलने के बाद उसे फिर पुलिस मिली। वहां भी पुलिस ने उनकी सहायता की। और इसी प्रकार वह कुछ पैदल चले और कुछ वाहनों में पुलिस ने बैठा दिया। जिससे वह सासनी पहुंच गयें सासनी पहुंचने पर उन्हें किसी समाजसेवी ने खाने का पैकेट दिया और उसे उन्होंने खाया तथा थोडा आराम किया और फिर अपने गंतव्य केा चल दिए।
Read More »ग्यारह कोरोना संदिग्धों को भेजा घर
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोरोना को लेकर लॉकडाउन शुरू होते ही जिला प्रशासन की ओर से लोगों को क्वारंटीन में रखने के लिए व्यवस्था शुरू की गई थी। सासनी में दिल्ली निजामुद्दीन से आए दर्जनभर से अधिक जमातियों की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और न्यू बिजली घर मस्जिद से लोगों को आनन-फानन में के एल जैन इंटर कालेज को क्वारंटीन बनाकर रख दिया। उनकी जांच के लिए सेंपल लिए गये और जांच को भेजे गये। हालांकि इन जमातियों को सीमा सील होने से पहले क्वारंटीन किया गया था।
रिपोर्ट आने के बाद सासनी शहर और उसमें आने वाली सभी सीमा सील कर दी गई।
लाॅकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 लाॅक डाउन के बाद 14 अप्रैल को सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से गुफ्तगू करने के बाद दूसरी बार लाॅक डाउन लगाने की सहमति देने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि लाॅकडाउन का मतलब टोटल लाॅक डाउन है। इसलिए लाॅकडाउन का सख्ती से शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। लाॅकडाउन का उल्लंघन अथवा दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने समस्त गतिविधियों में प्रत्येक दशा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
Read More »नगर निगम ने शहर में कराया सेनेटाइज
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमबार को महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार के आदेश पर कोविड-19 से बचाब एवं रोकथाम हेतु पांच टीमों का गठन कर युद्ध स्तर पर शहर में सैनेटाईजर का कार्य कराया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के निर्देशन में नगर निगम सीमान्तर्गत क्षेत्रों में एक प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईट सोलूयूशन का स्प्रे कार्य कराया। वार्डो में मैनुअल स्प्रे पम्प से कीटनाशक दवा का छिडकाब कराया गया। इसके साथ ही संक्रमित क्षेत्रों के घरों को सैनीटाइज भी कराया गया। साथ ही निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को नगर आयुक्त के निर्देशन में हराचारा खिलाया गया। इसके अलावा हाॅट-स्पाॅट एरिया में कार्य करने वाले कर्मचारियों की थमर्स स्क्रैनिंग की गई। अभियान के दौरान जौनल सैनेटरी ऑफिसर दलवीर सिंह, अरविन्द भारती, जितेन्द्र कुमार, महेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह, दिनेशपाल सिंह, सुदेश यादव, विपिन कुमार, संजीव कुमार चौरसिया सफाई, सुनेहरी लाल एवं खाद्य निरीक्षक एवं विभागीय टीमें शामिल रही।
Read More »डीएम-एसएसपी ने शहर में भ्रमण कर देखी व्यवस्था
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने सोमवार को सुहागनगर, भीमनगर चौराहा, जैन मंदिर, रसूलपुर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सावधानी पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्ती से लाॅकडाउन का पालन कराने की बात कही। डीएम-एसएसपी ने भ्रमण के दौरान बैंक व मेडीकल स्टोर पर खडे लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के प्रति जागरूक एवं मास्क लगाने पर जोर दिया।
Read More »उर्जा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विद्युत अधिकारियों को दिये निर्देश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को शक्तिभवन से आगरा व अलीगढ़ मंडल के तहत आने वाले क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं जूनियर इंजीनयर स्तर तक के सभी अधिकारी साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर लॉकडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की।
उन्होने गांव व शहर सभी में रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंधी और बारिश की वजह से जिन क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई है वहां तत्काल मेंटिनेंस के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि फीडरों पर दिन में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रहे। जिससे किसान खेतों की सिंचाई, गेहूं की मड़ाई व अन्य कृषि संबंधी कार्य करने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि जो उपकेंद्र बनकर तैयार हो गए हैं उन्हें तत्काल शुरू करवा दिया जाए। इसके लिए लोकार्पण की प्रतीक्षा न की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने हेतु सभी बिलिंग उपकेंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग सर्कल्स बन जाएं। कर्मचारियों की सुरक्षा से उपकरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने।
मण्डलायुक्त ने कम्युनिटी किचन का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मंडलायुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार एवं आईजी जोन आगरा ए सतीश गणेश ने सोमवार लाॅक डाउन की जमीनी हकीकत जानने एवं लोक डाउन की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने गुरैया सोयलपुर पुलिस चेक पोस्ट पहुंचे। वहां उन्होंने तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि वह सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि आने-जाने वालों पर पैनी नजर बनाए रखें, कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रोड से नहीं गुजरने पाए। वहीं हॉट स्पॉट घोषित गुरैया सोहलपुर के लोगों को भी बिना किसी विशेष आवश्यकता के घरों से बाहर न निकलने दिया जाए। इसके बाद सिरसागंज में कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। जहाॅ उन्होंने जरूरतमंदों को बनाए जा रहे भोजन के पैकेट की व्यवस्था को देखा और संबंधितों को निर्देश दिए कि वह सभी जरूरतमंदों को समय से भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करते रहे। ताकि इस महामारी के दौर में कोई भी भूखा ना रहने पाए।
मंडलायुक्त आगरा ने बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मंडलायुक्त आगरा एवं आईजी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने एवं सीलिंग क्षेत्रों में सब्जी दूध आदि आवश्यकता की वस्तुओं को होम डिलीवरी के माध्यम से घरों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सोमवार मंडलायुक्त अनिल कुमार आगरा मंडल आगरा, आईजी जोन आगरा ए सतीश गणेश ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिन्द्र पटेल के अलावा अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु विचार विमर्श किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए कॉरेन्टीन सेंटरों को समय-समय पर निरीक्षण करते रहे और वहां क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की खाने पीने की व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। साथ पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जनपद में सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने जरूरतमंदो को बांटे भोजन के पैकेट
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। लॉकडाउन के बीच सोमवार को भी जरूरतमंद लोगों तक रसद सामग्री से लेकर भोजन के पैकेट पहुंचाने का काम बदस्तूर जारी रहा। उपजिलाधिकारी केपी सिंह तोमर के निर्देशन में प्रतिदिन पूरे टूंडला क्षेत्र में खाने के पैकेट के अलावा रसद सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
सोमवार को नायब तहसीलदार अनीश कुमार सिंह व लेखपाल योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा मोहम्मदाबाद, बन्ना आदि के कई परिवारों को रसद सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। रसद सामग्री में दाल, चावल, तेल, मसाले आदि सभी कुछ था। वहीं तहसील से लगभग आठ सौ पैकेट खाने के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाए गए। वहीं आप और हम सामाजिक संस्था द्वारा भी लगातार खाने के 100 पैकेट तहसील मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार अनीश कुमार सिंह को जमा कराए हैं। इस दौरान अध्यक्ष बीएस बेदी, संजय पाल, डॉ सुनील कुमार सिंह चौहान, साजिद अली (बाबा), विमल जैन, बंटी पाल, रोहित बघेल आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है। वहीं बीएस आईटीआई द्वारा नगला विष्णु, आजाद नगर, नई आबादी, रामनगर विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को एक सप्ताह का राशन वितरण समाजसेवकों के माध्यम वितरित कराया गया। यह कार्य दिनांक 17 अप्रैल से निरंतर जारी है। इस दौरान बृजमोहन यादव, अमित कुमार, अजीत यादव, सुरेंद्र यादव ,आशीष सिंह, आकाश आदि लोगो ने सहयोग किया।
Jansaamna